Tech Layoffs January 2024: टेक कंपनियों के लिए साल 2024 की शुरुआत कुछ ज्यादा अच्छी नहीं रही है। साल का पहला महीना बड़ी और छोटी दोनों आईटी कंपनियों में नौकरियों में कटौती के कारण बहुत खराब रहा है। layoffs.fyi वेबसाइट के आंकड़ों के मुताबिक, जनवरी 2024 में दुनिया भर में 115 टेक दिग्गजों ने 30,000 से ज्यादा लोगों को नौकरी से निकाला है। खास बात यह है कि इस लिस्ट में माइक्रोसॉफ्ट, गूगल और अमेजन जैसी कई बड़ी कंपनियां शामिल हैं। आइये उन 7 कंपनियों के बारे में जानते हैं जिन्होंने 2024 के पहले महीने में 1,000 से ज्यादा लोगों को नौकरी से निकाला है।
फ्लिपकार्ट
ई-कॉमर्स कंपनी ने 8 जनवरी को 1100 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने का ऐलान किया था। कंपनी के इस फैसले से लगभग 5% कर्मचारी प्रभावित हुए हैं। फ़िलहाल कंपनी अपने कर्मचारियों का परफॉर्मेंस रिव्यू कर रही है जिसके बाद मार्च-अप्रैल तक और भी छंटनी होने की संंभावना है।
गूगल
टेक दिग्गज कंपनी ने 10 जनवरी को छंटनी के नए दौर की घोषणा की थी जिसके कारण करीब 1000 कर्मचारियों ने अपनी नौकरी खो दी। दूसरी तरह गूगल-पैरेंट अल्फाबेट के सीईओ सुंदर पिचाई ने Employees को 2024 में और ज्यादा नौकरी में कटौती के लिए तैयार रहने की चेतावनी भी दी है।
ये भी पढ़ें : चलते-चलते टायर पंचर! टेंशन नहीं
माइक्रोसॉफ्ट
माइक्रोसॉफ्ट ने 25 जनवरी को नौकरी में कटौती के अपने नए दौर की घोषणा की थी। सत्या नडेला के नेतृत्व वाले टेक दिग्गज ने 1900 कर्मचारियों को कंपनी से बाहर निकलने का फैसला लिया है।
एसएपी
सॉफ्टवेयर कंपनी SAP ने भी 23 जनवरी को 8,000 कर्मचारियों को कंपनी छोड़ने के लिए कहा था। छंटनी के अपने नए दौर के दौरान, जर्मनी स्थित इस मल्टीनेशनल सॉफ्टवेयर कंपनी ने अपने 7% Employees को नौकरी से निकाल दिया है।
EBAY
eBay ने 23 जनवरी को अपने 1000 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की घोषणा की थी। अमेरिका बेस्ड यह ई-कॉमर्स कंपनी अपने कर्मचारियों की संख्या में 9% की कटौती कर रही है।
साईट्रिक्स
सिट्रिक्स ने छंटनी के अपने नए दौर के दौरान 12% कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया है। 10 जनवरी को क्लाउड कंप्यूटिंग और सॉफ्टवेयर फर्म ने 1000 कर्मचारियों को कंपनी से बाहर का रास्ता दिखाया था।
ये भी पढ़ें : स्मार्टफोन की RAM हो जाएगी डबल! जानिए कैसे
Wayfair
वेफ़ेयर ने 19 जनवरी को नौकरी में कटौती के अपने नए दौर की घोषणा की थी। होम डेकॉर का कारोबार करने वाले अमेरिका बेस्ड ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म ने 1650 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने का ऐलान किया था, जिससे कंपनी के 13% वर्कफोर्स प्रभावित हुआ है।
क्यों हो रही है छंटनी?
जानकारी के अनुसार, आर्थिक मंदी को कहीं न कहीं इन टेक कंपनियों में हो रही छंटनी का कारण बताया जा रहा है। गूगल समेत कई बड़े टेक दिग्गज लगातार कर्मचारियों को नौकरी से निकाल रहे हैं। ऐसा भी कहा जा रहा है कि ग्लोबल रिसेशन के कारण दुनिया भर में अमेजन, गूगल, ट्विटर और माइक्रोसॉफ्ट जैसी कंपनियों ने अपने एम्प्लॉईस को नौकरी से निकाल दिया है।
संबंधित खबरें
उतार चढ़ाव के बीच करोड़ों का कारोबार, मुहूर्त ट्रेडिंग पर कैसा रहा बाजार?
5 hrs agoबिना स्पीड कंट्रोलर नहीं बिकेंगे कमर्शियल वाहन, रजिस्ट्रेशन पर भी लगेगी रोक
10 hrs agoदिवाली पर कब होगी मुहूर्त ट्रेडिंग? नोट करें समय और छुट्टियों की लिस्ट
1 day agoनोएल टाटा छोड़ेंगे वोल्टास के चेयरमैन का पद, सुनील डिसूजा संभालेंगे कमान
1 day agoरिटायरमेंट के पैसों पर पाएं तगड़ा रिटर्न, ये बैंक दे रहा सबसे ज्यादा ब्याज
1 day agoडॉलर की गिरी बादशाहत! 200 दिनों के सबसे मजबूत स्तर पर पहुंचा भारतीय रुपया
1 day agoवेतन आयोग की साइट पर आया नया अपडेट, जानिए क्या सैलरी से है इसका नाता
1 day agoआज 7 नवंबर से लागू हुए सेबी के नए सेटलमेंट नियम, जानें फीस और प्रक्रिया
1 day agoअमेरिका के शेयर बाजार में मची तबाही, टेक कंपनियों के 2.5 ट्रिलियन डॉलर डूबे
1 day agoआज छोटी दिवाली पर बैंक खुले हैं या रहेंगे बंद, जानें अपने शहर का हाल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines