---विज्ञापन---

टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) ने मैनेजमेंट में की बड़े बदलाव की घोषणा, इन्हें मिली बड़ी जिम्मेदारी

TCS management change: टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) ने वरिष्ठ प्रबंधन पदों (Senior Management Positions, SMP) में बदलाव की घोषणा की है। भारतीय आईटी प्रमुख ने भारतीय शेयर बाजार को अपने एक्सचेंज कम्युनिकेशन में बदलाव के बारे में सूचित किया। TCS के कार्यकारी उपाध्यक्ष के अनंत कृष्णन अपनी आगामी सेवानिवृत्ति के कारण SMP में नहीं रहेंगे। […]

TCS management change: टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) ने वरिष्ठ प्रबंधन पदों (Senior Management Positions, SMP) में बदलाव की घोषणा की है। भारतीय आईटी प्रमुख ने भारतीय शेयर बाजार को अपने एक्सचेंज कम्युनिकेशन में बदलाव के बारे में सूचित किया। TCS के कार्यकारी उपाध्यक्ष के अनंत कृष्णन अपनी आगामी सेवानिवृत्ति के कारण SMP में नहीं रहेंगे। एक्सचेंज फाइलिंग के अनुसार TCS ने बताया कि अनंत कृष्णन अक्टूबर 2023 में अपनी सेवानिवृत्ति के कारण 31 जुलाई 2023 से SMP में नहीं रहेंगे।

टाटा समूह की कंपनी ने आगे कहा कि मुख्य सेवा नवाचार अधिकारी ( Chief Services Innovation Officer) डॉ. हैरिक विन (Dr Harrick Vin) 1 अगस्त, 2023 से SMP के रूप में कार्यभार संभालेंगे। डॉ. हैरिक विन शिक्षा और उद्योग में तीन दशकों से अधिक के अनुभव के साथ TCS में अपनी सेवा दे रहे हैं। इस भूमिका से पहले, हैरिक टीसीएस डिजिटेट के प्रमुख थे।

---विज्ञापन---

TCS ने यह भी घोषणा की कि राजश्री आर अब SMP नहीं रहेंगी। शंकर नारायणन, वी राजन्ना, अशोक पई, रेगुरामन अय्यास्वामी और शिव गणेशन को 31 जुलाई, 2023 से नए SMP के रूप में नामित किया गया है।

बदलावों का कारण यह तो नहीं?

हाल ही में कंपनी एक घोटाले से हिल गई। TCS ने पाया कि जिन कुछ वरिष्ठ अधिकारियों को हजारों महत्वपूर्ण पदों पर लोगों को रखने का काम दिया गया था, उन्होंने भर्ती प्रक्रिया से समझौता करते हुए, स्टाफिंग फर्मों से रिश्वत ली।

---विज्ञापन---

घोटाले को लेकर स्पष्ट जानकारी नहीं मिल सकी थी, लेकिन लेकिन मिंट की एक रिपोर्ट के मुताबिक, घटनाक्रम से अवगत दो अधिकारियों ने कहा था, ‘एक व्हिसलब्लोअर ने टीसीएस के मुख्य कार्यकारी अधिकारी और मुख्य परिचालन अधिकारी से बातचीत में आरोप लगाया कि टीसीएस के संसाधन प्रबंधन समूह (RMG) के वैश्विक प्रमुख ई.एस. चक्रवर्ती, वर्षों से स्टाफिंग फर्मों से कमीशन स्वीकार कर रहे थे।’

First published on: Jul 29, 2023 03:44 PM

End of Article

About the Author

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.
Sponsored Links by Taboola