Donald Trump 100% Tariff: गुरुवार रात अमेरिका ने फार्मा इंडस्ट्री पर अटैक करते हुए 100% टैरिफ लगाने का ऐलान किया है. राष्ट्रपति ट्रंप ने ट्रूथ पर शेयर कर यह जानकारी दी थी. इसका असर भारतीय बाजार पर सीधा-सीधा देखने को मिला है. आज शेयर बाजार में भारी गिरावट दर्ज की गई है. गिरावट झेलने वाली मुख्य कंपनियां वे दवा कंपनी है, जिनका व्यापार अमेरिका में बड़े पैमाने पर फैला हुआ है. आज सेंसेक्स 412.67 अंक गिरकर 80,747.01 पर बंद हुआ और निफ्टी 115 अंक गिरकर 24,776 पर कारोबार कर रहा है.
5 फार्मा कंपनियों पर गिरी गाज
100 फीसदी टैरिफ के ऐलान के बाद भारत की 5 बड़ी दवा कंपनियों को नुकसान झेलना पड़ा है. इनें अरबिंदो फार्मा, ल्यूपिन, सन, डीआरएल और बायकोन शामिल हैं.
ये भी पढ़ें-100% ट्रंप टैरिफ से भारत पर क्या पड़ेगा असर? अमेरिका को एक्सपोर्ट किए जाते हैं 31% फार्मा प्रोडक्ट्स
- अरबिंदो फार्मा के शेयर आज 1.91% गिरे जिससे कंपनी का कारोबार 1076 रुपये पर जा रुका.
- सिप्ला (Cipla) के शेयर्स में भी 2 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है.
- Lupin कंपनी के शेयर्स में भी 3 फीसदी गिरावट हुई है, जिससे कारोबार 1918.60 रुपये पर सिमट गया.
- Sun फार्मा के शेयरों में 3.8% पर टूटी जिससे कारोबार 1580 रुपये पर बरकरार रहा.
- स्ट्राइड्स फार्मा साइंस कंपनी के शेयर में 6% की गिरावट हुई.
नैट्को फार्मा 5 फीसदी, बॉयकोन 4%, ग्लैनफार्मा 3.7%, डिवीलैब 3%, IPCA लैब 2.5% और जाइडस लाइफ के 2 प्रतिशत शेयर गिरे हैं. मैनकाइंड फार्मा के भी 3.30 फीसदी की गिरावट देखी गई है.
सनफार्मा को सबसे ज्यादा नुकसान
ट्रंप के 100% फार्मा टैरिफ के ऐलान के बाद Sun Pharma, भारतीय दवा कंपनी को सबसे ज्यादा नुकसान झेलना पड़ रहा है. कंपनी का अमेरिका में बड़ा व्यापार है, खासकर जेनेरिक और कॉम्प्लेक्स दवाओं का निर्यात करने में. नए टैरिफ की वजह से Sun Pharma के शेयरों में करीब 3.8% की गिरावट देखी गई है, जिससे निवेशकों और कंपनी की कमाई पर सीधा असर पड़ेगा. अगर यह टैरिफ लागू रहता है तो कंपनी को निर्यात में 20-30% तक की कटौती का सामना करना पड़ सकता है.
ये भी पढ़ें-कैंसर-डायबिटीज-हार्ट की दवाओं पर होगा सीधा असर, ट्रंप के 100% टैरिफ से घटेगा निर्यात
संबंधित खबरें
वैश्विक बाजार में उतार-चढ़ाव के बावजूद Jio IPO ने रचा इतिहास
3 hrs agoअदाणी पावर का मुनाफा 142% उछला, 7019 करोड़ रुपये का प्रॉफिट
5 hrs agoJio IPO ने रचा इतिहास, 7 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा की मांग; बना रिकॉर्ड
6 hrs agoकर्मचारियों का डीए बढ़कर हुआ 50%, नवंबर में मिलेगा बढ़ा हुआ वेतन
12 hrs agoJio IPO ने बनाया रिकॉर्ड, 1 करोड़ आवेदन पार करने वाला दुनिया का पहला इश्यू
12 hrs agoसोना 1,300 तो चांदी 3% टूटी, जानें आपके शहरों में आज का भाव
13 hrs agoविदेशी नागरिकता वाली बेटी को मिल सकती है पिता की कृषि जमीन? जानें नियम
13 hrs agoबेसिक पे और फिटमेंट फैक्टर पर बड़ा अपडेट, जानें क्या मिल सकती है खुशखबरी
15 hrs ago1100 अंक टूटा सेंसेक्स, जानें क्यों आई शेयर बाजार में अचानक गिरावट
15 hrs agoलगातार तीन दिन बंद रहेंगे बैंक, तुरंत चेक करें छुट्टियों की पूरी लिस्ट
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines