Success Story Of Tom Cruise : अगर बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान हैं तो हॉलीवुड में कौन है? आप शायद एक से ज्यादा एक्टर का नाम बता सकते हैं। लेकिन टॉम क्रूज के बारे में क्या ख्याल है? आज टॉम क्रूज का बर्थडे है। दुनियाभर में अपनी अलग पहचान बना चुके हॉलीवुड एक्टर टॉम क्रूज आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। लेकिन आपको शायद ही पता हो कि टॉम क्रूज कभी भी एक्टर नहीं बनना चाहते थे। उनका पहला प्यार कुछ और था। एक घटना की वजह से वह सिनेमा में आए और फिर पीछे मुड़कर नहीं देखा। हालांकि उनका यह सफर इतना आसान नहीं रहा।
बचपन से ही करना पड़ा संघर्ष
3 जुलाई 1962 को अमेरिका में पैदा हुआ टॉम का बचपन आम बच्चों जैसा नहीं था। उन्हें बचपन से ही काफी संघर्ष करना पड़ा। वह माता-पिता की तीसरी संतान थे। घर की आर्थिक स्थिति भी ठीक नहीं थी। सामान्य घर में पैदा हुए टॉम को पिता का भी भरपूर प्यार नहीं मिला। उनके पिता अक्सर उनके साथ मारपीट करते रहते थे। वह अपने पिता के टॉर्चर से काफी परेशान रहते थे। जब वह 11 साल के थे, तभी उनके पापा मम्मी से अलग हो गए।
करने पड़े कई काम
पिता को छोड़ने के बाद इनकी मां ने 1978 दूसरी शादी कर ली थी। उस समय टॉम 12 साल के थे। हालांकि वह मां के ही साथ रहे। आर्थिक स्थिति को पटरी पर लाने के लिए टॉम को बचपन में ही कई तरह के काम करने पड़े। उन्होंने सुबह अखबार भी बेचे। यही नहीं, टॉम ने रेस्ट्रॉन्ट में भी काम किया। वहां वह ऑर्डर लेने के साथ टेबल भी साफ किया करते थे। टॉम को लोगों के बगीचों की कटाई-छंटाई जैसे काम भी करने पड़े। अपना और घर का खर्च चलाने के लिए टॉम ने लंबे समय तक इस तरह के काम किए।
एक्टिंग की दुनिया में नहीं आना चाहते थे टॉम।
एक्टिंग से नहीं था पहला प्यार
टॉम कभी भी एक्टर नहीं बनना चाहते थे। टॉप गन, मिशन इम्पॉसिबल सीरीज और अमेरिकन मेड जैसी फिल्मों में बेहतरीन एक्टिंग करने वाले टॉम का पहला प्यार स्पोर्ट्स था। वह अपने स्कूल की हॉकी टीम के स्टार खिलाड़ी थे। वह अपना ज्यादातर समय हॉकी खेलने में गुजारते थे। हालांकि कई बार वह स्कूल से जुड़े कुछ प्रोग्राम में एक्टिंग भी कर लिया करते थे।
एक चोट ने तोड़ दिया सपना
एक बार टॉम के घुटने में चोट लग गई। इस चोट ने टॉम का स्टार खिलाड़ी बनने का सपना तोड़ दिया लेकिन वह चोट उनके करियर में नया मोड़ लेकर आई। टॉम को लगने लगा था कि अब वह खिलाड़ी के रूप में अपना करियर नहीं बना पाएंगे। ऐसे में उन्होंने फिल्मों की तरफ मुड़ना शुरू किया।
डिस्लेस्किया ने किया परेशान
कई बार ऐसा होता है जब एक परेशानी खत्म होती है तो दूसरी शुरू हो जाती है। ऐसा ही कुछ टॉम क्रूज के साथ हुआ था। टॉम को डिस्लेस्किया की परेशानी थी। वह चीजों को ढंग से न तो याद कर पाते थे और न बोल पाते थे। एक दिन एक्टिंग के दौरान उन्हें जब अपनी लाइनें याद करने में परेशानी हुई तो उन्होंने विजुअल लर्निंग से याद करने पर जोर देना शुरू कर दिया। यह वह समय था जब टॉम को आखिर एक चीज मिल गई थी, जिसमें वो सहज महसूस करते थे।
5000 करोड़ रुपये के मालिक
टॉम क्रूज की पहली फिल्म Endless Love थी जो साल 1981 में आई। यह फिल्म काफी पसंद की गई। इसके बाद उन्होंने Taps , The Outsiders, Risky Business, Top Gun, Mission: Impossible जैसी कई फिल्मों में काम किया और फिर उन्होंने कभी पलटकर नहीं देखा। टॉम 4 बार अकेडमी अवॉर्ड के लिए नामित हुए हैं। एक बार वह बाफ्टा और एक बार कान्स अवॉर्ड जीत चुके हैं। टॉम क्रूज का पूरा नाम थॉमस क्रूज है। एक रिपोर्ट के मुताबिक आज वह 600 मिलियन डॉलर (करीब 5000 करोड़ रुपये) के मालिक हैं।
यह भी पढ़ें : Success Story : 19 साल की उम्र में मां बनीं, कॉलेज ड्रॉप आउट रहीं, अब बिजनेस से कमा डाले 1.67 करोड़ रुपये
संबंधित खबरें
उत्तर प्रदेश में लीज रजिस्ट्री हुई सस्ती, सरकार ने तय की फीस
1 hr ago62 पैसे की लंबी छलांग लगाकर 95.16 पर पहुंचा रुपया, जानें क्यों आई रिकवरी
2 hrs agoदुनिया में मंदी, भारत में तेजी! IMF ने बढ़ाकर 7% किया देश की GDP का अनुमान
4 hrs ago16 Oct से बदलेगा CRR का नियम, आपकी EMI पर क्या असर होगा? जानें
5 hrs agoजंतर-मंतर पर प्रोटेस्ट बैन से छोटे कारोबारियों की क्यों बढ़ी चिंता?
17 hrs agoसब्जियों की महंगाई से बढ़ा दबाव, सितंबर में 5.54% पर पहुंचा रिटेल इंफ्लेशन
19 hrs ago8वां वेतन आयोग एक्शन में, दशहरा के तुरंत बाद बुलाई बड़ी बैठक, सैलरी पर मंथन
20 hrs agoगांव की जमीन का पट्टा कैसे मिलेगा? पूरा प्रोसेस आसान भाषा में
22 hrs agoभारतीय रईसों से ज्यादा कमा रहे अमीर देशों के सबसे गरीब लोग - वर्ल्ड बैंक
1 day ago12 से 18 अक्टूबर तक कितने दिन बंद रहेंगे बैंक? देखें पूरी लिस्ट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines