हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

स्विगी इंस्टामार्ट के CEO अमितेश झा का इस्तीफा, अब नंद‍िता स‍िन्‍हा संभालेंगी कमान

Swiggy Instamart के CEO अमितेश कुमार झा ने इस्तीफा दे दिया है. उनकी जगह अब नंदिता सिन्हा, कंपनी की नई CEO बनेंगी.

विज्ञापन

अगर आप भी ग्रॉसरी मंगवाने के लिए स्विगी इंस्टामार्ट (Swiggy Instamart) का इस्तेमाल करते हैं, तो यह खबर आपके लिए दिलचस्प हो सकती है. स्विगी के क्‍व‍िक-कॉमर्स (Quick-Commerce) बिजनेस में एक बड़ा लीडरशिप बदलाव देखने को मिला है. स्विगी इंस्टामार्ट के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) अमितेश झा ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. अब उनकी जगह नंदिता सिन्हा स्विगी इंस्टामार्ट की नई कमान संभालने जा रही हैं.

अमितेश झा का इस्तीफा क्यों?

अमितेश झा ने पिछले साल ही फ्लिपकार्ट से स्विगी इंस्टामार्ट जॉइन किया था. उनके कार्यकाल के दौरान इंस्टामार्ट ने क्‍व‍िक डिलीवरी मार्केट में अपनी पकड़ मजबूत करने की कोशिश की. हालांकि, सूत्रों और र‍िपोर्ट्स के अनुसार पर्सनल कारणों और नए अवसरों की तलाश में उन्होंने पद छोड़ने का फैसला किया है.

नंदिता सिन्हा कौन हैं?

विज्ञापन

नंदिता सिन्हा भारतीय ई-कॉमर्स और रिटेल इंडस्ट्री का एक बहुत बड़ा और जाना-पहचाना नाम हैं. नंदिता सिन्हा फिलहाल ई-कॉमर्स फैशन प्लेटफॉर्म Myntra की CEO के रूप में अपनी सेवाएं दे रही हैं. स्विगी इंस्टामार्ट का नेतृत्व संभालने के साथ-साथ वह मिंत्रा में भी अपनी भूमिका निभाती रहेंगी. उनके पास ई-कॉमर्स, सप्लाई चेन और कस्टमर एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने का सालों का बेहतरीन अनुभव है.

क्‍व‍िक-कॉमर्स की रेस हुई दिलचस्प
आजकल 10 से 15 मिनट में घर का सामान पहुंचाने वाले क्‍व‍िक कॉमर्स सेक्टर में जबरदस्त कॉम्पटीशन चल रहा है. बलिंकइट (Blinkit), जेप्टो (Zepto) और टाटा के बिगबास्केट (BB Now) जैसे दिग्गजों से स्विगी इंस्टामार्ट का सीधा मुकाबला है. ऐसे में नंदिता सिन्हा की लीडरशिप से कंपनी को उम्मीद है कि वे इंस्टामार्ट की ग्रोथ और सर्विस क्वालिटी को एक नए लेवल पर ले जाएंगी. मैनेजमेंट में इस बड़े फेरबदल के बाद यह देखना काफी दिलचस्प होगा कि स्विगी इंस्टामार्ट आने वाले दिनों में यूजर्स के लिए क्या नए फीचर्स और सेवाएं लेकर आता है.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola