Indian Startup Success Story: बीते कुछ सालों में युवाओं के बीच बिजनेस करने का चलन तेजी से बढ़ रहा है। ऐसे में कुछ सालों में कई स्टार्टअप सामने आए हैं। बौल्ट ऑडियो भी इनमें से एक है, जिसे वरुण और तरुण गुप्ता ने शुरू किया था। इनकी कहानी उन युवाओं के लिए बहुत प्रेरणादायक है, जो अपना स्टार्टअप शुरू करने का सपना देखते हैं। बता दें कि बहुत कम पूंजी के साथ शुरू किए गए इस बिजनेस ने देश ही नहीं, विदेश में भी अपनी छाप छोड़ी है। आज हम इनकी जर्नी के बारे में जानेंगे।
कैसे शुरू हुआ सफर
गुप्ता भाइयों ने जून 2017 में बौल्ट ऑडियो की शुरुआत की। शुरुआत में भाइयों के पास बहुत कम सीमित पूंजी थी, लेकिन उन्होंने इसे बाधा नहीं बनने दिया। बौल्ट ऑडियो ने शुरुआत में हेडफोन्स, स्पीकर्स, स्मार्टवॉच और ईयरफोन्स का प्रोडक्शन किया और केवल सात सालों में, कंपनी ने इन प्रोडक्ट की मदद से तेजी से विकास किया है।
बौल्ट ऑडियो ने हाई क्वालिटी वाले ऑडियो प्रोडक्ट और कस्टमर सेटिस्फेक्शन को अपनी प्राथमिकता बनाया। कंपनी ने अलग-अलग ऑप्शन जैसे वायरलेस, ब्लूटूथ, और इन-ईयर डिवाइसेस पेश किए, जिससे यह सभी तरह के यूजर्स की पसंद बन गया।
स्मार्टवॉच मार्केट में कदम
ऑडियो प्रोडक्ट में बेहतरीन सफलता के बाद, गुप्ता भाइयों ने बढ़ती मांग को देखते हुए स्मार्टवॉच मार्केट में कदम रखा। उनकी स्मार्टवॉच न केवल स्टाइलिश हैं, बल्कि इनमें हार्ट रेट मॉनिटरिंग, स्लीप ट्रैकिंग और स्मार्टफोन नोटिफिकेशन जैसी कई मॉडर्न सुविधाएं कम कीमत में उपलब्ध हैं।
2023-24 के फाइनेंशियल ईयर में, बौल्ट ऑडियो का रेवेन्यू लगभग 700 करोड़ रुपये तक पहुंच गया। यह कंपनी की बढ़ती सफलता और कस्टमर्स के बीच इसकी लोकप्रियता को दर्शाता है। गुप्ता भाइयों का अगला टारगेट इस रेवेन्यू को 1,000 करोड़ रुपये तक ले जाना है।
कैसे मिली सफलता?
गुप्ता भाइयों की सफलता के पीछे कुछ खास प्वॉइंट्स हैं, जिसका ध्यान उन्होंने रखा है। यहां हम उनके बारे में जानते हैं
- हाई क्वालिटी वाले प्रोडक्ट को प्राथमिकता दी।
- कस्टमर्स सेटिस्फेक्शन का पूरा ध्यान दिया गया।
- बूटस्ट्रैपिंग मॉडल पर काम किया, यानी कंपनी ने बिना बाहरी फंडिंग के अपनी जर्नी शुरू की ।
- बेहतर प्रोडक्ट बनाए गए।
- कंपनी ने स्वदेशी डिजाइन और तकनीक का पूरा ध्यान रखा।
मिशन और उपलब्धियां
गुप्ता भाइयों का लक्ष्य 2026 तक 10 करोड़ से अधिक कस्टमर्स तक पहुंचने का है। भारत में सफलता हासिल करने के बाद, वे अपने प्रोडक्ट को इंटरनेशनल मार्केट में भी पहचान दिलाना चाहते हैं। उनकी योजना है कि अगले कुछ सालों में बौल्ट ऑडियो एक ग्लोबल ब्रांड बन जाए।
बौल्ट ऑडियो आज भारत के टॉप ऑडियो ब्रांडों में शामिल है। इसके अलावा 2023-24 में 700 करोड़ रुपये का रेवेन्यू हासिल किया। इसके अलावा बौल्ट ऑडियो को 2024 में ET स्टार्टअप अवार्ड्स के बूटस्ट्रैप चैंप कैटेगरी में विजेता चुना गया। गुप्ता भाइयों का मानना है कि सफलता केवल मेहनत और लगन से ही हासिल की जा सकती है। उनकी कंपनी ने अपने ग्राहकों के लिए मॉडर्न टेक्नोलॉजी प्रोडक्ट बनाए हैं, जो न केवल उनकी जरूरतों को पूरा करते हैं, बल्कि उनके जीवन को बेहतर बनाते हैं।
यह भी पढ़ें – Jio Coin vs Bitcoin: मुकेश अंबानी का नया प्रोजेक्ट! बिटकॉइन से कैसे है अलग?
संबंधित खबरें
16 Oct से बदलेगा CRR का नियम, आपकी EMI पर क्या असर होगा? जानें
56 mins agoजंतर-मंतर पर प्रोटेस्ट बैन से छोटे कारोबारियों की क्यों बढ़ी चिंता?
12 hrs agoसब्जियों की महंगाई से बढ़ा दबाव, सितंबर में 5.54% पर पहुंचा रिटेल इंफ्लेशन
14 hrs ago8वां वेतन आयोग एक्शन में, दशहरा के तुरंत बाद बुलाई बड़ी बैठक, सैलरी पर मंथन
15 hrs agoगांव की जमीन का पट्टा कैसे मिलेगा? पूरा प्रोसेस आसान भाषा में
18 hrs agoभारतीय रईसों से ज्यादा कमा रहे अमीर देशों के सबसे गरीब लोग - वर्ल्ड बैंक
21 hrs ago12 से 18 अक्टूबर तक कितने दिन बंद रहेंगे बैंक? देखें पूरी लिस्ट
23 hrs ago'अदाणी डिफेंस एंड एयरोस्पेस' ने जीता SIDM चैंपियन अवार्ड 2026
1 day agoDollar के मुकाबले रुपया 96.78 पर लुढ़का, RBI ने उठाए कड़े कदम
2 days agoआखिर क्यों अटकी है कर्मचारियों की 8वें वेतन आयोग की बढ़ी हुई सैलरी? जानें
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines