Success Story of KrishnaDas Paul : बिजनेस शुरू करने की कोई उम्र नहीं होती। ऐसे काफी लोग हैं जिन्होंने 40 या 50 साल की उम्र में बिजनेस शुरू किया और उसे नई बुलंदियों पर पहुंचाया। वहीं बात जब 60 के पार की आती है तो ऐसे लोग बहुत कम हैं। इनमें कुछ ऐसे हैं जो बिजनेस को नई ऊंचाइयों पर ले गए। इन्हीं में कृष्णदास पॉल शामिल हैं। कृष्णदास पॉल ने लोगों की उस सोच को गलत साबित कर दिया जो यह सोचते हैं कि बिजनेस करने की उम्र निकल चुकी है। कृष्णदास पॉल आज 2 करोड़ की कंपनी के मालिक हैं।
पुश्तैनी बिजनेस से की शुरुआत
कृष्णदास ने अपने करियर की शुरुआत पुश्तैनी बिजनेस से की थी। हालांकि उनका इसमें मन नहीं लग रहा था और वह इससे कुछ अलग करना चाहते थे। कृष्णदास ने 26 साल तक पुश्तैनी कारोबार संभाला। इसके बाद साल 2000 में उन्होंने बिस्क फर्म (Bisk Firm) की शुरुआत की। आज उनकी कंपनी का करोड़ों में कारोबार है।
परिवार के बंटवारे से साथ बंट गया बिजनेस
कृष्णदास का जन्म 1943 में पश्चिम बंगाल में हुआ था। 1947 में उनके पिता ने डिस्ट्रिब्यूशन से जुड़ा बिजनेस शुरू किया था। कृष्णदास बड़े होकर अपने पिता के बिजनेस से जुड़ गए। बिजनेस ठीक-ठाक चल रहा था। साल 1975 में परिवार का बंटवारा हुआ। परिवार के बंटवारे के साथ बिजनेस का भी बंटवारा हो गया। कृष्णदास ने अपने इस पुश्तैनी बिजनेस को ही आगे बढ़ाया और इसे 26 साल तक किया। इस दौरान उन्होंने डाबर और बॉर्नविटा जैसे ब्रांड के डिस्ट्रिब्यूशन का काम किया। पुश्तैनी कारोबार के दौरान उनके मन में कुछ अलग काम करने की इच्छा थी।
यह भी पढ़ें : Success Story : डिलीवरी बॉय जाे आज है 50 हजार करोड़ की कंपनी का मालिक
बच्चों के नाम पर बनाई कंपनी
पुश्तैनी काम से अलग कृष्णदास ने SAJ Foods नाम से कंपनी बनाई। कंपनी का यह नाम कृष्णदास ने अपने तीनों बच्चों (शर्मिष्ठा, अपर्ण और जयीता) के नाम के पहले अक्षर पर रखा। कृष्णदास का प्लान था कि वह इस कंपनी के तहत शुगर फ्री बिस्कुट बनाएंगे। उन्होंने 2000 में बिस्क फार्म (Bisk Farm) की शुरुआत की। SAJ Foods ने अपना पहला प्रोडक्ट गुगली (Googly) नाम से शुरू किया। हालांकि इसमें सफलता नहीं मिली और धीरे-धीरे कंपनी को 15 करोड़ रुपये का नुकसान हो गया। बाद में कृष्णदास ने पूर्वी भारत को फोकस करते हुए 7 नए क्षेत्रीय प्रोडक्ट मार्केट में उतारे। इसमें उन्हें सफलता मिल गई। इसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा।
संबंधित खबरें
पेट्रोल डीजल पर विंडफॉल टैक्स बदला, जानें दिल्ली से मुंबई तक आज के रेट्स
20 mins ago'दशकों के लिए निर्माण करते हैं हम', ईशा अंबानी ने बताया क्यों शुरू हुआ जियो
9 hrs agoआकाश और ईशा अंबानी ने खोले Jio की सफलता के राज, देश को अब IPO का इंतजार
9 hrs agoजिंदल स्टील ने जीता एक्सीलेंस इन पीपल के लिए वर्ल्डस्टील का स्टिली अवार्ड
14 hrs ago'AI-नेटिव टेक जायंट' बनने की राह पर रिलायंस Jio, 43% मार्केट शेयर पर राज
15 hrs agoJio IPO का दस्तक जल्द, जानें 13428 रुपये में कैसे बनें कंपनी के पार्टनर
16 hrs agoक्या दिवाली से पहले खाते में आएंगे PM Kisan के 2000? जानें लेटेस्ट अपडेट
16 hrs agoWhatsApp पर No लिखते ही खाली हो जाएगा बैंक अकाउंट! नया स्कैम आया सामने
17 hrs agoशेयर बाजार में बंपर तेजी, सेंसेक्स 1400 अंक उछला, निफ्टी 23,000 के पार
18 hrs agoअक्टूबर के बचे हुए दिनों में 10 दिन बंद रहेंगे बैंक! देख लें List
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines