Success Story of Radheshyam Agarwal : बिजनेस में जब सफलता न मिले तो काफी लोग हार मान लेते हैं। वहीं कुछ ऐसे भी होते हैं जो गलतियों से सबक लेते हैं और आगे बढ़ते हैं। इसके बाद सफलता उनके कदम चूमती है। ऐसे ही हौसले के साथ आगे बढ़े राधेश्याम अग्रवाल। कभी 50 हजार रुपये से अपने दोस्त के साथ बिजनेस की शुरुआत करने वाले राधेश्याम अग्रवाल आज करीब 24 हजार करोड़ की कंपनी के मालिक हैं और इनकी कंपनी का नाम है इमामी। वही इमामी जिसके बोरोप्लस, नवरत्न तेल, केश किंग तेल, फेयर एंड हैंडसम क्रीम, डर्मिकूल पाउडर, झंडू बाम आदि प्रोडक्ट हैं।
ऐसे हुई 50 हजार रुपये से शुरुआत
राधेश्याम अग्रवाल की कोलकाता में पढ़ाई के दौरान राधेश्याम गोयनका से मुलाकात हुई। धीरे-धीरे दोनों में दोस्ती हो गई। पढ़ाई के दौरान उन्होंने कॉस्मेटिक मैन्युफैक्चरिंग की बारीकियां पढ़ीं। इस दौरान उन्हें सोचा कि कुछ ऐसा करना है जो फेमस हो जाए। पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने कई जगह हाथ आजमाया लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। बाद में राधेश्याम अग्रवाल ने 20 हजार रुपये नया बिजनेस शुरू करने के लिए उधार लिए। उन्होंने केमको केमिकल नाम से कंपनी शुरू की। शुरू में उन्होंने बिजनेस को उधारी पर चलाया। बाद में उनके पैसे खत्म हो गए और जिन्होंने उधार लिया था, उन्होंने भी पैसा नहीं लौटाया।
दोस्त राधेश्याम गोयनका के साथ राधेश्याम अग्रवाल।
दोस्ते के पिता से मिले 1 लाख रुपये
इसके बाद राधेश्याम अग्रवाल के दोस्त राधेश्याम गोयनका के पिता ने 1 लाख रुपये बिजनेस के लिए दिए। पिछली बार उन्होंने जो गलतियां की थीं, उन्हें फिर से नहीं दोहराया। एक प्लानिंग के साथ उन्होंने 1974 में इमामी ब्रांड लॉन्च कर दिया। यह वह दौर था जब देश में विदेशी कॉस्मेटिक्स कंपनियों का दबदबा था। उन्होंने देश के लोगों की नब्ज पकड़ी और देसी जरूरतों के अनुसार प्रोडक्ट बनाने शुरू किए। शुरू में इन्होंने कोल्ड क्रीम, टेलकम पाउडर आदि बनाए। ये प्रोडक्ट देखते ही देखते लोगों के बीच में फेमस हो गए। बाद में इन्होंने पॉन्ड्स और हिंदुस्तान यूनिलीवर जैसी कंपनियों को टक्कर दी और मार्केट में अपनी पहचान बनाई।
यह भी पढ़ें : Success Story of Raghunandan Saraf : कभी 50 हजार रुपये से की थी शुरुआत, आज 300 करोड़ पहुंच गया टर्नओवर
24 हजार करोड़ की हुई कंपनी
इमामी आज 24 हजार करोड़ रुपये की कंपनी हो गई है। वहीं फोर्ब्स के मुताबिक राधेश्याम अग्रवाल की नेटवर्थ करीब 13 हजार करोड़ रुपये है। इमामी शेयर मार्केट में लिस्टेड है और अभी इसके एक शेयर की कीमत 548.35 रुपये है। शेयर ने पिछले एक साल में करीब 18 फीसदी का रिटर्न दिया है। कंपनी के इस समय 450 से ज्यादा प्रोडक्ट हैं और 20 से ज्यादा ब्रांड हैं। इमामी का कारोबार कॉस्मेटिक के अलावा एफएमसीजी, रिटेल, आर्ट, फार्मेसी, हेल्थकेयर आदि तक फैला है।
संबंधित खबरें
2 दिन में सोना 6000 रुपये और चांदी 10,000 रुपये चढ़ी; देखें MCX के ताजा भाव
2 hrs agoपंजाब और गुजरात सरकार ने बढ़ाया 3% DA, जानें किसे कितना मिलेगा एरियर
4 hrs agoसेंसेक्स में 1600 अंकों की बंपर छलांग, निफ्टी भी 24,300 के पार
5 hrs agoVisa सिस्टम होगा आसान, गृह मंत्रालय ने 70% तक घटाई फॉर्म की झंझट
6 hrs agoत्योहारों के बीच चीनी ने बिगाड़ा रसोई का बजट! 1 महीने में इतने बढ़े दाम
7 hrs agoGoogle में छंटनी! इन कर्मचारियों को खुद नौकरी छोड़ने का दिया ऑफर
7 hrs agoसस्ता हो गया कच्चा तेल, पेट्रोल डीजल की नई रेट लिस्ट; चेक करें ताजा भाव
8 hrs agoक्या बंद हो जाएंगे 10, 20 और 50 के नोट? सोशल मीडिया पर वायरल हुआ सर्कुलर
1 day agoट्रंप की हार का भारत पर क्या होगा असर? ट्रेड डील से वीजा तक जानें सबकुछ
1 day agoमोदी सरकार दे रही है UPI लिंक्ड 30,000 रुपये का क्रेडिट कार्ड, ऐसे उठाएं ला
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines