दुनिया के नंबर 1 रईस एलन मस्क दुनिया के सबसे शक्तिशाली शख्स के सबसे खास दोस्त हैं, लेकिन इसके बावजूद उनकी मुश्किलों का अंत होता नजर नहीं आ रहा है। मस्क को लेकर अमेरिका से यूरोप तक नाराजगी बढ़ रही है और इसका खामियाजा टेस्ला को उठाना पड़ रहा है। इस वजह से मस्क की दौलत का पहाड़ भी दरका है। इस साल अब तक यह 113 अरब डॉलर गंवा चुके हैं।
ध्यान नहीं दे पा रहे मस्क
एलन मस्क को लेकर नाराजगी केवल आम जनता के बीच ही नहीं है, टेस्ला के भीतर भी उन्हें नापसंद करने वालों की संख्या बढ़ रही है। कंपनी में यह माना जाने लगा है कि मस्क अब टेस्ला को चलाने में उतने सक्षम नहीं हैं, जितने पहले हुआ करते थे। इसकी प्रमुख वजह है उनका जरूरत से ज्यादा बिजी होना। अमेरिकी सरकार का हिस्सा होने के चलते मस्क टेस्ला या अपनी दूसरी कंपनियों पर ज्यादा ध्यान नहीं दे पा रहे हैं। ऐसे में निवेशक भविष्य को लेकर आशंकित हैं।
सीईओ रहने लायक नहीं
टेस्ला के बड़े निवेशकों में शुमार गर्बर कावासाकी वेल्थ मैनेजमेंट के सीईओ रॉस गर्बर ने एलन मस्क की आलोचना करते हुए कहा है कि कहा है कि उन्हें कंपनी के सीईओ पद से हटाया जाना चाहिए। गर्बर का मानना है कि मस्क अब इस पद के लिए उपयुक्त नहीं हैं। रॉस गर्बर ने ट्विटर के अधिग्रहण के लिए भी मस्क की आलोचना की थी। एलन मस्क ने 2022 में सोशल मीडिया की इस चिड़िया का अधिग्रहण किया था। बाद में उन्होंने इसका नाम बदलकर X पर दिया।
टेस्ला को चाहिए नया सीईओ
रॉस गर्बर का कहना है कि व्हाइट हाउस में बिजी एलन मस्क टेस्ला को संकट की ओर ले जा रहे हैं। न्यूजवीक से बातचीत में उन्होंने कहा कि इसमें कोई संदेह नहीं है कि मस्क सरकार में अपने काम के प्रति प्रतिबद्ध हैं। लेकिन अब वह टेस्ला नहीं चला रहे हैं। इसलिए मुझे लगता है कि टेस्ला को एक नए सीईओ की जरूरत है। इस व्यवसाय को बहुत लंबे समय तक नजरअंदाज किया गया है। गर्बर का कहना है कि मस्क टेस्ला के CEO बनने के लिए उपयुक्त नहीं हैं, क्योंकि उन्होंने ट्विटर खरीदकर टेस्ला की ब्रांड वैल्यू को काफी नुकसान पहुंचाया है।
गर्बर के पास 2.5 लाख शेयर
गर्बर के पास टेस्ला के 2.5 लाख से ज्यादा शेयर हैं। उन्होंने टेस्ला के बोर्ड से एलन मस्क को सीईओ की भूमिका से हटाने की मांग की है। उन्होंने बोर्ड की भूमिका पर सवाल उठाते हुए कहा कि टेस्ला का बोर्ड एलन मस्क के चरमपंथी बयानों को रोकने में असफल रहा है, जिससे कंपनी की ब्रांड वैल्यू गिर गई है। रॉस गर्बर के अनुसार, टेस्ला की ब्रांड वैल्यू इतनी गिर गई कि लोग गुस्से में कारों को आग लगा रहे हैं और बोर्ड सबकुछ खामोशी से देख रहा है। उन्होंने आगे कहा कि बोर्ड पूरी तरह से मस्क के फायदे के लिए काम करता है और इसलिए उम्मीद कम है कि मस्क को हटाया जाएगा।
…तो बढ़ जाएगी मुश्किल
गर्बर कावासाकी वेल्थ मैनेजमेंट के सीईओ रॉस गर्बर का कहना है कि या तो मस्क अपना पूरा ध्यान टेस्ला को मुसीबत से बाहर निकालने में लगाएं या फिर उन्हें सीईओ का पद छोड़ देना चाहिए। वैसे तो अब तक खुलेतौर पर केवल गर्बर ने ही मस्क के खिलाफ आवाज उठाई है, लेकिन जिस तरह टेस्ला के खिलाफ माहौल बन रहा है उसे देखते हुए दूसरे निवेशक भी ऐसा ही कर सकते हैं। अगर रॉस गर्बर को दूसरे निवेशकों का साथ मिलता है तो फिर मस्क की मुश्किलें काफी बढ़ जायेंगी।
बयानबाजी से नाराजगी
अमेरिकी सरकार का हिस्सा बनने के बाद से एलन मस्क लगातार बयानबाजी कर रहे हैं। उनके बयानों से यूरोप में सबसे ज्यादा गुस्सा है और यही वजह है कि यूरोपीय देशों में टेस्ला की बिक्री लगातार गिर रही है। कुछ दिन पहले टेस्ला की गाड़ियों में आग भी लगाई गई थी। अमेरिका में भी टेस्ला को लेकर प्रदर्शन हुए हैं। चीन में कंपनी की बिक्री पहले से ही कम हुई है। भले ही टेस्ला दुनिया की सबसे बड़ी इलेक्ट्रिक कार कंपनी है, लेकिन अगर ऐसे ही बिक्री घटती रही तो उसके भविष्य पर संकट खड़ा हो जाएगा।
इतने गिरे हैं टेस्ला के शेयर
टेस्ला के शेयर इस साल अब तक 34.43% नीचे आ गए हैं। इस शेयर का 52 वीक का हाई लेवल 488.54 डॉलर है और इसकी कीमत वर्तमान नें 248.71 डॉलर आ गई है। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि कंपनी कितनी बड़ी मुश्किल का सामना कर रही है। कंपनी के कर्मचारी भी शेयर बेच रहे हैं. हालांकि, अब एलन मस्क ने उनसे ऐसा न करने को कहा है। मस्क का कहना है कि कर्मचारियों को टेस्ला के शेयर होल्ड करने चाहिए। वहीं एक्सपर्ट्स का कहना है कि अगर टेस्ला के खिलाफ बढ़ती नाराजगी दूर नहीं की गई, तो कंपनी गंभीर संकट में फंस सकती है।
यह भी पढ़ें – 38% लुढ़के शेयर, घबराए कर्मचारी पर बेचने की इजाजत नहीं, बॉस ने सुना डाला फरमान!
संबंधित खबरें
योगी सरकार का बड़ा ऐलान, किसानों को मिलेगा अब बंपर मुआवजा; जानें डिटेल
7 hrs agoहरियाणा में 3% बढ़ा महंगाई भत्ता, 63% हुआ DA; जानें कब मिलेगी सैलरी व एरियर
9 hrs agoइस दिवाली कितना बदला महंगाई का हाल? मिठाई से इलेक्ट्रॉनिक्स तक हुए महंगे
9 hrs agoदुनिया भर के शेयर बाजारों में मचा हाहाकार, पर भारतीय बाजार में आई तेजी
10 hrs agoधनतेरस पर क्या हैं सोने-चांदी के भाव? देखें 24K, 22K और 18K की रेट लिस्ट
11 hrs agoUP के 15 लाख कर्मचारियों को CM योगी ने दिया दिवाली बोनस का तोहफा
12 hrs agoएलन मस्क को ₹7.53 लाख करोड़ का नुकसान; Top-10 अमीरों की लिस्ट में उलटफेर
14 hrs agoधनतेरस से पहले सोना और चांदी के दामों में इजाफा, जानिए- क्या हैं नए रेट
1 day agoअदाणी ग्रुप खरीदेगा यूरोप की Evos B.V. कंपनी, 2.56 अरब यूरो में हुई डील
1 day agoअमूल के बाद अब नंदिनी का घी हुआ बेहद महंगा, 135 रुपये तक बढ़ा भाव
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines