TCS Hiring 2024: जानी मानी आईटी फर्म टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) ने 10 अक्टूबर को अपनी फाइनेंशियल रिपोर्ट शेयर की है, जिसमें बताया गया कि टीसीएस ने लगातार दूसरी तिमाही में कर्मचारियों की कुल संख्या में नेट गोर्थ देखी है, हालांकि पिछली तीन क्वार्टर में कर्मचारियों की संख्या में गिरावट आई थी।
रिपोर्ट में बताया गया कि कंपनी ने जुलाई से सितंबर 2024 यानी दूसरी तिमाही में 5,726 कर्मचारियों को जोड़ा है। इस 5% की क्रमिक बढ़ोतरी के बाद Q2 के आखिर में कंपनी के कुल कर्मचारियों की संख्या 612,724 तक पहुंच जाएगी। एक्सपर्ट ने अनुमान लगाया है कि आईटी फर्मों में Q2 FY 25 के लिए हायरिंग में 4-6% की बढ़ोतरी होने की उम्मीद है।
कर्मचारियों की संख्या में 12.3% की गिरावट
रिपोर्ट में यह भी जानकारी सामने आई है कि TCS में दूसरी तिमाही में कर्मचारियों की संख्या में 12.3% गिरावट दिखी है। यह पिछले क्वार्टर( 12.1%) से थोड़ा ज्यादा है। यह लगातार दूसरी तिमाही है जब टीसीएस ने कर्मचारियों की कुल संख्या में नेट बढ़ोतरी देखी है, जबकि पिछली तीन तिमाहियों में कर्मचारियों की संख्या में गिरावट आई थी।
FY 26 कैंपस हायरिंग की तैयारी
टीसीएस के चीफ एचआर ऑफिसर मिलिंद लक्कड़ ने कहा- हमने वर्ष की पहली छमाही में 11,000 सहयोगियों का स्वागत किया और हम योजना के अनुसार ट्रेनी को शामिल करने के लिए ट्रैक पर बने हुए हैं। हमने FY 26 के लिए कैंपस हायरिंग प्रोसेस भी शुरू कर दिया है। वहीं कंपनी के चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर समीर सेकसरिया ने कहा-फर्म सस्टेनेबल ग्रोथ को बढ़ाने के लिए दूसरी तिमाही में टैलेंट और इंफ्रास्ट्रक्चर में स्टैटजी के साथ इंवेस्टमेंट कर रहा है।
यह भी पढ़ें – ‘Reset and Recharge’ Break: इस कंपनी ने अपने सभी कर्मचारियों को दी 9 दिनों की छुट्टी
नेट प्रॉफिट में गिरावट
टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) की नई रिपोर्ट में पता चला है कि दूसरी तिमाही में कंपनी का नेट प्रॉफिट में 1.1 प्रतिशत गिरकर 11,909 करोड़ रह गया है। स्टॉक एक्सचेंज फाइलिंग में जानकारी मिली है कि Q2 FY 24 में आईटी फर्म का ऑपरेशन रेवेन्यू बढ़कर 64,259 करोड़ रुपये हो गया। मार्केट विश्लेषकों को उम्मीद थी कि दूसरी तिमाही में कंपनी के रेवेन्यू में डील्स, बीएसएनएल के साथ चल रही पार्टनरशिप के कारण बढ़ेगा।
संबंधित खबरें
एक सप्ताह में चांदी 13000 और सोना 1576 रुपये सस्ता, जानें आज का नया भाव
2 hrs agoनोएडा-ग्रेटर नोएडा मेट्रो का बदला समय, अब इतने बजे तक मिलेगी ट्रेन
3 hrs agoAmbuja Cements का धमाकेदार प्लान! 2030 तक 155 MTPA होगी क्षमता
4 hrs agoसेंसेक्स 1,000 अंक उछला, निफ्टी 23,300 के पार; रिलायंस के नतीजों ने भरा दम
6 hrs agoअब घर के पास ही जमा होगा Property Tax, 15 नवंबर तक लगेंगे स्पेशल कैंप
7 hrs agoहवाई टिकट से सरकार ने हटाया प्राइस कंट्रोल, एयरलाइंस वसूलेंगी मनमाना दाम
8 hrs ago68 लाख पेंशनर्स के लिए बड़ी खुशखबरी, जानें कितनी बढ़ेगी पेंशन
9 hrs agoएक दिन में 1 लाख करोड़ का भुगतान, MDR चार्ज से पहले UPI ने तोड़ा रिकॉर्ड
21 hrs agoPNB क्रेडिट कार्ड वाले हो जाएं सावधान, 1 नवंबर से लागू हुए नए नियम
1 day ago10 दिन में 5840 रुपये गिरा सोना, चांदी 25000 रुपये हुई सस्ती; चेक करें रेट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines