Finance Tips: भारतीयों में सेविंग की आदत सालों पुरानी है। जहां कभी मम्मी आटे के डब्बे में पैसे छुपाती थीं। वहीं अब लोगों अलग-अलग तरीकों से इन्वेस्टमेंट और सेविंग करते हैं। इसके लिए म्यूचुअल फंड और अन्य सेविंग स्कीम का इस्तेमाल किया जाता है। म्यूचुअल फंड में इन्वेस्टमेंट करने का सबसे अच्छा और ज्यादा मुनाफा देने वाला जरिया SIP है। इससे ये बात तो साफ है कि समय के साथ म्यूचुअल फंड की लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है।
मगर क्या आप SIP के अनकॉमन टाइप के बारे में जानते हैं, जिन्हें आप अपने इंवेस्टमेंट का हिस्सा बना सकते हैं। यहां हम 5 ऐसी SIP के बारे में बताएंगे। आइये इसके बारे में जानते हैं।
स्टेप-अप या टॉप-अप SIP
ये SIP का कॉमन ऑप्शन है, जिसे टॉप-अप SIP या स्टेप-अप SIP कहा जाता है। इसमें आप समय-समय पर अमाउंट को बढ़ाते रहते हैं। मान लीजिए कि आप एक 10000 रुपये महीने की SIP में इन्वेस्ट करते हैं और आप उसको एनुअली 10% रेट के साथ स्टेप अप करते हैं तो इसका मतलब है कि आप अगले साल से इसमें 11000 रुपये का इन्वेस्टमेंट करेंगे। सीधे शब्दों में कहें चो स्टेप-अप SIP आप हर साल अपनी SIP को एक निश्चित दर से बढ़ा सकते हैं। टॉप-अप SIP से आप एक रेगुलर SIP की तुलना में ज्यादा पैसे कमा सकते हैं।
फ्लेक्सिबल SIP
इस लिस्ट में दूसरा नाम फ्लेक्सिबल SIP का है, जिसमें आप अपने अनुसार SIP इन्वेस्टमेंट में बदलाव कर सकते हैं। इस तरीके में आप SIP के अमाउंट या उसकी फ्रीक्वेंसी में बदलाव कर सकते हैं। अगर आप SIP की किसी शर्त में बदलाव करना चाहते हैं तो आपको अपने फंड हाउस को इसकी जानकारी देनी होती है। हालांकि ये बदलाव SIP पेमेंट की अगली डेट से लागू किया जाता है। फ्लेक्सिबल SIP में आप अपनी सुविधा के अनुसार अमाउंट को घटा या बढ़ा सकते हैं। इसके लिए आप बाजार की स्थिति और अपनी इनकम को आधार बना सकते हैं।
Mutual Fund
परपेचुअल SIP
परपेचुअल SIP एक रेगुलर SIP की तरह ही होता है, मगर इसमें कोई फिक्स इन्वेस्टमेंट टाइम लाइन नहीं होता है। इसमें आप तब तक इन्वेस्टमेंट करते रहना होता है, जब तक आप फंड हाउस से अपनी SIP बंद करने के लिए रिक्वेस्ट नहीं करते हैं ये SIP लंबे समय के लिए एक बेहतर ऑप्शन है और जरूरत के हिसाब से आप कभी भी इसे बंद कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें – Gold Silver Price Today: धनतेरस से 7 दिन पहले कितने का हुआ सोना-चांदी? जानें आज के लेटेस्ट रेट
मल्टी SIP
मल्टी SIP बिल्कुल अपने नाम की तरह ही है, इसमें आप एक ही SIP के जरिए किसी फंड के कई प्लान में एक साथ इन्वेस्ट कर सकते हैं। अगर आपने 5000 रुपये से फंड के पांच प्लान में इन्वेस्ट करने का विचार किया तो ये अमाउंट 1000 रुपये के हिसाब से हर एक में इन्वेस्ट हो जाएगा।
ट्रिगर SIP
ट्रिगर SIP में इन्वेस्टमेंट तभी किया जाता है, जब बाजार में कोई खास घटना होती है। इसमें वे घटना होती हैं, जिसका प्रभाव मार्केट पर पॉजिटिव पड़ता है। इसके अलावा NAV लेवल भी इसका कारण हो सकता है। अगर आप इस तरह की SIP में इन्वेस्ट करना चाहते हैं तो आपके मार्केट की अच्छी समझ होनी चाहिए, ताकि आप इससे फायदा पा सकें।
संबंधित खबरें
1 नवंबर से बदल जाएंगे LPG के नियम! बुकिंग, सब्सिडी और कीमतों पर आया अपडेट
1 hr ago1.39 करोड़ आवेदन और 7.4 लाख करोड़ रुपये की बिडिंग, Jio IPO ने रचा इतिहास
1 hr agoयोगी सरकार ने बढ़ाया मजदूरों का न्यूनतम वेतन, हर महीने मिलेगी इतनी सैलरी
2 hrs agoएक घर में दो गैस कनेक्शन मिल सकते हैं या नहीं? जानें क्या हैं नए नियम
3 hrs agoअदाणी समूह की ACC ने बढ़ाई उत्पादन क्षमता, RMC कारोबार में 19% की ग्रोथ
17 hrs ago20% प्रीमियम पर खुले शेयर तो देश की दूसरी सबसे बड़ी कंपनी बनेगी Jio
17 hrs agoदिवाली से पहले महंगा हुआ घी, मक्खन और दूध प्रोडक्ट्स, जानें नई कीमतें
19 hrs agoनवंबर महीने में इतने दिन बंद रहेंगे बैंक, देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट
21 hrs ago1 नवंबर से टोल प्लाजा के पास रहने वालों को मिलेगा सालाना लोकल पास, जानें
22 hrs agoIT विभाग की FAST-DS 2026 योजना शुरू, छिपी संपत्ति का खुलासा करने का मौका!
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines