Swiggy Extra Charges: भारत की प्रमुख फूड डिलीवरी कंपनी Swiggy ने अपने रेस्तरां पार्टनर्स को 2% एक्स्ट्रा कलेक्शन शुल्क चुकाने का नोटिस भेजा है। मीडिया रिपोर्ट से पता चला है कि यह नई फीस 16 फरवरी 2025 से लागू होगी। सबसे बड़ी बात यह है कि यह शुल्क रेस्तरां पार्टनर्स के पेमेंट से ऑटोमैटिकली काट लिया जाएगा। बता दें कि फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म के इस फैसले से पूरी इंडस्ट्री में हड़कंप मच गया है। आइए पूरे मामले के बारे में जानते हैं।
Swiggy ने रेस्तरां पार्टनर्स को भेजा ईमेल
ईटीनाउ की रिपोर्ट से पता चला है कि Swiggy ने 11 फरवरी को लगभग 4,000 रेस्तरां मालिकों को ईमेल भेजा, जिसमें इस नए एक्स्ट्रा कलेक्शन चार्ज के बारे में बताया गया है। जानकारी के लिए बता दें कि Swiggy आमतौर पर रेस्तरां से 15% से 22% तक कमीशन लेता है, जिसमें GST भी शामिल होता है। ऐसे में इस एक्स्ट्रा चार्ज से रेस्तरां के मालिकों को प्लेटफॉर्म को 2% की एक्स्ट्रा पेमेंट करनी होगी।
NRAI और FHRAI ने जताई आपत्ति
हालांकि इस फैसले का असर मार्केट में देखने को मिल रहा है। National Restaurant Association of India (NRAI) और Federation of Hotel and Restaurant Associations of India (FHRAI) ने Swiggy से इस बारे में बात की है। NRAI ने बताया कि 90% रेस्तरां पहले ही पेमेंट गेटवे फीस देते हैं और यह नया शुल्क अन्य 10% बिजनेस पर लागू किया गया है। इसके साथ ही रेस्तरां मालिकों ने इस एक्स्ट्रा फीस पर परेशानी जताई है, क्योंकि इससे उनकी लागत बढ़ेगी और उनके रेवेन्यू पर भी इसका असर दिख सकता है।
आम आदमी की बढ़ सकती है परेशानी
ऐसे में इस एक्स्ट्रा कलेक्शन चार्ज का असर आम आदमी पर भी दिख सकता है। हम ऐसा इसलिए कह रहे हैं क्योंकि इस चार्ज के बाद रेस्तरां अपना नुकसान मैनेज करने के लिए खाने को महंगा करेंगे। इससे जो लोग इस प्लेटफॉर्म से खाना मंगाते हैं, उन्हें पहले से ज्यादा पैसे देने पड़ सकते हैं।
अब सवाल उठता है कि कंपनी ने यह फैसला क्यों लिया होगा। इसका कारण Swiggy को Q3 FY2025 में हुआ भारी नुकसान हो सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक Swiggy को वित्त वर्ष 2025 की तीसरी तिमाही में 799.08 करोड़ रुपये का नेट लॉस हुआ था, जो पिछले साल की इसी तिमाही के 574.38 करोड़ रुपये के नेट लॉस से बहुत ज्यादा है। हालांकि, कंपनी की इनकम 3,993.06 करोड़ रुपये तक बढ़ी और Swiggy का Gross Order Value (GOV) 38% बढ़कर 12,165 करोड़ रुपये हो गया।
भले ही कंपनी अपने घाटे को कम करने के लिए यह कदम उठा रही है, लेकिन रेस्तरां इंडस्ट्री इससे खुश नहीं है। Swiggy का यह नया शुल्क रेस्तरां मालिकों के लिए एक नई परेशानी ला सकता है। ऐसे में अपने नुकसान को मैनेज करने के लिए वे भी कीमतें बढ़ा सकते हैं।
यह भी पढ़ें – क्या है न्यू इनकम टैक्स बिल? कब से होगा लागू और क्या हुए बदलाव
संबंधित खबरें
$111 के पार पहुंचा कच्चा तेल, बढ़ सकती है पेट्रोल-डीजल की टेंशन
2 hrs agoअब ट्रेन में मिलेगा चार्जर और दवा, रेलवे ने ब्लिंकिट के साथ शुरू की नई सेवा
4 hrs agoपहले ही दिन 3 गुना से ज्यादा भरा Jio का IPO, 23 अक्टूबर तक खुला रहेगा मौका
4 hrs agoकेंद्रीय कर्मचारियों के डीए का इंतजार बढ़ा, जानें कब होगा 3% बढ़ोतरी का ऐलान
8 hrs agoमेटा पर लगा 2.36 लाख करोड़ रुपये का भारी जुर्माना, जानिए पूरा मामला
9 hrs ago100% भरने के बाद भी खुला है मौका, 23 Oct तक ऐसे करें अप्लाई
1 day agoअदाणी ग्रीन ने खावड़ा में बनाया दुनिया का सबसे बड़ा बैटरी स्टोरेज प्लांट
1 day agoJio IPO ने रचा इतिहास, 100 मिनट में फुल हुआ आईपीओ; जानें कैसे पाएं शेयर
1 day agoटोल स्कैन न होने पर क्या लगेगा दोगुना टैक्स? जानें NHAI की नई गाइडलाइन
1 day agoसीनियर सिटीजन सेविंग्स स्कीम में निवेश कर पाएं हर महीने 20500 रुपये, जानें
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines