---विज्ञापन---

बिजनेस angle-right

Elon Musk को बेस्ट कैंडिडेट्स की तलाश, देखें Tesla में कहां फिट हो सकते हैं आप

Tesla recruitment India: दुनिया के सबसे अमीर कारोबारी एलन मस्क के साथ काम करने का आपका सपना पूरा हो सकता है। मस्क की इलेक्ट्रिक कार कंपनी टेस्ला भारत में कुछ पदों पर हायरिंग कर रही है।

---खबर नीचे जारी है---

Tesla Is Hiring: दुनिया के सबसे अमीर शख्स एलन मस्क की इलेक्ट्रिक कार कंपनी टेस्ला भारत में एंट्री लेने वाली है। कंपनी ने भारत में हायरिंग भी शुरू कर दी है। टेस्ला ने एक लिंक्डइन पोस्ट में जॉब ओपनिंग की जानकारी दी है। हाल ही में PM मोदी अमेरिका यात्रा पर गए थे, जहां एलन मस्क ने उनसे मुलाकात की थी। इस मीटिंग के बाद ही टेस्ला के भारत में भर्ती प्रक्रिया शुरू करने की खबर सामने आई है।

आगे मिलेंगे और मौके

शुरुआत में टेस्ला ने केवल कुछ ही पदों के लिए नौकरी निकाली है, लेकिन आगे चलकर और भी मौके मिलने की पूरी संभावना है। इसका मतलब है कि टेस्ला की भारत में एंट्री नौकरी के लिहाज से भी अच्छी रहने वाली है। फिलहाल, कंपनी सर्विस मैनेजर, इनसाइड सेल्स एडवाइजर, सर्विस मैनेजर और स्टोर मैनेजर जैसे पदों के लिए हायरिंग कर रही है।

---खबर नीचे जारी है---

टेस्ला इंडिया जॉब पोस्टिंग

टेस्ला एडवाइजर: कंपनी की तरफ से बताया गया है कि टेस्ला एडवाइजर के रूप में आपको शोरूम में आने वाले ग्राहकों को असिस्ट करना होगा और टेस्ला के बारे में बताना होगा। यह पोजीशन मुंबई और दिल्ली के लिए है।

कस्टमर सपोर्ट स्पेशलिस्ट: इस भूमिका में आपको यह सुनिश्चित करना होगा कि ग्राहक जो सवाल पूछते हैं, उनका समय पर और सटीक जवाब दिया जाए। यह पोजीशन मुंबई बेस्ड होगी। यानी चयनित व्यक्ति को मुंबई में काम करना होगा।

---खबर नीचे जारी है---

सर्विस एडवाइजर: इस पद के लिए ग्राहक और कर्मचारी के बीच उच्च स्तर की बातचीत की आवश्यकता होती है। इसलिए उम्मीदवार के पास न केवल तकनीकी कौशल होना चाहिए, बल्कि उसे कस्टमर सर्विस में महारत हासिल होनी चाहिए। यह पोजीशन मुंबई और दिल्ली दोनों जगह के लिए है।

कस्टमर सर्विस सुपरवाइजर: इस भूमिका में आपको यह सुनिश्चित करना होगा कि ग्राहक की अपेक्षाओं को पूरा किया जाए। इसके लिए आपका शांत और फोकस्ड होना बेहद जरूरी है। यह पोजीशन केवल मुंबई के लिए है।

---खबर नीचे जारी है---

इनसाइड सेल्स एडवाइजर: इस भूमिका में आप टॉप क्वालिटी वाली कस्टमर सर्विस और कस्टमर सेटिस्फेक्शन प्रदान करने के लिए ग्राहक सेवा गतिविधियों के लिए जिम्मेदार होंगे। यह जॉब मुंबई बेस्ड है।

कंज्यूमर एंगेजमेंट मैनेजर: कंटेंट क्रिएशन, लीड जनरेशन और कंज्यूमर इवेंट्स सहित विभिन्न जिम्मेदारियों को संभालना होगा। यह पोजीशन मुंबई के लिए है।

---खबर नीचे जारी है---

ऑर्डर ऑपरेशंस स्पेशलिस्ट: टेस्ला को अपनी ऑर्डर ऑपरेशंस टीम को चलाने के लिए एक अनुभवी मैनेजर की तलाश है। ऑर्डर ऑप्स टीम ग्लोबल ऑर्डर ऑपरेशंस का हिस्सा है, जो ग्लोबल बिजनेस ऑपरेशंस के अंतर्गत आता है। यह पोजीशन मुंबई बेस्ड है।

सर्विस मैनेजर: कंपनी की तरफ से बताया गया है कि टेस्ला सर्विस मैनेजर हमारी सर्विस टीमों के लीडर होते हैं। इस भूमिका में, आप टीमों को विकसित करने, दिन-प्रतिदिन के ऑपरेशन का प्रबंधन करने और हमारे ग्राहकों की जरूरतों को पूरा करने के लिए जिम्मेदार होंगे। यह पोजीशन मुंबई और दिल्ली दोनों के लिए है।

---खबर नीचे जारी है---

इन पदों पर भी भर्ती

स्टोर मैनेजर: स्टोर मैनेजर के तौर पर आपको एक एक अनुभवी और करिश्माई रिटेल लीडर की भूमिका निभानी होगी। अपनी लोकेशन पर आप सेल्स ऑपरेशन के लिए जिम्मेदार होंगे। यह पोजीशन मुंबई और दिल्ली दोनों जगहों के लिए है।

बिजनेस ऑपरेशंस एनालिस्ट: परचेज ऑर्डर की पुष्टि से लेकर डिलीवरी और रेवेन्यू रिकग्निशन तक की ऑर्डर लाइफ साइकिल के लिए दिन-प्रतिदिन के ऑपरेशन को सफलतापूर्वक संभालने वाला व्यक्ति। यह पोजीशन केवल मुंबई बेस्ड रहेगी।

---खबर नीचे जारी है---

चार्जिंग डेवलपर: बतौर चार्जिंग डेवलपर आपको टेस्ला के चार्जिंग प्रोग्राम को आगे बढ़ाना होगा। इसमें नए चार्जिंग स्थानों की खोज, उनकी स्थापना और रिलेशनशिप मैनेजमेंट शामिल है। चयनित व्यक्ति की लोकेशन मुंबई रहेगी।

पार्ट्स एडवाइजर: इस भूमिका में कस्टमर के साथ काफी बातचीत करनी होती है। लिहाजा, आदर्श उम्मीदवार के पास न केवल कस्टमर सर्विस स्किल्स होनी चाहिए, बल्कि बेसिक लेवल की टेक्निकल सपोर्ट सर्विस प्रदान करने की क्षमता भी होनी चाहिए। यह पोजीशन मुंबई और दिल्ली दोनों के लिए खुली है।

---खबर नीचे जारी है---

डिलीवरी ऑपरेशन एक्सपर्ट: डिलीवरी ऑपरेशन एक्सपर्ट लोकल डिलीवरी और सपोर्ट टीमों के बीच संपर्क सूत्र के रूप में कार्य करता है। यह पोजीशन मुंबई बेस्ड है।

सर्विस टेक्नीशियन: इस पोजीशन के लिए कैंडिडेट को ग्राहकों के साथ बातचीत में निपुण होना चाहिए, साथ ही टेक्निकल नॉलेज भी जरूरी है। यह पद मुंबई और दिल्ली दोनों के लिए है।

---खबर नीचे जारी है---

PCB डिजाइन इंजीनियर, इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम: हाई स्पीड लेआउट टीम फिजिकल हार्डवेयर के लेआउट के लिए जिम्मेदार है, जो टेस्ला वाहनों और टेस्ला सुपर कंप्यूटर AI को ऑटोनोमस ड्राइविंग क्षमता, उच्च प्रदर्शन कंप्यूटिंग और इन्फोटेनमेंट अनुभव प्रदान करती है। यह पोजीशन पुणे बेस्ड है।

First published on: Feb 21, 2025 02:43 PM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola