---विज्ञापन---

बिजनेस angle-right

वर्क फ्रॉम होम करने वालों के ल‍िए टेंशन, इस IT कंपनी ने उठाया बड़ा कदम

TCS Attendance Rule : IT कंपनी Tata Consultancy Services (TCS) में वर्क फ्रॉम होम करने वाले कर्मचारियों के लिए बुरी खबर है। कंपनी उस कर्मचरियों के वेरिएबल में कटौती करने जा रही है जिनकी अटेंडेंस ऑफिस में काफी कम है।

---विज्ञापन---

TCS Attendance Rule : अगर आप IT कंपनी TCS कंपनी में काम करते हैं तो यह यह खबर आपके लिए है। कंपनी ने उन कर्मचारियों के बोनस में कटौती करने का ऐलान किया है जिनकी ऑफिस में अटेंडेंस 100 फीसदी से कम है। ऐसे में 60 फीसदी से कम अटेंडेंस वाले कर्मचारियों को बोनस के रूप में कुछ नहीं मिलेगा। दरअसल, कंपनी ने कुछ समय पहले नई पॉलिसी जारी की थी, जिसे लागू कर दिया गया है। अटेंडेंस के आधार पर बोनस देना भी उसी पॉलिसी का हिस्सा है। इससे उन लोगों की जेब पर सीधा असर पड़ेगा जो घर से काम करते हैं। दरअसल, वेरिएबल वह रकम होती है जो कंपनी अपने कर्मचारियों को सैलरी से अगर ऊपर से मिलती है। यह रकम कर्मचारियों को उनकी परफॉर्मेंस के आधार पर दी जाती है।

---विज्ञापन---

जानें क्या है बोनस का आधार

कंपनी अपने कर्मचारियों को तिमाही नतीजों के आधार पर बोनस देती है। कंपनी ने कुछ समय पहले अपने कर्मचारियों से कहा था कि वे हफ्ते में 5 दिन ऑफिस आकर ही काम करेंगे। हालांकि कंपनी ने कभी काफी कर्मचारियों को घर से काम करने की सुविधा दे रखी है। कंपनी की नई पॉलिसी के मुताबिक जिन कर्मचारियों की ऑफिस में अटेंडेंस 60 से 75 फीसदी है, उन्हें 50 फीसदी वेरिएबल मिलेगा। वहीं 75 से 85 फीसदी अटेंडेंस वालों को 75 फीसदी वेरिएबल और जिनकी अटेंडेंस 85 फीसदी से ज्यादा हैं, उन्हें 100 फीसदी वेरिएबल मिलेगा।

कंपनी ने दी थी चेतावनी

कंपनी ने चेतावनी दी थी कि वे कर्मचारियों जो घर से काम कर रहे हैं, वे ऑफिस आकर काम करें। जिन कर्मचारियों की ऑफिस में अटेंडेंस 85 फीसदी से कम होगी, उन पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। साथ ही कंपनी ने यह भी कहा था कि वे कर्मचारियों जो घर से काम कर रहे हैं, उनके काम करने के अनुपालन की हर तिमाही के आधार पर समीक्षा होगा और उसी के आधार पर वेरिएबल मिलेगा।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें : वर्क फ्रॉम होम नहीं अब वर्क फ्रॉम ऑफिस, देखें गूगल जैसी 7 बड़ी कंपनियों के ताजा फरमान

एक साल में कम हुई कर्मचारियों की संख्या

पिछले एक साल में कंपनी में 13 हजार से ज्यादा कर्मचारियों की संख्या कम हुई है। वहीं अगर तिमाही के आधार पर बात करें तो वित्त वर्ष 2023-24 की तीसरी तिमाही में भी कर्मचारियों की संख्या में गिरावट आई। यह 19 साल में पहली बार है जब कंपनी में इस तरह कर्मचारियों की संख्या कम हुई है। हालांकि इस दौरान कंपनी ने नए कर्मचारियों को भी जोड़ा है।

---विज्ञापन---

 

First published on: Apr 23, 2024 09:10 AM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola