Priti Adani is Behind Gautam Adani Success : गौतम अडानी सिर्फ देश के ही नहीं, एशिया के सबसे अमीर शख्स बन गए हैं। वह ब्लूमबर्ग बिलेनियर की लिस्ट में दुनिया के 11वें नंबर के सबसे अमीर शख्स हैं। इसमें कोई दो राय नहीं कि गौतम की सफलता के पीछे उनकी कड़ी मेहनत है। लेकिन नहीं भूलना चाहिए कि इसमें एक महिला का योगदान भी कम नहीं है। यह महिला साए की तरह गौतम अडानी के साथ रहती है और उनके बिजनेस में हाथ बंटाती है। इस महिला नाम प्रीति अडानी है।
गौतम अडानी से है खास रिश्ता
प्रीति अडानी का अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी से खास रिश्ता है। वह गौतम अडानी की पत्नी हैं। गौतम अडानी अपनी सफलता का श्रेय पत्नी प्रीति को देते हैं। गौतम खुद कह चुके हैं कि वह हाईस्कूल पास हैं, जबकि प्रीति क्वालिफाइड डॉक्टर हैं। इस समय प्रीति अडानी देश की सबसे बड़ी NGO में से एक अडानी फाउंडेशन की चेयरपर्सन हैं। यह NGO देश के कई कम्युनिटी के लिए सोशल वर्क करती है। एजुकेशन और कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (CSR) में योगदान के कारण उन्हें साल 2020 में गुजरात लॉ यूनिवर्सिटी की ओर से डॉक्टरेट की उपाधि दी गई थी।
डेंटिस्ट हैं प्रीति अडानी
प्रीति अडानी डेंटिस्ट हैं और उन्होंने अहमदाबाद के सरकारी डेंटल कॉलेज से सर्जरी में बैचलर डिग्री (BDS) ली है। गुजरात परिवार में साल 1965 को पैदा हुईं प्रीति की शादी 1986 में गौतम अडानी से हो गई थी। उस समय प्रीति 21 साल की और गौतम अडानी 24 साल के थे। साल 1996 में उन्होंने अडानी फाउंडेशन की नींव रखी। इसका उद्देश्य गांव और शहरों के बीच एजुकेशन, हेल्थ, इंफ्रास्ट्रक्चर आदि को लेकर जो गैप है, उसे भरना है। आज अडानी फाउंडेशन देश के 18 राज्यों के 5753 से ज्यादा गांवों में सक्रिय है। इस समय प्रीति अडानी की नेट वर्थ एक बिलियन डॉलर (करीब 8326 करोड़ रुपये) है।
अपनी सफलता का क्रेडिट प्रीति को देते हैं अडानी
गौतम अडानी कई बार इस बात को स्वीकार कर चुके हैं कि उनकी सफलता में उनकी पत्नी प्रीति का काफी योगदान है। साथ ही वह प्रीति की इस बात की भी प्रशंसा करते हैं कि ज्यादा पढ़ी-लिखी होने के बावजूद भी उन्होंने मुझसे शादी की। हाल ही में उन्होंने कहा था कि वह हाईस्कूल पास कॉलेज ड्रॉपआउट हैं, जबकि प्रीति क्वालिफाइड डॉक्टर हैं। क्वालिफेकेशन में इतना ज्यादा अंतर होने के बावजूद प्रीति ने शादी करके साहसिक फैसला लिया।
Priti Adani
शादी के लिए पिता ने मनाया था प्रीति को
प्रीति और गौतम की अरेंज्ड मैरिज हुई थी। पहली नजर में प्रीति को गौतम अडानी पसंद नहीं थे। उस समय प्रीति डेंटिस्ट की पढ़ाई कर रही थीं। प्रीति के पिता सेवंतीलाल को गौतल की काबिलियत पर भरोसा था। उन्होंने प्रीति को शादी के मनाया और दोनों की एक मुलाकात कराई। जब प्रीति और गौतम मिले तो प्रीति की सोच उनके प्रति पूरी तरह बदल गई और उन्होंने शादी के लिए हां कह दी। 1986 में दोनों की शादी हो गई। शादी के बाद प्रीति को अपना करियर छोड़ना पड़ा और अडानी फाउंडेशन की स्थापना कर उसकी चेयरपर्सन बन गईं।
यह भी पढ़ें : Amazon के मालिक जेफ बेजोस दुनिया के सबसे अमीर शख्स, जानें मुकेश अंबानी और गौतम अडानी किस पायदान पर
संबंधित खबरें
क्या बंद हो जाएंगे 10, 20 और 50 के नोट? सोशल मीडिया पर वायरल हुआ सर्कुलर
2 hrs agoट्रंप की हार का भारत पर क्या होगा असर? ट्रेड डील से वीजा तक जानें सबकुछ
3 hrs agoमोदी सरकार दे रही है UPI लिंक्ड 30,000 रुपये का क्रेडिट कार्ड, ऐसे उठाएं ला
3 hrs agoसुप्रीम कोर्ट ने बरकरार रखा राज्यों को अतिरिक्त सेल्स टैक्स लगाने का अधिकार
3 hrs agoRBI ने एक्सपोर्ट-इम्पोर्ट के फॉरेक्स नियमों में दी छूट, जानें नए नियम
4 hrs ago8वां वेतन आयोग लागू होने पर कितना मिलेगा एरियर? समझें पूरा कैलकुलेशन
4 hrs agoअमूल घी और मक्खन के बढ़े दाम, जानें 1KG घी का नया रेट
4 hrs agoधनतेरस से 2 दिन पहले सोना 1.40 लाख के पार, चांदी 2 लाख पर; जानें आज का भाव
6 hrs agoपाकिस्तान में 7000 रुपये का हुआ 12KG गैस सिलेंडर! खाने के लाले पड़े
6 hrs agoनवंबर में जरूर निपटा लें यह 1 काम, वरना दिसंबर से रोक दी जाएगी पेंशन
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines