Super Investment Plan for Senior Citizens: भारत में 60 वर्ष और उससे अधिक आयु के सभी व्यक्तियों को वरिष्ठ नागरिक के रूप में जगह दी गई है। केंद्र और राज्य सरकार अपनी कई योजनाओं में वरिष्ठ नागरिकों को सबसे अधिक लाभ देती है। आमतौर पर यह माना जाता है कि वरिष्ठ नागरिक सेवानिवृत्त हो चुके हैं। तो ऐसे में इन्हें अन्य लोगों के मुकाबले सभी योजनाओं में अधिक लाभ दिया जाता है।
हालांकि, देखा गया है कि वरिष्ठ नागरिक 60 साल की उम्र के बाद भी काम करते हैं। तो ऐसे में अगर आय कर सीमा से अधिक है, तो वरिष्ठ नागरिकों को भी कर का भुगतान करना होगा। लेकिन कुछ योजनाएं ऐसी भी हैं जिनके जरिए वरिष्ठ नागरिकों को टैक्स से मुक्ति मिल सकती है। अब देखा जाए तो बच्चन से ही बुढ़ापे को संवारने की कवायद चालू हो जाती है। इस बीच आपके लिए पांच ऐसी खास योजनाएं लेकर आए हैं, जिनमें आप निवेश कर बेहतर समय बिता पाएंगे।
1. वरिष्ठ नागरिक बचत योजना (Senior Citizen Savings Scheme)
केंद्र सरकार की वरिष्ठ नागरिक बचत योजना वरिष्ठ नागरिकों के लिए एक बेहतरीन निवेश विकल्प है। यह स्कीम न सिर्फ टैक्स में छूट देती है, बल्कि अच्छा रिटर्न भी देती है। केंद्र सरकार ने 1 जनवरी, 2023 से इस योजना पर ब्याज दर 7.6% से बढ़ाकर 8% कर दी है। न्यूनतम निवेश अवधि 5 वर्ष है, जिसे 3 वर्ष तक बढ़ाया जा सकता है। इस योजना में 15 लाख रुपए तक निवेश किया जा सकता है। टैक्स छूट के लिए न्यूनतम 1.50 लाख रुपये का निवेश जरूरी है।
2. टैक्स सेविंग फिक्स्ड डिपॉजिट (Tax Saving Fixed Deposit)
यह योजना देश के सभी बैंकों में वरिष्ठ नागरिकों के निवेश के लिए उपलब्ध है। हालांकि, इस योजना पर ब्याज दर सभी बैंकों में अलग-अलग है। एक्सिस बैंक में 7.75%, एसबीआई में 7.25%। इसमें भी निवेश की न्यूनतम अवधि 5 साल है और एक साल में 1.50 लाख रुपए तक निवेश किया जा सकता है।
3. राष्ट्रीय बचत प्रमाणपत्र (National Savings Certificate)
यह निवेश योजना वरिष्ठ नागरिकों को न्यूनतम 5 वर्ष की अवधि के लिए कर से छूट देती है। यह केंद्र सरकार की योजना है और 1 जनवरी, 2023 से इसपर ब्याज दर 6.8% से बढ़ाकर 7% कर दी गई है।
4. ईएलएसएस योजना (ELSS Scheme)
म्यूचुअल फंड की ईएलएसएस स्कीम भी सीनियर सिटीजन के लिए टैक्स छूट का अच्छा विकल्प है। इसकी न्यूनतम निवेश अवधि 3 वर्ष है। इस स्कीम का रिटर्न बाजार के उतार-चढ़ाव पर निर्भर करता है। ऐसे में खतरा बना रहता है।
और पढ़िए –Bank Transaction Banned: बड़ी खबर! इस बैंक के लेन-देन पर RBI ने लगाई है रोक, जानिए क्या है वजह?
5. टैक्स फ्री बांड (Tax Free Bonds)
नागरिकों के लिए टैक्स से मुक्ति पाने का यह भी एक अच्छा विकल्प है। इस योजना में सरकारी कंपनियों या संस्थानों द्वारा बांड जारी किए जाते हैं। इस योजना में निवेश की न्यूनतम अवधि 5 वर्ष है।
संबंधित खबरें
Ambuja Cements का धमाकेदार प्लान! 2030 तक 155 MTPA होगी क्षमता
15 mins agoसेंसेक्स 1,000 अंक उछला, निफ्टी 23,300 के पार; रिलायंस के नतीजों ने भरा दम
2 hrs agoअब घर के पास ही जमा होगा Property Tax, 15 नवंबर तक लगेंगे स्पेशल कैंप
3 hrs agoहवाई टिकट से सरकार ने हटाया प्राइस कंट्रोल, एयरलाइंस वसूलेंगी मनमाना दाम
4 hrs ago68 लाख पेंशनर्स के लिए बड़ी खुशखबरी, जानें कितनी बढ़ेगी पेंशन
5 hrs agoएक दिन में 1 लाख करोड़ का भुगतान, MDR चार्ज से पहले UPI ने तोड़ा रिकॉर्ड
17 hrs agoPNB क्रेडिट कार्ड वाले हो जाएं सावधान, 1 नवंबर से लागू हुए नए नियम
1 day ago10 दिन में 5840 रुपये गिरा सोना, चांदी 25000 रुपये हुई सस्ती; चेक करें रेट
1 day agoआज से 1500 रुपये में मिलेगा सालाना टोल पास, चेक करें NHAI के नए नियम
1 day agoइस हफ्ते कब-कब बंद रहेंगे बैंक? देखें पूरे महीने की छुट्टियों की लिस्ट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines