Tatkal Confirm Ticket Booking Tips : भारतीय रेलवे दुनिया की चौथी सबसे बड़ी रेल सेवा है। हर दिन करोड़ों लोग इसमें सफर करते हैं। त्योहारों के सीजन में तो ट्रेन में यात्रियों की संख्या कई गुना बढ़ जाती है। ऐसे में त्योहारी सीजन में कंफर्म टिकट मिलना मुश्किल हो जाता है।
अगर आपने अपने यात्रा का प्लान पहले नहीं बनाया या फिर सही समय पर टिकट बुक करने से चूक गए तो आपकी सरदर्दी जाती है। हालांकि भारतीय रेलवे ने अंतिम समय में यात्रा का प्लान बनाने वाले के लिए भी कंफर्ट टिकट पाने के लिए लोगों को तत्काल ट्रेन टिकट बुकिंग का ऑप्शन दे रखा है, लेकिन तत्काल टिकट बुक करना या फिर कराना भी इतना आसान नहीं है।
ऐसे में आज हम आपको एक ऐसी ट्रिक बताने जा रहे हैं, जिसके जरिए आप अन्य लोगों के मुकाबले जल्दी कंफर्म तत्काल टिकट बुक कर सकते हैं।
आपको बता दें कि तत्काल ट्रेन टिकट यात्रा से एक दिन पहले बुक किए जाते हैं। एसी क्लास (AC Class) के टिकट की बुकिंग सुबह 10 बजे से शरू होती है, जबकि स्लिपर क्लास (Sleeper Class) के लिए तत्काल ट्रेन टिकट बुकिंग सुबह 11 बजे शुरू होता है। तत्काल ट्रेन टिकट काउंटर के साथ-साथ ऑनलाइन भी बुक कराए जा सकते हैं।
तत्काल ट्रेन टिकट के लिए रेलवे रिजर्वेशन कांउटर पर अक्सर लंबी-लंबी कतारें देखी जाती है वहीं त्योहारों के सीजन में तो रिजर्वेशन कांउटर पर पैर रखना भी मुश्किल होता है। ऐसे में सुविधा के हिसाब से सामान्य लोगों के लिए तत्काल ट्रेन टिकट करने के लिए ऑनलाइन बुकिंग का ही विकल्प रह जाता है। लेकिन यह भी आसान नहीं होता क्योंकि देश में यात्रियों की संख्या अधिक है। कई बार तो बुकिंग शुरू होने के चंद मिनट में ही सारे टिकट बुक हो जाते हैं।
दरअसल IRCTC की मास्टर लिस्ट सेवा के बारे में ज्यादातर लोगों को नहीं नहीं है। तत्काल बुकिंग के लिए आप IRCTC की अधिकारिक साइट पर पहले एक मास्टर लिस्ट बना सकते हैं, इससे कि टिकट बुकिंग में ज्यादा समय नहीं लगता और टिकटड आसानी से बुक हो जाती है। मास्टर लिस्ट में यात्रियों का नाम, पता, उम्र, बर्थ जैसी जानकारी भरनी होती है, ऐसा करने से बुकिंग के समय आपको ये सब जानकारी नहीं भरना होता है और आपका समय बच जाता है।
यह भी पढ़ें – 1 अक्टूबर से बदलने जा रहे हैं ये नियम, आपकी जेब पर पड़ सकता है असर
ऐसे बनाएं अपना मास्टर लिस्ट
- IRCTC की वेबसाइट पर जाकर My Account में Myprofile का चयन करें।
- इसके बाद Add/Modify Master लिस्ट के ऑप्शन पर क्लिक करें।
- यहां यात्रियों की जानकारी भर कर सब्मिट कर दें।
इसके बाद बुकिंग करते समय My Saved Passengers List से ऐड कर आप कम समय में आसानी से टिकट बुक कर सकते हैं और कंफर्म टिकट मिलने की संभावना भी काफी अधिक रहती है। - ट्रेन टिकट बुक समय नेट बैंकिंग के बदले UPI पेमेंट का ऑप्शन चुने। इससे जल्दी और आसानी से पेमेंट हो जाता है और टिकट मिलने की संभावना ज्यादा रहती है।
तत्काल बुक करने पहले इन बातों का रखें ध्यान
एसी क्लास की टिकट के बुकिंग के लिए 5 मिनट पहले यानी 9.55 बजे और स्लिपर क्लास के लिए IRCTC ऐप या वेबसाइट पर लॉग इन कर लें। इसके मास्टर लिस्ट फीचर को सेलेक्ट कर यात्री विवरण भर कर कर रेडी रहें। इसके बाद तत्काल टिकट बुकिंग शुरू होते ही मास्टर लिस्ट से यात्रियों के डिटेल्स सेलेक्ट करें। फिर पेमेंट के लिए UPI का इस्तेमाल करें। इससे आपको आसानी से कंफर्म तत्काल टिकट मिल जाएगा।
यह भी पढ़ें – चार दिन बाद कागज का टुकड़ा बन जाएगा 2000 का नोट, 30 सितंबर को खत्म हो रही RBI की डेडलाइन
और पढ़िए – देश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहां पढ़ें
संबंधित खबरें
मोदी सरकार दे रही है UPI लिंक्ड 30,000 रुपये का क्रेडिट कार्ड, ऐसे उठाएं ला
21 mins agoसुप्रीम कोर्ट ने बरकरार रखा राज्यों को अतिरिक्त सेल्स टैक्स लगाने का अधिकार
25 mins agoRBI ने एक्सपोर्ट-इम्पोर्ट के फॉरेक्स नियमों में दी छूट, जानें नए नियम
57 mins agoअमूल घी और मक्खन के बढ़े दाम, जानें 1KG घी का नया रेट
1 hr agoधनतेरस से 2 दिन पहले सोना 1.40 लाख के पार, चांदी 2 लाख पर; जानें आज का भाव
3 hrs agoपाकिस्तान में 7000 रुपये का हुआ 12KG गैस सिलेंडर! खाने के लाले पड़े
3 hrs agoनवंबर में जरूर निपटा लें यह 1 काम, वरना दिसंबर से रोक दी जाएगी पेंशन
4 hrs agoकिसानों और महिलाओं के लिए बड़े पैकेज का ऐलान, CM योगी ने दी दिवाली सौगात
7 hrs agoदिवाली से पहले सोने-चांदी के दाम धड़ाम, जानें MCX के ताजा भाव
22 hrs agoSBI के धमाकेदार नतीजे, मुनाफा 14% बढ़कर 23,038 करोड़ रुपये पहुंचा
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines