Gold Ring Scheme For Newborns: तम‍िलनाडु में बच्‍चे के जन्‍म लेते ही म‍िलेगी 1 ग्राम सोने की अंगूठी, जानें कैसे करें क्‍लेम

Gold Ring Scheme For Newborns: तमिलनाडु के सीएम विजय ने नवजात शिशुओं के लिए 1 ग्राम सोने की अंगूठी योजना (Thaai Maaman Thanga Mothiram) शुरू की है. जानिए किसे मिलेगा लाभ और कैसे करें क्लेम.

TN Gold Ring Scheme For Newborns CM Vijay Thaai Maaman Thanga Mothiram

जानिए कैसे मिलेगी 1 ग्राम सोने की अंगूठी? पात्रता और क्लेम की पूरी प्रक्रिया (फोटो क्रेड‍िट- पीटीआई)

अगर आप तमिलनाडु के रहने वाले हैं या आपको कोई दोस्‍त, सगे सबंध‍ि रहते हैं और घर में नया नन्हा मेहमान आया है, तो आपके लिए एक बेहद खास और खुशखबरी भरी खबर है.

विज्ञापन

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय ने आज 28 सितंबर 2026 को मदुरै के गवर्नमेंट राजाजी अस्पताल से राज्य सरकार की एक बेहद अनोखी और फ्लैगशिप योजना – थाई मामन थंगा मोथिरम थिट्टम (Maternal Uncle Gold Ring Scheme) की शुरुआत कर दी है.

विज्ञापन

इस योजना के तहत सरकारी अस्पतालों में जन्म लेने वाले बच्चों को राज्य सरकार (मामा की तरह) 1 ग्राम सोने की अंगूठी तोहफे में दे रही है. इस योजना में कितना सोना मिलेगा, कौन-कौन इसके योग्य है और माता-पिता इसे कैसे क्लेम (Claim) कर सकते हैं, इन सबके बारे में आइये जानते हैं.

बच्चे को कितना सोना मिलेगा?

योजना के तहत हर पात्र नवजात शिशु को 1 ग्राम वजनी 22-कैरेट सोने की अंगूठी दी जाएगी. हर अंगूठी पर एक यूनिक सीरियल नंबर होगा और इसे पूरी तरह से टेंपर-प्रूफ (Tamper-proof) पैकेजिंग में दिया जाएगा.

विज्ञापन

सरकार ने इस योजना के लिए 755.83 करोड़ रुपये का सालाना बजट तय किया है और शुरुआती चरण के लिए 1.28 लाख सोने की अंगूठियां (जॉयअलुकास और कल्याण ज्वैलर्स के जरिए) तैयार करवाई हैं.

कौन-कौन उठा सकता है फायदा?
इस योजना का लाभ उठाने के लिए माता और बच्चे को इन शर्तों को पूरा करना होगा:

विज्ञापन
  1. मां का तमिलनाडु का स्थायी निवासी होना अनिवार्य है.
  2. बच्चे का जन्म 22 जून 2026 या उसके बाद तमिलनाडु के किसी भी सरकारी अस्पताल में हुआ होना चाहिए.
  3. गर्भावस्था का पंजीकरण PICME (Pregnancy and Infant Cohort Monitoring and Evaluation) सिस्टम के तहत होना चाहिए.
  4. लाभार्थी के पास वैध रिप्रोडक्टिव एंड चाइल्ड हेल्थ (RCH) आईडी होनी चाहिए.

आपको बता दें क‍ि जिन क्षेत्रों में उप-चुनाव (मदुरंतकम और धारापुरम विधानसभा क्षेत्र) होने वाले हैं, वहां चुनाव के बाद यह योजना लागू होगी.

माता-पिता को अंगूठी कैसे और कहां से मिलेगी?
सरकार ने अंगूठी बांटने के लिए दो आसान तरीके बनाए हैं. पहला तरीका ये है क‍ि अगर बच्चे का जन्म योजना के शुभारंभ (28 सितंबर) के बाद होता है, तो अस्पताल से डिस्चार्ज (Discharge) होते समय ही मां को 1 ग्राम सोने की अंगूठी सौंप दी जाएगी.

विज्ञापन

दूसरा तरीका ये है क‍ि 22 जून 2026 के बाद जन्मे बच्चों के बैकलाग को पूरा करने के लिए राज्य भर में 107 विशेष हब बनाए गए हैं, जहां रोजाना प्रति हब 100 बच्चों तक को अंगूठी दी जाएगी.

इस योजना का मुख्य मकसद सरकारी अस्पतालों में प्रसव (Institutional Deliveries) को बढ़ावा देना और मां-बच्चे के स्वास्थ्य पर ध्यान केंद्रित करना है. अगर आपके घर 22 जून 2026 के बाद सरकारी अस्पताल में बच्चा हुआ है, तो अपनी RCH ID और डिस्चार्ज पेपर्स के साथ संबंधित हब या अस्पताल से संपर्क करें.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ