Success Story of Prince: नीट एग्जाम को पास करना काफी मुश्किल भरा होता है। नियमित और खास प्लानिंग से पढ़ाई के जरिए ही इसमें सफलता पाई जा सकती है। कई बार मुश्किल हालात इस पढ़ाई में बाधा बनते हैं, लेकिन इन्हें पार कर जाने वाला ही मुकद्दर का सिकंदर कहलाता है। एक बार सफल होने के बाद चारों तरफ जो शोर सुनाई देता है, वह सुकून देने वाला होता है। ऐसा ही शोर मचाया था पिछले साल हुई नीट की एग्जाम में प्रिंस नाम के एक स्टूडेंट ने। प्रिंस की साल 2023 में हुई NEET एग्जाम में ऑल इंडिया रैंकिंग 2263 थी।
पिता का सपना किया पूरा
कोटा के फतेहपुर गांव में रहने वाले प्रिंस के लिए नीट का एग्जाम पास करना किसी सपने जैसा था। पिता लक्ष्मीचंद खेतों में मजदूरी का काम करते हैं। मां आंगनवाड़ी में काम करती हैं। प्रिंस के पिता इससे पहले मेडिकल स्टोर में काम कर चुके हैं। वह सोचते थे कि उनकी जीवन उस समय सफल हो जाएगा जब उनका बेटा डॉक्टर बन जाएगा। उन्हें खुशी होगी कि मरीज बेटे के पर्चे पर लिखी दवाई खरीदने आएंगे।
बेटे के लिए बदल ली नौकरी
मेडिकल स्टोर पर काम करने से लक्ष्मीचंद को उतनी कमाई नहीं हो रही थी कि वह अपने परिवार का खर्चा सही से चला सकें और बेटे को डॉक्टर बनाने के लिए फीस का जुगाड़ कर सकें। इसे देखते हुए उन्होंने मेडिकल स्टोर की वह नौकरी छोड़ दी और और खेतों में मजदूरी करने लगे।
पढ़ाई के लिए रोजाना 25 किलोमीटर तक बस से जाते थे प्रिंस।
मुश्किल हालातों से किया सामाना
प्रिंस के लिए नीट का एग्जाम क्रैक करना इतना आसान नहीं था। उनकी प्रारंभिक शिक्षा उत्तर प्रदेश के खतौली से हुई है। 11वीं में पढ़ाई के लिए उन्हें इटावा के स्कूल में दाखिला लेना पड़ा। स्कूल जाने के लिए उन्हें रोजाना बस से 25 किलोमीटर का सफर करना पड़ा था। कई बार कई घंटे तक बस नहीं आती थी। प्रिंस ने राजस्थान बोर्ड के अंतर्गत हिंदी मीडियम से पढ़ाई की है। उन्होंने 10वीं में 93.17 फीसदी और 12वीं में 96.20 फीसदी अंक मिले थे।
बिना कोचिंग किए पाई सफलता
परिवार के पास इतने पैसे नहीं थे कि वह प्रिंस को कोचिंग के लिए कहीं भेज सकें। इसलिए प्रिंस ने नीट की तैयारी बिना कोचिंग के घर पर ही की। पहले ही प्रयास में उन्हें 583 नंबर मिले। उन्हें लगा कि अगर उन्हें कोचिंग मिली होती तो शायद उन्हें और अच्छे अंक मिल सकते थे। उन्हें एक टीचर ने बताया कि अच्छे नंबर लाने से सरकारी मेडिकल कॉलेज में दाखिला जाता है जिसमें बहुत ज्यादा फीस नहीं जाती। इसके बाद प्रिंस ने और मेहनत शुरू की। प्रिंस बताते हैं कि उन्होंने 12वीं से यू-ट्यूब देखकर नीट की पढ़ाई शुरू कर दी थी।
कोचिंग सेंटर से मिले ऑफर से बदली किस्मत
प्रिंस बताते हैं कि उनके 583 अंक की बदौलत कोटा के एक कोचिंग इंस्टीट्यूट ने उन्हें फीस में 90 फीसदी की छूट दी। साथ ही रहने के लिए जगह भी दी। उन्होंने वहां और अच्छे से पढ़ाई की और साल 2023 में 675 अंक मिले। अपनी पढ़ाई के दम पर उन्हें अच्छा कॉलेज मिल गया। करीब 150 घर वाले गांव में प्रिंस इकलौते ऐसे स्टूडेंट हैं जो गांव के पहले डॉक्टर बनेंगे।
यह भी पढ़ें : Doctor’s Day Special : शर्म के कारण हुआ था स्टेथोस्कोप का आविष्कार, आज डॉक्टरों की सबसे बड़ी जरूरत
संबंधित खबरें
Jio नेटवर्क से जुड़े 52 करोड़ से ज्यादा लोग, 42GB से ज्यादा डेटा का उपभोग
1 hr agoसऊदी अरामको पर हमला क्यों अहम? भारत के तेल आयात पर क्या होगा असर
2 hrs agoकमजोर रुपया और महंगा लोन बढ़ाएंगे विदेश में पढ़ाई का खर्च
3 hrs agoधीरूभाई अंबानी की विरासत ने निवेशकों को दिया 1600 गुना रिटर्न
3 hrs agoJIO ला रहा है अपना IPO, कभी धीरुभाई ने हर आम भारतीय को बनाया था पार्टनर
5 hrs agoHDFC लोन और शॉपिंग पर 70000 रुपये बचाने का दे रहा है मौका, जानें पूरा ऑफर
7 hrs agoमहाराष्ट्र में बड़ा ऐलान, दिवाली से पहले हर किसान को 5000 रुपये देगी सरकार
7 hrs agoगौतम अदाणी और माइकल ब्लूमबर्ग की बड़ी मुलाकात, क्लीन एनर्जी को कही ये बात
8 hrs ago5100 रुपये के पार पहुंची चीनी की कीमत, 6 दिन में 17% तक उछला रेट; जानें वजह
9 hrs agoRBI की सख्ती का कमाल! 3 दिनों में 94.92 पर पहुंचा रुपया, जानें वजह
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines