Theobroma History: देश-दुनिया में बहुत से बिजनेस शुरू किए जाते हैं, जिसमें से कई सफल होते हैं। इसके बावजूद भी उनका सौदा किसी दूसरी कंपनी को कर दिया जाता है। ऐसा ही थिओब्रोमा के साथ होने जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बेकरी चेन थिओब्रोमा के 3500 करोड़ किसी दूसरी कंपनी को बेचा जाएगा। अगर इसका सौदा होता है तो ये अब तक सबसे बड़ी डील में से एक होगी। हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, क्रिसकैपिटल कंपनी थिओब्रोमा फूड्स और बेल्जियन वॉफल कंपनी को खरीदने के बहुत करीब है।
क्या है थिओब्रोमा का इतिहास?
थिओब्रोमा ब्रांड आज भारत की लगभग 225 दुकानों वाली एक बेकरी चेन बन गई है। इसकी शुरुआत 20 साल पहले कैनाज मेसमैन हरचंदराय और टीना मेसमैन वाइक्स नाम की दो बहनों ने की थी। 2020 में लिखी किताब द थिओब्रोमा स्टोरी: बेकिंग ए ड्रीम में दोनों बहनों की सफलता की कहानी को बताया गया। कैनाज ने किताब में लिखा वह ओबेरॉय उदयविलास में पेस्ट्री शेफ के तौर पर काम करती थीं, जहां पर उनकी कमर में चोट लग गई थी। इसके बाद ही उनको खुद का काम करने का आइडिया आया।
ये भी पढ़ें: Electric Vehicle खरीदना आसान, सरकारी e-Amrit App पर सस्ती दरों पर मिलेगा लोन
ओबेरॉय में काम करने से पहले उन्होंने ले कॉर्डन ब्लू में ट्रेनिंग ली थी। इसके अलावा दोनों बहनों ने अपने घर पर मां की मदद से बेकिंग का बिजनेस चलाती थीं। हालांकि बिजनेस शुरू करने के लिए 1.5 करोड़ की मदद उनके पिता ने की थी। उन्होंने अपना पहला आउटलेट 2004 में दशहरा के दिन मुंबई के कोलाबा इलाके में खोला था।
थिओब्रोमा का नाम कैसे आया?
अपने बिजनेस के लिए जब दोनों बहने कोई अच्छे नाम की तलाश रही थीं, तब उनके एक दोस्त ने थिओब्रोमा नाम सुझाया। थिओब्रोमा ग्रीक शब्द है, जिसमें ‘थिओस’ का मतलब देवता होता है और ब्रोमा भोजन से बना है। अगर हिंदी में अनुवाद करें तो इसका मतलब होगा ‘देवताओं का भोजन’। उनका ये सफर एक करे से शुरू होकर देशभर में फैल गया। जिस समय में दोनों बहनों ने थिओब्रोमा को शुरू करने का सोचा उस समय भारत में बेकिंग का बिजनेस उतना सफल नहीं था। लेकिन वह अपनी गुणवत्ता की वजह से अलग पहचान बनाने में कामयाब हुईं।
ये भी पढ़ें: Meesho ने कर्मचारियों को दी 9 दिनों की छुट्टी, नो लैपटॉप..नो मेल, नो मैसेज पॉलिसी भी लागू
संबंधित खबरें
SBI कार्ड धारकों के लिए बड़ा अपडेट, ट्रांजैक्शन पर देना होगा ज्यादा चार्ज
7 hrs ago3% बढ़ा DA, राजस्थान के 6 लाख कर्मचारियों को मिलेगा दिवाली बोनस
12 hrs agoअब पास पर राजधानी, दुरंतो और शताब्दी में कर सकेंगे सफर, जानिए नया नियम
13 hrs agoसस्ता हो गया सोना, साल के सबसे निचले स्तर पर दाम; जानें सोने का ताजा भाव
15 hrs agoबिना OTP के उड़ गए 35 करोड़ - PNB फ्रॉड से सीखें, आपका पैसा कैसे सेफ रहेगा?
16 hrs agoUP की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन आज से शुरू, जानें टाइमिंग और रूट
18 hrs ago1 नवंबर से लागू होगा नया एनुअल टोल पास, रुकेंगे e-Notices और चालान
18 hrs agoभारत ने डीजल एक्सपोर्ट में रूस को पछाड़ा, अक्टूबर में 13 महीने के टॉप पर
1 day agoकरवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
2 days ago8 रुपये प्रति लीटर तक महंगा होगा दूध, राज्य सरकार का बड़ा फैसला
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines