Google CEO: दुनिया की कई दिग्गज कंपनियों में भारतीयों का डंका बज रहा है। गूगल भी इसमें से एक है, जिसकी कमान भारतवंशी सुंदर पिचाई के हाथों में है। पिचाई 2004 में गूगल का हिस्सा बने थे। अपनी मेहनत और काबलियत के बल पर उन्होंने 2015 में गूगल के सीईओ का पद हासिल किया। आज वह गूगल और उसकी पैरेंट कंपनी अल्फाबेट इंक दोनों का नेतृत्व कर रहे हैं। इतनी बड़ी जिम्मेदारी संभालने वाले सुंदर पिचाई की सैलरी भी काफी बड़ी है।
इतनी है सैलरी
एक रिपोर्ट के मुताबिक, जनवरी 2025 तक सुंदर पिचाई की सालाना इनकम लगभग 280 मिलियन यूएस डॉलर यानी लगभग 2,435 करोड़ रुपये है। यदि इसे प्रतिदिन के हिसाब से देखें तो पिचाई रोजाना 6.67 करोड़ रुपये कमा रहे हैं। सुंदर पिचाई का जन्म 10 जून 1972 को तमिलनाडु के मदुरै में हुआ था। एक साधारण परिवार में जन्मे पिचाई का बचपन चेन्नई में बीता। उनके पिता एक इलेक्ट्रिकल इंजीनियर थे और उनकी मां स्टेनोग्राफर।
यहां से की है पढ़ाई
शुरुआती पढ़ाई चेन्नई से करने के बाद सुंदर पिचाई ने भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) खड़गपुर से मेटलर्जिकल इंजीनियरिंग (Metallurgical Engineering) में बीटेक किया। इसके बाद वह आगे की पढ़ाई के लिए अमेरिका चले गए। यहां की स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी से उन्होंने मैटेरियल साइंस और इंजीनियरिंग में एमएस किया। फिर उन्होंने पेनसिल्वेनिया यूनिवर्सिटी के व्हार्टन स्कूल से MBA की डिग्री हासिल की।
क्रिकेट से है पुराना नाता
टेक्नोलॉजी की दुनिया के इस माहिर खिलाड़ी को क्रिकेट बेहद पसंद है। वह बचपन में क्रिकेटर बनना चाहते थे। उन्होंने चेन्नई में अपने स्कूल की क्रिकेट टीम की कप्तानी भी की थी। मीडिया रिपोर्ट्स बताती हैं कि उनके नेतृत्व में टीम ने कई टूर्नामेंट भी जीते। सुंदर पिचाई के पसंदीदा क्रिकेटरों में सुनील गावस्कर और सचिन तेंदुलकर शामिल हैं। पिचाई उन लोगों में शुमार हैं, जिन्हें क्रिकेट का T-20 फॉर्मेट पसंद नहीं आता।
20 फोन करते हैं यूज
सुंदर पिचाई ने कुछ वक्त पहले एक इंटरव्यू में बताया था कि वह एक साथ 20 से ज्यादा फोन का इस्तेमाल करते हैं। हालांकि, इसकी वजह उनकी प्रोफेशनल लाइफ है। दरअसल, उन्हें लगातार गूगल की अलग-अलग डिवाइसेज की मॉनिटरिंग करनी होती है, इसलिए उन्हें इतने सारे फोन इस्तेमाल करने पड़ते हैं। यह उनकी नौकरी का एक हिस्सा है।
यह भी पढ़ें – बिटकॉइन के लौटेंगे ‘अच्छे दिन’, कीमतों में लगेगी आग? बड़ा कदम उठाएंगे Donald Trump
संबंधित खबरें
UP की 1.9 करोड़ महिलाओं के खाते में आज आएगा मुफ्त सिलेंडर का पैसा
42 mins agoधनतेरस से पहले सस्ता हुआ सोना और चांदी, चेक करें लेटेस्ट रेट्स
1 hr agoक्या RBI जारी करेगा 1000 का नया नोट? PIB Fact Check ने बताई सच्चाई
4 hrs agoकच्चे तेल के दाम में बड़ी गिरावट, क्या सस्ता हो गया पेट्रोल-डीजल? चेक करें
4 hrs agoइन कर्मचारियों को मिलेगा 30 दिन का एडहॉक बोनस; खाते में आएंगे 6,908 रुपये
5 hrs agoभारत के इंफ्रास्ट्रक्चर विकास में अदाणी ग्रुप का बड़ा योगदान: जेफरी सैक्स
18 hrs agoएक सप्ताह में चांदी 13000 और सोना 1576 रुपये सस्ता, जानें आज का नया भाव
22 hrs agoनोएडा-ग्रेटर नोएडा मेट्रो का बदला समय, अब इतने बजे तक मिलेगी ट्रेन
22 hrs agoAmbuja Cements का धमाकेदार प्लान! 2030 तक 155 MTPA होगी क्षमता
23 hrs agoसेंसेक्स 1,000 अंक उछला, निफ्टी 23,300 के पार; रिलायंस के नतीजों ने भरा दम
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines