Success Story: बहुत से ऐसे लोग है, जो हर रोज इस उधेड़बुन में रहते हैं कि हम अपना खुद का बिजनेस शुरू करेंगे। मगर कभी पैसे या प्लानिंग की कमी के कारण हम इसे शुरू नहीं कर पाते हैं। मगर सूर्य वर्षण ने केवल 200 रुपये से अपना बिजनेस शुरू करके 10 करोड़ का वैंचर खड़ा कर दिया । 22 साल की उम्र में ये मुकाम हासिल करना एक बड़ी उपलब्धि है। मगर ये सफर कभी आसान नहीं था, सूर्य ने इसके लिए बहुत मेहनत की है।
तमिलनाडु के मदुरै में रहने वाले सूर्य ने अपनी कंपनी नेकेड नेचर एक D2C (डायरेक्ट टू कस्टमर) कंपनी है। सूर्य ने अपने माता-पिता से मिली पॉकेट मनी से पैसे बचाकर अपना पहला प्रोडक्ट बनाया, जिसे हिबिस्कस बाथ सॉल्ट नाम दिया । आज हम जानेंगे कि कैसे ये बिजनेस 10 करोड़ के वैल्यूएशन तक पहुंच गया। आइये सूर्य की सक्सेस स्टोरी के बारे में जानते हैं।
200 रुपये से शुरू किया बिजनेस
तमिलनाडु, मदुरै के तूतकुड़ी में जन्में 22 वर्षीय सूर्य वर्धन ने केवल 200 रुपये में अपना पहला प्रोडक्ट बनाया । इन्होंने अपना पहला प्रोडक्ट यानी हिबिस्कस बाथ सॉल्ट 12 कक्षा में बनाया था। ये प्रोडक्ट सूर्या के किचन में तैयार किया गया था और इसमें गुड़हल के फूल और नमक का इस्तेमाल किया गया। हालांकि इतनी कम उम्र में सूर्य के इस बड़े सपनों को ज्यादा सपोर्ट नहीं मिला , लेकिन उन्होंने कभी हार नहीं मानी। अपनी मेहनत और जुनून से अब सूर्य ने 10 करोड़ का एक वेंचर खड़ा कर दिया है।
इसके बाद सूर्य ने चेन्नई में अपनी आगे की पढ़ाई चालू रखने के साथ-साथ हर हफ्ते के आखिर में अपने बिजनेस को समय देने लगे। इसके लिए वे चेन्नई से मदुरै तक ट्रेवल करते थे। कम उम्र के कारण लोग उन्हें संदेह भरी नजर से देखते थे। मगर जल्द ही सूर्य को पहली सफलता मिली।
naked Nature
यह भी पढ़ें – Retirement Plans: हर दिन के 7 रुपये की बचत से 60 की उम्र के बाद हर महीने मिलेंगे 5000 रुपये! जानें योजना का पूरा Calculation
कब बिका पहला प्रोडक्ट
सूर्या के लिए एक खास दिन आया, जब एक आयुर्वेदिक डॉक्टर ने उनके काम से प्रभावित होकर पहला बाथ सॉल्ट खरीदा। इससे सूर्य में नया आत्मविश्वास भर दिया। इसके बाद सूर्या दुरै के एक कॉलेज में गए , जहां उन्होंने डिजिटल मार्केटिंग की ट्रेनिंग ली। अपने बिजनेस को बढ़ाने के लिए सूर्य ने डिजिटल मार्केटिंग की क्लास लेना शुरू किया और इसके जरिए 2.20 लाख रुपये कमाए। इस तरह से सूर्या की कंपनी नेकेड नेचर की शुरुआत हुई।
नेकेड नेचर की शुरुआत
अपने डिजिटल मार्केट की आय को नेकेड नेचर में फिर से निवेश करने के बाद सूर्य ने अपने प्रोडक्ट की संख्या में भी विस्तार किया। इसमें बाथ, स्किन और हेयर से जुड़े 70 प्रोडक्ट को लॉन्च किया है। इसके बाद ब्रांड ने तेजी से विस्तार किया और 2021-22 में 56 लाख रुपये का रेवेन्यू जनरेट किया। बता दें कि नेकेड नेचर की मेन यूनिट मदुरै में है, जिसके प्रोडक्ट तमिलनाडु, केरल, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक और महाराष्ट्र में ऑनलाइन उपलब्ध हैं। अब यह कंपनी 10 करोड़ का बिजनेस बन गया है।
संबंधित खबरें
भारत ने डीजल एक्सपोर्ट में रूस को पछाड़ा, अक्टूबर में 13 महीने के टॉप पर
1 hr agoकरवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
13 hrs ago8 रुपये प्रति लीटर तक महंगा होगा दूध, राज्य सरकार का बड़ा फैसला
17 hrs agoजुलाई-सितंबर तिमाही में 7.35% रहेगी भारत की GDP ग्रोथ: वित्त मंत्रालय
17 hrs agoअंबुजा सीमेंट्स Q2 नतीजे जारी, 9197 करोड़ रुपये रहा रेवेन्यू, जानें अपडेट
18 hrs agoसेंसेक्स में 600 अंकों की तूफानी तेजी, जानिए बाजार में अचानक उछाल की वजहें
21 hrs agoPNB में डिजिटल डकैती, ग्रेटर नोएडा में बैंक ग्राहकों के कैसे डूबे 35 करोड़
23 hrs agoAmazon में किंडल और इको टीम से 250 कर्मचारियों की छंटनी, AI बना बड़ी वजह
23 hrs agoचीन में फूटा AI का बुलबुला, 4 महीने में स्वाहा हुए 40 लाख करोड़ रुपये
1 day agoप्लास्टिक नोट को सरकार से मंजूरी, छपेंगे 10 और 20 रुपये के 1 अरब पॉलिमर नोट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines