Bollywood Stars Investment: बॉलीवुड के तमाम स्टार्स किस सेक्टर में सबसे ज्यादा निवेश करते हैं? इस सवाल के जवाब के लिए ज्यादा सोचने की जरूरत नहीं है। क्योंकि आये दिन इससे जुड़ी कोई न कोई खबर सामने आती रहती है। यह सेक्टर है – रियल एस्टेट। अमिताभ बच्चन से लेकर आमिर खान तक कई फिल्मी सितारों ने रियल एस्टेट में पैसा लगाया हुआ है। अब इस फेहरिस्त में सनी लियोनी का नाम भी जुड़ गया है।
किस नाम से खरीदी प्रॉपर्टी?
सनी लियोनी ने मुंबई के ओशिवारा में 8 करोड़ रुपये में ऑफिस स्पेस खरीदा है। स्क्वायरयार्ड्स ने प्रॉपर्टी डॉक्यूमेंट के हवाले से बताया है कि इस ऑफिस स्पेस को करनजीत कौर वेबर के नाम से खरीदा गया है। मालूम हो कि सनी लियोनी का असली नाम करनजीत कौर वेबर है। सनी लियोनी ने जो प्रॉपर्टी खरीदी है, वो ओशिवारा स्थित वीर ग्रुप के कमर्शियल प्रोजेक्ट का हिस्सा है।
किससे खरीदी प्रॉपर्टी?
बॉलीवुड एक्ट्रेस के इस ऑफिस स्पेस का कारपेट एरिया 176.98 वर्ग मीटर और बिल्ट-अप एरिया 194.67 वर्ग मीटर है। लियोनी ने यह प्रॉपर्टी आनंद कमलनयन पंडित और रूपा आनंद पंडित की कंपनी ऐश्वर्या प्रॉपर्टी एंड एस्टेट्स से खरीदी है। आनंद पंडित फिल्म निर्माता, वितरक और रियल एस्टेट डेवलपर भी हैं।
यह भी पढ़ें – Gold Price Today: सोने की कीमतों में फिर उछाल, कब तक पहुंचेगा 90 हजार के पार?
इस तरह कमा रहे मुनाफा
पिछले कुछ वक्त से बॉलीवुड स्टार्स रियल एस्टेट सेक्टर में काफी निवेश कर रहे हैं। वह प्रॉपर्टी खरीदते हैं और फिर उसे ऊंची कीमत में बेचकर मुनाफा कमाते हैं। हाल ही में अमिताभ बच्चन ने ओशिवारा में अपना डुप्लेक्स अपार्टमेंट बेचा था। बिग बी ने इस अपार्टमेंट को 31 करोड़ में खरीदा था और 83 करोड़ में बेचा। इसी तरह, सोनाक्षी सिन्हा ने बांद्रा पश्चिम में अपना एक अपार्टमेंट बेचकर अच्छा प्रॉफिट कमाया। सोनाक्षी ने मार्च 2020 में इस प्रॉपर्टी को 14.0 करोड़ में खरीदा और 22.50 करोड़ रुपये में बेचा।
पिछले साल हुए बड़े निवेश
स्क्वायरयार्ड्स के अनुसार, बच्चन परिवार ने 2024 में रियल एस्टेट में 100 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश किया था। इसी तरह, दीपिका पादुकोण की फर्म केए एंटरप्राइजेज ने सितंबर 2024 में मुंबई के बांद्रा पश्चिम इलाके में 17.8 करोड़ रुपये में एक अपार्टमेंट खरीदा। बॉलीवुड के अन्ना यानी सुनील शेट्टी और उनके बेटे ने मुंबई के खार वेस्ट की प्रॉपर्टी 8.01 करोड़ रुपये की खरीदी। आमिर खान ने भी रियल एस्टेट में अच्छा निवेश किया हुआ है। 2024 में उन्होंने बांद्रा में 9.75 करोड़ रुपये की प्रॉपर्टी खरीदी। एनिमल मूवी फेम तृप्ति डिमरी ने भी पिछले साल रियल एस्टेट में बड़ा इन्वेस्टमेंट किया था।
कब करते हैं निवेश?
रियल एस्टेट एक्सपर्ट्स का कहना है कि अधिकांश बॉलीवुड स्टार्स ऐसे समय में प्रॉपर्टी खरीदते हैं, जब प्रोजेक्ट या तो अपने शुरुआती चरण में हो या फिर पजेशन मिलने वाली हो। रेजिडेंशियल के साथ-साथ कमर्शियल प्रॉपर्टी भी उनकी पहली पसंद रहती है। मनोज बाजपेयी, सारा अली खान, कार्तिक आर्यन और अजय देवगन मुंबई के अंधेरी इलाके में स्थित सिग्नेचर बिल्डिंग में कमर्शियल स्पेस के मालिक हैं।
संबंधित खबरें
PNB क्रेडिट कार्ड वाले हो जाएं सावधान, 1 नवंबर से लागू हुए नए नियम
5 hrs ago10 दिन में 5840 रुपये गिरा सोना, चांदी 25000 रुपये हुई सस्ती; चेक करें रेट
6 hrs agoआज से 1500 रुपये में मिलेगा सालाना टोल पास, चेक करें NHAI के नए नियम
6 hrs agoइस हफ्ते कब-कब बंद रहेंगे बैंक? देखें पूरे महीने की छुट्टियों की लिस्ट
7 hrs agoWhatsApp पर मिलेंगी EPFO सेवाएं, इन PF खातों का होगा तुरंत ऑटो-सेटलमेंट
8 hrs agoLPG गैस सिलेंडर के दाम बढ़े, जानें घरेलू सिलेंडर का ताजा रेट
10 hrs agoSBI कार्ड धारकों के लिए बड़ा अपडेट, ट्रांजैक्शन पर देना होगा ज्यादा चार्ज
22 hrs ago3% बढ़ा DA, राजस्थान के 6 लाख कर्मचारियों को मिलेगा दिवाली बोनस
1 day agoअब पास पर राजधानी, दुरंतो और शताब्दी में कर सकेंगे सफर, जानिए नया नियम
1 day agoसस्ता हो गया सोना, साल के सबसे निचले स्तर पर दाम; जानें सोने का ताजा भाव
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines