हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

Telegram CEO पावेल डुरोव की गिरफ्तारी के पीछे गर्लफ्रेंड का हाथ?

Telegram CEO Pavel Durov: टेलीग्राम के फाउंडर पावेल डुरोव की गिरफ्तारी के बाद अब रिपोर्ट में ये दावा किया जा रहा है कि इसके पीछे उनकी गर्लफ्रेंड मानी जाने वाली यूलिया वाविलोवा का हाथ है।

विज्ञापन

Telegram CEO Pavel Durov: टेलीग्राम के फाउंडर पावेल डुरोव को शनिवार देर रात अजरबैजान से निजी जेट से उतरने के कुछ ही देर बाद पेरिस के ले बॉर्गेट हवाई अड्डे पर गिरफ्तार कर लिया गया। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि उनकी गर्लफ्रेंड मानी जाने वाली यूलिया वाविलोवा को भी उनके साथ गिरफ्तार किया गया है। समाचार एजेंसी एएफपी ने बताया है कि पावेल डुरोव की गिरफ्तारी के बाद से उनके परिवार वाले उनसे संपर्क नहीं कर पाए हैं।

अब कहा जा रहा है कि उनकी गर्लफ्रेंड मानी जाने वाली यूलिया वाविलोवा उनके पकड़े जाने का कारण भी हो सकती हैं। हालांकि टेलीग्राम ने गिरफ्तारी पर कोई जानकारी नहीं दी है, लेकिन कहा कि कंपनी यूरोपीय संघ के कानूनों का पालन करती है और इसका मॉडरेशन इंडस्ट्री स्टैंडर्ड्स के अंदर हो रहा है।

अक्सर यूरोप की यात्रा करते हैं पावेल

वहीं कंपनी का कहना है कि टेलीग्राम के सीईओ पावेल डुरोव के पास छिपाने के लिए कुछ भी नहीं है और वे अक्सर यूरोप की यात्रा करते हैं। यह दावा करना बेतुका है कि कोई प्लेटफॉर्म या उसका मालिक उस प्लेटफॉर्म के दुरुपयोग के लिए जिम्मेदार है। हम इस स्थिति के शीघ्र समाधान की प्रतीक्षा कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें : टेलीग्राम CEO गिरफ्तार क्यों किए गए? 15.5 बिलियन डॉलर प्रॉपर्टी, ऐप के 900 मिलियन यूजर्स

लगे थे ये आरोप

जानकारी के लिए बता दें कि पावेल डुरोव पर कंटेंट मॉडरेशन में कमी बरतने का आरोप लगा है। फ्रांस पुलिस का यह दावा है कि उनके प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल कई गैर कानूनी काम जैसे ड्रग तस्करी, यौन शोषण संबंधित कंटेंट शेयर करना और मनी लॉड्रिंग जैसे कामों को अंजाम देने के लिए किया जा रहा है।

पावेल डुरोव के साथ दिखी यूलिया

वहीं, यूलिया वाविलोवा को कई मौकों पर पावेल डुरोव के साथ देखा गया है और जब वे पेरिस पहुंचे तो वह उनके साथ प्राइवेट जेट में भी थीं। उन्होंने पहले भी पावेल डुरोव के जेट से इंस्टाग्राम स्टोरीज पोस्ट की हैं और पेरिस में साथ रहने के दौरान अपनी कई तस्वीरें पोस्ट की हैं।

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें