TATA Group More Valuable Than Pakistan GDP : देश के दिग्गज कारोबारी समूह टाटा ग्रुप की कुल मिलाकर मार्केट कैपिटलाइजेशन अब पड़ोसी देश पाकिस्तान की जीडीपी से भी ज्यादा हो गई है। ताजा आंकड़ों के अनुसार टाटा ग्रुप का मार्केट कैप बढ़कर 365 करोड़ डॉलर (30.3 लाख करोड़ रुपये) हो गया है। दूसरी ओर, आईएमएफ के अनुमान के अनुसार पाकिस्तान की जीडीपी लगभग 361 करोड़ डॉलर (29.96 लाख करोड़ रुपये) है।
TCS की कीमत पाक की जीडीपी की है आधी
टाटा ग्रुप की सिर्फ टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) का मार्केट कैप पाकिस्तान की जीडीपी के आधे से ज्यादा है। टीसीएस रिलायंस के बाद भारत की दूसरी सबसे बड़ी कंपनी है। इस महीने की शुरुआत में टाटा ग्रुप का मार्केट कैप 30 लाख करोड़ रुपये के आंकड़े को पार कर गया था। यह उपलब्धि छूने वाली यह पहली भारतीय कंपनी है। एन चंद्रशेखरन के नेतृत्व वाले टाटा ग्रुप ने साल 2023 में अपने मार्केट शेयर में लगभग 613,000 करोड़ रुपये का इजाफा देखा था।
गंभीर आर्थिक संकट से जूझ रहा है पाकिस्तान
पाकिस्तान की बात करें तो यह देश पिछले कुछ समय से गंभीर आर्थिक संकट का सामना कर रहा है। बढ़ते कर्ज और घटते विदेशी मुद्रा भंडार के साथ-साथ राजनीतिक अस्थिरता ने यहां के हालात और खराब किए हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार साल 2011 के बाद से पाकिस्तान का बहरी कर्ज लगभग दो गुना और घरेलू कर्ज करीब छह गुना बढ़ गया है। उल्लेखनीय है कि पिछले साल आईएमएफ ने पाकिस्तान की मदद करने के लिए तीन बिलियन डॉलर की राशि जारी की थी।
टाटा मोटर्स के शेयरों के दाम 110 प्रतिशत बढ़े
बता दें कि पिछले एक साल में टाटा मोटर्स के शेयरों में 110 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। ग्रुप की करीब 25 कंपनियां स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्टेड हैं। टाटा ग्रुप की ट्रेंट के शेयरों में पिछले एक साल के दौरान 200 प्रतिशत की तेजी आई है। इसके अलावा इसकी टाटा संस, टाटा प्ले, एयर इंडिया, टाटा कैपिटल, टाटा एडवांस्ड सिस्टम जैसी कंपनियों ने भी अच्छा प्रदर्शन किया है। कारोबारी गलियारों में चर्चा चल रही है कि टाटा कैपिटल अगले साल अपना आईपीओ लॉन्च करने की तैयारी भी कर रही है।
संबंधित खबरें
16 Oct से बदलेगा CRR का नियम, आपकी EMI पर क्या असर होगा? जानें
30 mins agoजंतर-मंतर पर प्रोटेस्ट बैन से छोटे कारोबारियों की क्यों बढ़ी चिंता?
12 hrs agoसब्जियों की महंगाई से बढ़ा दबाव, सितंबर में 5.54% पर पहुंचा रिटेल इंफ्लेशन
14 hrs ago8वां वेतन आयोग एक्शन में, दशहरा के तुरंत बाद बुलाई बड़ी बैठक, सैलरी पर मंथन
15 hrs agoगांव की जमीन का पट्टा कैसे मिलेगा? पूरा प्रोसेस आसान भाषा में
17 hrs agoभारतीय रईसों से ज्यादा कमा रहे अमीर देशों के सबसे गरीब लोग - वर्ल्ड बैंक
21 hrs ago12 से 18 अक्टूबर तक कितने दिन बंद रहेंगे बैंक? देखें पूरी लिस्ट
23 hrs ago'अदाणी डिफेंस एंड एयरोस्पेस' ने जीता SIDM चैंपियन अवार्ड 2026
1 day agoDollar के मुकाबले रुपया 96.78 पर लुढ़का, RBI ने उठाए कड़े कदम
2 days agoआखिर क्यों अटकी है कर्मचारियों की 8वें वेतन आयोग की बढ़ी हुई सैलरी? जानें
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines