TARC Limited: रियल एस्टेट सेक्टर से जुड़े शेयर इस समय फोकस में हैं। ओबेरॉय रियल्टी, प्रेस्टीज एस्टेट्स और मैक्रोटेक डेवलपर्स जैसी कंपनियों के शेयरों में कल भी तेजी देखने को मिली। दरअसल, नए साल में हाउसिंग डिमांड में मजबूती आने की संभावना है, इस वजह से इन शेयरों में जमकर खरीदारी हो रही है। हालांकि, पॉजिटिव 2025 के अनुमान के बावजूद रियल सेक्टर सेक्टर की एक लिस्टेड कंपनी के शेयर भारी गिरावट का सामना कर रहे हैं।
क्या करती है कंपनी?
ऐसे समय में जब अधिकांश रियल एस्टेट कंपनियों के शेयर उड़ान पर हैं, TARC लिमिटेड के शेयरों में सुनामी ने निवेशकों को परेशान कर रखा है। चलिए समझने की कोशिश करते हैं कि आखिर पूरा मामला क्या है और कंपनी के लिए कब तक हालात सामान्य होने की उम्मीद है। इससे पहले थोड़ा कंपनी के बारे में जान लेते हैं। दिल्ली स्थित TARC लिमिटेड लग्जरी रेसिडेंशियल, कमर्शियल, होटल, रिसॉर्ट्स जैसे रियल एस्टेट प्रोजेक्ट्स डेवलप करती है।
10% का लोअर सर्किट
TARC लिमिटेड ने इसी साल सितंबर में गुरुग्राम में TARC Ishva प्रोजक्ट लॉन्च किया था, जिसे काफी अच्छा रिस्पांस मिला। पिछले महीने यानी नवंबर में कंपनी ने बताया था कि उसके इस प्रोजेक्ट के 50% हिस्से की बिक्री हो चुकी है। इस खबर से उसके शेयरों में भी उड़ान देखने को मिली थी, लेकिन अब हालात एकदम से बदल गए हैं। 17 दिसंबर को कंपनी के शेयर 10% के लोअर सर्किट पर बंद हुए।
यह भी पढ़ें – क्यों भाग रहे हैं Oberoi Realty के शेयर, मालिक का Bollywood से है कनेक्शन?
क्या है सेबी के पत्र में?
इस रियल एस्टेट कंपनी के शेयरों में आई सुनामी की वजह बाजार नियामक सेबी से आया एक लेटर है। भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (SEBI) ने TARC लिमिटेड को एक पत्र भेजकर फाइनेंशियल ईयर 2020-21 से 2022-23 तक के वित्तीय विवरणों की समीक्षा के लिए फोरेंसिक ऑडिटर नियुक्त करने का निर्देश दिया है। सेबी का मानना है कि कंपनी की कारोबारी जानकारी और बिजनेस ट्रांजेक्शन इस तरह से प्रकट किया गया है, जो निवेशकों या बाजार के हितों को नुकसान पहुंचा सकता है।
कैसा रहा है प्रदर्शन?
वहीं, TARC ने अपने स्पष्टीकरण में कहा कि कंपनी कॉर्पोरेट गवर्नेंस के सर्वोत्तम मानकों को बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है और यह सुनिश्चित करेगी कि सभी प्रक्रियाएं ईमानदारी और पारदर्शिता के साथ की जाएं। इस खबर के सामने आने के बाद से कंपनी के शेयरों में भूचाल आ गया है। जबकि इस साल अब तक इस शेयर ने अपने निवेशकों को 37.12% का रिटर्न दिया है।
अब क्या किया जाए?
TARC लिमिटेड के लिए स्थिति तब तक सामान्य नहीं होने वाली जब तक वह सेबी की सभी आशंकाओं को दूर नहीं कर देती। इस प्रक्रिया में जितना समय लगेगा, कंपनी के शेयर उतने ही दबाव में रहेंगे। ऐसे में अगर आपने इस स्टॉक में पहले से ही निवेश कर रखा है तो उसे होल्ड करना अच्छा रहेगा। वहीं, अगर आप नए निवेश का सोच रहे हैं, तो कुछ देर इंतजार करना ठीक है।
संबंधित खबरें
अदाणी समूह की ACC ने बढ़ाई उत्पादन क्षमता, RMC कारोबार में 19% की ग्रोथ
5 hrs ago20% प्रीमियम पर खुले शेयर तो देश की दूसरी सबसे बड़ी कंपनी बनेगी Jio
5 hrs agoदिवाली से पहले महंगा हुआ घी, मक्खन और दूध प्रोडक्ट्स, जानें नई कीमतें
7 hrs agoनवंबर महीने में इतने दिन बंद रहेंगे बैंक, देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट
9 hrs ago1 नवंबर से टोल प्लाजा के पास रहने वालों को मिलेगा सालाना लोकल पास, जानें
10 hrs agoIT विभाग की FAST-DS 2026 योजना शुरू, छिपी संपत्ति का खुलासा करने का मौका!
11 hrs ago60% से 63% होगा महंगाई भत्ता! जानें कब होगी घोषणा और कितना मिलेगा एरियर
12 hrs agoFD मैच्योर होने के बाद भूल गए पैसा निकालना? जानें आपके पैसों का क्या होगा
13 hrs agoगुजरात के पेंशनर्स की महंगाई राहत बढ़कर हुई 443%, 2021 से मिलेगा एरियर
13 hrs agoदेश भर में LPG हड़ताल की चेतावनी, डिस्ट्रीब्यूटर्स ने दिया 1 महीने का समय
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines