Tata IPO: टाटा कंपनी का प्रॉफिट पार्टनर बनने का आ गया मौका, जानें क‍ितना करना होगा इंवेस्‍ट

Tata Capital IPO Open: अगर आप र‍िटेल निवेशक हैं तो आपके ल‍िए इंवेस्‍टमेंट का सुनहरा मौका आ गया है. क्‍योंक‍ि टाटा कैप‍िटल का आईपीओ ओपन हो गया है और आप इसमें 8 अक्टूबर तक पैसे लगा सकते हैं. आइये आपको बताते हैं क‍ि इसमें न‍िवेश क‍े ल‍िए आपकी जेब में क‍ितने पैसे होने चाह‍िए?

Untitled design (68)

Tata Capital IPO: टाटा कैपिटल लिमिटेड (टीसीएल) के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम यानी आईपीओ (Tata Capital IPO) का इंतजार आज 6 अक्टूबर 2025 को खत्‍म हो गया है और आप 8 अक्टूबर 2025 तक इसमें बोली लगा सकते हैं. टाटा ग्रुप देश का सबसे पुराना और व‍िश्‍वसनीय घराना है, ल‍िहाजा इंवेस्‍टर्स लंबे समय से इसके आईपीओ का इंतजार कर रहे थे.

विज्ञापन

बता दें क‍ि इस इश्यू का साइज 15,000 करोड़ रुपये से ज्यादा है. आइए आपको बताते हैं क‍ि निवेशक इसमें क‍ितनी रकम से बोली लगा सकते हैं.

विज्ञापन

क‍ितने शेयरों की लगेगी बोल‍ी ?
टाटा कैप‍िटल इस आईपीओ के जर‍िए कुल 47,58,24,280 शेयरों के लिए बोलियां मांग रही है, ज‍िसमें से 21,00,00,000 फ्रेश शेयर हैं. इनका टोटल वैल्यू 6,856 करोड़ रुपये है. कंपनी 26,58,24,280 शेयरों की बिक्री OFS के जरिए करेगी. ये 8665.87 करोड़ रुपये की वैल्यू का है. यानी कुल म‍िलकर देखा जाए तो Tata Capital IPO का साइज 15,511.87 करोड़ रुपये है.

विज्ञापन

प्राइस बैंड और लिस्टिंग के बारे में जानें
टाटा कैपिटल के 310-326 रुपये प्रति शेयर के ह‍िसाब से आईपीओ का प्राइस बैंड तय क‍िया है.बता दें क‍ि आईपीओ का अलॉटमेंट प्रोसेस 9 अक्टूबर को स्टार्ट होगा और शेयर मार्केट में इसकी लिस्टिंग के लिए संभावित तारीख 13 अक्टूबर है. ये बात भी गौर करने वाली है क‍ि टाटा कैपिटल को पहली तिमाही में जोरदार फायदा हुआ और कंपनी की कुल इनकम में भी इजाफा दर्ज किया गया.

विज्ञापन

प्रॉफ‍िट पार्टनर बनने के ल‍िए क‍ितना इंवेस्‍ट करें
अगर आपकी जेब में 15,000 रुपये हैं तो आप टाटा कैपिटल के प्रॉफ‍िट पार्टनर बन सकते हैं. दरअसल, कंपनी ने 46 शेयरों का लॉट साइज तय क‍िया है. अगर आप इसमें इंवेस्‍ट करना चाहते हैं तो आपको कम से 46 शेयरों के ल‍िए बोली लगानी होगी. इसके प्राइस बैंड 310-326 रुपये प्रति शेयर के ह‍िसाब से 14,996 रुपये खर्च करने होंगे. इसल‍िए अगर आपकी जेब में 15000 रुपये है तो आप इस आईपीओ में न‍िवेश कर सकते हैं. निवेशक ज्‍यादा से ज्‍यादा 598 शेयरों के लिए बोली लगा सकते हैं. यानी आप अध‍िकतम 1,94,948 रुपये तक का इन्वेस्टमेंट कर सकते हैं.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ