Tax Free Income: आज के समय में हर कोई अपनी कमाई पर टैक्स बचाना चाहता है, जिसके लिए लोग कई तरह के ऑप्शन की तरफ भागते हैं। इस बीच, क्या आप जानते हैं कि कुछ इनकम ऐसी हैं, जिन पर टैक्स नहीं भरा जाता? जानें वह 5 कमाई कौन-सी हैं, जो टैक्स के दायरे में नहीं आतीं?
शादी में मिलने वाले गिफ्ट
अगर आपको शादी में किसी से गिफ्ट मिलता है, तो उसपर कोई भी टैक्स देने की जरूरत नहीं होती। हालांकि, यह गिफ्ट आपको शादी के आसपास ही मिला होना चाहिए। इसके अलावा, अगर गिफ्ट की वैल्यू 50 हजार रुपये से ज्यादा है, तो टैक्स लगेगा।
लाइफ इंश्योरेंस पॉलिसी क्लेम या मैच्योरिटी वाला अमाउंट
अगर आपने जीवन बीमा खरीदा हुआ है, तो ऐसे में क्लेम या मैच्योरिटी वाली रकम पूरी तरह से टैक्स फ्री हो जाती है। हालांकि, इसे लेकर शर्त भी है कि पॉलिसी का सालाना प्रीमियम उसके सम अश्योर्ड के 10 फीसदी से ज्यादा नहीं होना चाहिए। अगर यह इससे ज्यादा हुआ, तो एक्स्ट्रा रकम पर टैक्स लगता है। इसके अलावा, कुछ मामलों में यह छूट 15 परसेंट तक भी हो सकती है।
वसीयत में मिली संपत्ति
अगर व्यक्ति को अपने माता-पिता से कोई जेवर, दौलत या नकद विरासत में मिलते हैं, तो उसपर कोई भी टैक्स नहीं देना होता। आपके नाम किसी भी वसीयत के जरिए मिली रकम पर टैक्स नहीं देना होगा।
शेयर या इक्विटी म्यूचुअल फंड से मिलने वाला रिटर्न
अगर आपने शेयर या इक्विटी म्यूचुअल फंड में इन्वेस्ट किया है, तो इन्हें बेचने पर 1 लाख रुपये के रिटर्न पर कोई टैक्स नहीं देना होता। इसका कैलकुलेशन लॉन्ग टर्म कैपिटल गेन (LTCG) के अंतर्गत होती है।
पार्टनरशिप फर्म से मिला प्रॉफिट
अगर आप किसी कंपनी में पार्टनर हैं और शेयर ऑफ प्रॉफिट के रूप में अगर आपको कोई रकम मिलती है, तो उस पर टैक्स नहीं देना होगा। ऐसा इसलिए क्योंकि इस अमाउंट पर पार्टनरशिप वाली फर्म पहले से ही टैक्स दे चुकी होती है। हालांकि, यह छूट सिर्फ फर्म के प्रॉफिट पर है। इसके अलावा, अगर आपको फर्म से सैलरी मिलती है, तो उसपर टैक्स देना पड़ेगा।
यह भी पढ़ें: ट्रेन में किया ऐसा तो देना पड़ेगा जुर्माना, जानें क्या कहता है भारतीय रेलवे का नियम
संबंधित खबरें
नवंबर में जरूर निपटा लें यह 1 काम, वरना दिसंबर से रोक दी जाएगी पेंशन
32 mins agoकिसानों और महिलाओं के लिए बड़े पैकेज का ऐलान, CM योगी ने दी दिवाली सौगात
3 hrs agoदिवाली से पहले सोने-चांदी के दाम धड़ाम, जानें MCX के ताजा भाव
18 hrs agoSBI के धमाकेदार नतीजे, मुनाफा 14% बढ़कर 23,038 करोड़ रुपये पहुंचा
20 hrs agoदिल्ली में 30 नवंबर तक नहीं दिया कर्मचारियों को बोनस, तो होगी कार्रवाई
20 hrs agoUP की 1.9 करोड़ महिलाओं के खाते में आज आएगा मुफ्त सिलेंडर का पैसा
23 hrs agoधनतेरस से पहले सस्ता हुआ सोना और चांदी, चेक करें लेटेस्ट रेट्स
1 day agoक्या RBI जारी करेगा 1000 का नया नोट? PIB Fact Check ने बताई सच्चाई
1 day agoकच्चे तेल के दाम में बड़ी गिरावट, क्या सस्ता हो गया पेट्रोल-डीजल? चेक करें
1 day agoइन कर्मचारियों को मिलेगा 30 दिन का एडहॉक बोनस; खाते में आएंगे 6,908 रुपये
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines