हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: DiwaliIndia blocGyanesh KumarBigg Boss 20

Bloomberg Billionaires Index 2026: एलन मस्क को लगा 7.53 लाख करोड़ रुपये का झटका, जेनसेन हुआंग टॉप-10 अमीरों की लिस्ट से बाहर

US Midterm Election Impact on Billionaires Net Worth: अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में ट्रंप की हार के बाद टेक शेयरों में गिरावट से एलन मस्क को $79.7B का नुकसान हुआ है. एनवीडिया के जेनसेन हुआंग टॉप-10 की लिस्ट से बाहर हो गए हैं. पूरी रिपोर्ट पढ़ें.

विज्ञापन
अमेरिकी चुनावों के बाद नीतिगत बदलावों की आशंका ने एआई और टेक सेक्टर के तेजी के रथ को फिलहाल रोक दिया है (Photo - AI)

अमेरिका के मिडटर्म इलेक्शन में डोनाल्ड ट्रंप और रिपब्लिकन पार्टी की हार का असर अब सीधे दुनिया के सबसे बड़े टेक उद्योगपतियों की तिजोरी पर दिखने लगा है. डेमोक्रेटिक पार्टी के अमेरिकी संसद के दोनों सदनों में बहुमत हासिल करने के बाद, शेयर बाजार में आई गिरावट ने दुनिया के दिग्गजों की संपत्ति में एक ही दिन में भारी नुकसान करा दिया है. ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स (Bloomberg Billionaires Index) में इस उलटफेर से दुनिया के सबसे अमीर शख्स एलन मस्क की संपत्ति में करीब 7.53 लाख करोड़ रुपये ($79.7 बिलियन) का बड़ा झटका लगा है. वहीं एनवीडिया (Nvidia) के सीईओ जेनसेन हुआंग टॉप-10 अमीरों की लिस्ट से ही बाहर हो गए हैं.

800 अरब डॉलर से नीचे आई एलन मस्क की दौलत

इस साल दुनिया के पहले खरबपति बनने का कीर्तिमान रचने वाले एलन मस्क (Elon Musk) का कुल नेटवर्थ अब घटकर 785 अरब डॉलर रह गया है. मस्क की संपत्ति का बड़ा हिस्सा टेस्ला (Tesla) और स्पेसएक्स (SpaceX) के शेयरों से जुड़ा है. गुरुवार को बाजार में मस्क की कंपनी स्पेसएक्स के शेयरों में 9% की बड़ी गिरावट देखी गई.

जेनसेन हुआंग टॉप-10 से बाहर, जिम वॉल्टन की एंट्री
एआई (AI) चिप बनाने वाली दिग्गज कंपनी एनवीडिया के शेयर गुरुवार को 9.3% टूट गए, यह जनवरी 2025 के बाद सबसे बड़ी गिरावट है. इससे हुआंग की संपत्ति में एक दिन में $15.1 बिलियन (करीब 1.43 लाख करोड़ रुपये) का नुकसान हुआ और उनका नेटवर्थ घटकर 150.9 अरब डॉलर रह गया. हुआंग अब 9वें स्थान से खिसककर 13वें स्थान पर आ गए हैं और टॉप-10 की लिस्ट से बाहर हो गए हैं.

विज्ञापन

वहीं हुआंग की जगह अब 155 अरब डॉलर के नेटवर्थ के साथ जिम वॉल्टन (Jim Walton) ने दुनिया के टॉप-10 अमीरों की लिस्ट में अपनी जगह बना ली है. ओरेकल (Oracle) के को-फाउंडर लैरी एलिसन के शेयर 6.9% गिरे, जिससे उन्हें $10.1 बिलियन (करीब 95,400 करोड़ रुपये) का नुकसान हुआ.

आखिर क्यों गिरे एआई और टेक कंपनियों के शेयर?
बाजार विशेषज्ञों के अनुसार, टेक और एआई (AI) शेयरों में गिरावट की मुख्य वजह अमेरिकी संसद में बने नए राजनीतिक समीकरण हैं. डेमोक्रेटिक पार्टी का संसद पर नियंत्रण होने के बाद यह आशंका जताई जा रही है कि एआई (AI) की रीढ़ माने जाने वाले विशाल डेटा सेंटर्स के निर्माण पर सख्त नियम (Regulations) और पर्यावरण से जुड़ी पाबंदियां लागू की जा सकती हैं. एनवीडिया डेटा सेंटर चिप्स बनाती है, स्पेसएक्स अपने डेटा सेंटर्स पर काम कर रहा है और ओरेकल कंपनियों को कंप्यूटिंग पावर देती है—इसलिए इन कंपनियों के शेयरों पर सीधी मार पड़ी.

विज्ञापन

एक दिन में 500 अरबपतियों के डूबे 17.5 लाख करोड़ रुपये
ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स के इतिहास में गुरुवार का दिन टेक दिग्गजों के लिए बहुत भारी साबित हुआ. इंडेक्स में शामिल दुनिया के 500 सबसे अमीर लोगों की कुल संपत्ति में गुरुवार को 185 अरब डॉलर (करीब 17.48 लाख करोड़ रुपये) की गिरावट आई. 2012 में यह इंडेक्स शुरू होने के बाद से यह एक दिन की 14वीं सबसे बड़ी गिरावट दर्ज की गई है.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola