Success Story Of Rebecca Brady : उस महिला के लिए बिजनेस करना काफी मुश्किल होता है जो पति की नौकरी के सिलसिले में एक देश से दूसरे देश में जाती रहती हो। ऐसा ही कुछ था न्यूजीलैंड की रेबेका ब्रैडी के साथ। तीन बच्चों की मां रेबेका को उस देश में जाना होता था जहां उनके पति का ट्रांसफर होता था या नौकरी के लिए जाते थे। वह भी उसी देश में नौकरी करना शुरू देती थीं। लेकिन एक समय ऐसा आया जब रेबेका को कोई नौकरी नहीं मिली। बाद में उन्होंने सीड बिस्कुट (बीजों से बने बिस्कुट) बनाने शुरू किए। लोगों को उनके बनाए ये बिस्कुट काफी पसंद आए। आज उन्होंने करीब 42 करोड़ रुपये की कंपनी खड़ी कर दी है। इस साल का रेवेन्यू 84 करोड़ रुपये रहा है।
नौकरी में गैप तो शुरू की कंपनी
50 साल की रेबेका बताती हैं कि नौकरी में गैप के कारण उन्हें अमेरिका में नौकरी नहीं मिली। इसके बाद ही उन्होंने इस कंपनी को शुरू किया। वह बताती हैं कि नौकरी में गैप नहीं होता तो शायद वह कंपनी शुरू नहीं कर पातीं। हालांकि यह कहानी यहीं खत्म नहीं हो जाती। रेबेका बताती हैं कि वह साल 2005 में पति विल के साथ जॉब के सिलसिले में जापान पहुंचीं। विल यहां एक एयरोस्पेस कंपनी में जॉब करते थे। वहां रेबेका को वर्क वीजा नहीं मिला। रेबेका इससे पहले कंप्यूटर बनाने वाली कंपनी हेवलेट पैकर्ड (hp) में मार्केटिंग का काम कर चुकी थीं।
बच्चों को संभालने की आई जिम्मेदारी
जब रेबेका को जापान में वर्क वीजा नहीं मिला तो उन्होंने अपने तीनों बच्चों की देखभाल करने में समय बिताना शुरू कर दिया। इस दौरान उन्होंने घर पर कुछ नए स्नैक्स भी बनाए। साल 2015 में वह अमेरिका आ गईं और यहां उन्हें वर्क वीजा भी मिल गया। परेशानी उस समय शुरू हुई जब वर्क वीजा होने के बावजूद भी उन्हें कोई जॉब नहीं मिली। वह अपने फ्रेंड्स के साथ टेनिस खेलने चली जाती थीं। वहां वह घर के बने हुए सीड बिस्कुट लेकर जाती थीं। वे बिस्कुट उनके दोस्तों को काफी पसंद आते थे।
…और शुरू कर दिया बिजनेस
रेबेका ने जब देखा कि उनके बनाए बिस्कुट को लोग पसंद कर रहे हैं तो उन्होंने इसमें कदम आगे बढ़ाने का सोचा। बच्चों को स्कूल छोड़ने के बाद उन्होंने मार्केट में जाकर दुकानदारों से बात की और पूछा कि क्या उन्हें उनके बनाए बिस्कुट पसंद आएंगे या नहीं। रेबेका बताती हैं कि वह शुरू से ही बिजनेस करना चाहती थीं, लेकिन हिम्मत नहीं हो पा रही थी। रेबेका ने बचत के 5 हजार डॉलर (करीब 4.18 लाख रुपये) से साल 2017 में Top Seedz नाम से कंपनी खोल अपना बिजनेस शुरू कर दिया।
Top Seedz
लोगों को आया पसंद
रेबेका के ये बिस्कुट लोगों को काफी पसंद आने लगे। धीरे-धीरे बिक्री बढ़ने लगी। आज अमेरिका के 4000 से ज्यादा स्टोर में उनके बिस्कुट बिकते हैं। इनकी कंपनी बिस्कुट के अलावा सीड्स भी बेचती है। पिछले साल रेबेका की कंपनी का रेवेन्यू 5 मिलियन डॉलर (करीब 41.81 करोड़ रुपये) और इस साल दोगुना यानी 10 मिलियन डॉलर (करीब 83.62 करोड़ रुपये) रहा। इनकी कंपनी में 44 लोग काम करते हैं, जिनमें से 90 फीसदी रिफ्यूजी हैं। रेबेका के पति विल भी नौकरी छोड़ रेबेका के साथ कंपनी में हाथ बंटा रहे हैं। वह कंपनी में COO हैं।
यह भी पढ़ें : Success Story : 8वीं में फेल, हिंदी मीडियम से पढ़ाई, खोल डाला बैंक और बन गए 100,000,000,000 रुपये के मालिक
संबंधित खबरें
Jio IPO की तारीखों का ऐलान, 21 से 23 अक्टूबर तक लगा सकेंगे बोली
5 hrs agoJio के IPO में रिलायंस शेयरधारकों के लिए विशेष रिजर्वेशन का प्लान
5 hrs agoJio नेटवर्क से जुड़े 52 करोड़ से ज्यादा लोग, 42GB से ज्यादा डेटा का उपभोग
7 hrs agoसऊदी अरामको पर हमला क्यों अहम? भारत के तेल आयात पर क्या होगा असर
8 hrs agoकमजोर रुपया और महंगा लोन बढ़ाएंगे विदेश में पढ़ाई का खर्च
8 hrs agoधीरूभाई अंबानी की विरासत ने निवेशकों को दिया 1600 गुना रिटर्न
9 hrs agoJIO ला रहा है अपना IPO, कभी धीरुभाई ने हर आम भारतीय को बनाया था पार्टनर
11 hrs agoHDFC लोन और शॉपिंग पर 70000 रुपये बचाने का दे रहा है मौका, जानें पूरा ऑफर
12 hrs agoमहाराष्ट्र में बड़ा ऐलान, दिवाली से पहले हर किसान को 5000 रुपये देगी सरकार
13 hrs agoगौतम अदाणी और माइकल ब्लूमबर्ग की बड़ी मुलाकात, क्लीन एनर्जी को कही ये बात
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines