Success Story of Lucknow Dosa Couple : लखनऊ सिर्फ नवाबों का ही शहर नहीं है। यहां लोग अपने बिजनेस की नई इबारत भी लिख रहे हैं। ऐसा ही एक कपल है तो डोसा के बिजनेस से जुड़ा है। यह कपल लोगों को 99 तरह का डोसा खिलाता है। इनका यह बिजनेस करीब 10 महीने पुराना है। इतने कम समय में ही इनकी कमाई सैलरी से ज्यादा होने लगी है। यही नहीं, इन्होंने कई लोगों को रोजगार भी दिया है।
जॉब छोड़कर शुरू किया बिजनेस
डोसा का यह बिजनेस नवीन कुमार गुप्ता ने अपनी पत्नी अनीता राणा के साथ मिलकर शुरू किया है। अनीता जहां जावा डेवलपर हैं तो वहीं नवीन बिजनेस एनालिस्ट हैं। नवीन ने जॉब छोड़कर बिजनेस शुरू करने का प्लान बनाया और अपनी पत्नी अनीता की राय ली। इस काम में अनीता तैयार हो गईं। बस, फिर क्या था। दोनों ने शुरू कर दिया डोसा का बिजनेस। नवीन ने बताया कि जॉब सिर्फ उन्होंने ही छोड़ी है, उनकी पत्नी ने नहीं। उनकी पत्नी अभी भी जॉब करती हैं। हालांकि वह इस बिजनेस में पूरा साथ देती हैं।
शुरू में कम आए कस्टमर
नवीन के मुताबिक उन्होंने अपना बिजनेस 27 जुलाई 2023 को शुरू किया और स्टॉल का नाम भुक्कड़ डोसा रखा। यह पूछ जाने पर कि उनके दिमाग में यह बिजनेस शुरू करने का आइडिया क्यों आया, तो उन्होंने कि उन्हें बिजनेस शुरू करने का पैशन शुरू से ही था। डोसा का बिजनेस शुरू करने के बाद शुरुआत में एक-दो कस्टमर ही आए। लेकिन बाद में ग्राहकों की संख्या बढ़ गई। लोगों के टेस्ट के अनुसार उन्होंने डोसा की एक के बाद एक कई वैराइटी शुरू कीं। आज वह 99 तरह के डोसा ग्राहकों को खिलाते हैं। इसमें पनीर और मसाला डोसा सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है। इनके स्टॉल पर डोसे की शुरुआत 50 रुपये से हो जाती है।
यह भी पढ़ें : Success Story : 60 साल की उम्र में शुरू किया बिजनेस, आज 2 हजार करोड़ की कंपनी के मालिक
यह भी पढ़ें : Success Story : डिलीवरी बॉय जाे आज है 50 हजार करोड़ की कंपनी का मालिक
दिल्ली-एनसीआर में भी जाने का प्लान
नवीन ने बताया कि उनकी योजना लखनऊ में और भी ब्रांच खोलने की है। वह दिल्ली-एनसीआर में भी ब्रांच खोलना चाहते हैं। अगले साल तक वह नोएडा जैसे शहरों में कुछ ब्रांच खोल सकते हैं।
संबंधित खबरें
'AI-नेटिव टेक जायंट' बनने की राह पर रिलायंस Jio, 43% मार्केट शेयर पर राज
18 mins agoJio IPO का दस्तक जल्द, जानें 13428 रुपये में कैसे बनें कंपनी के पार्टनर
1 hr agoक्या दिवाली से पहले खाते में आएंगे PM Kisan के 2000? जानें लेटेस्ट अपडेट
1 hr agoWhatsApp पर No लिखते ही खाली हो जाएगा बैंक अकाउंट! नया स्कैम आया सामने
2 hrs agoशेयर बाजार में बंपर तेजी, सेंसेक्स 1400 अंक उछला, निफ्टी 23,000 के पार
3 hrs agoअक्टूबर के बचे हुए दिनों में 10 दिन बंद रहेंगे बैंक! देख लें List
3 hrs ago21 अक्टूबर को आ रहा देश का सबसे बड़ा IPO, जानें पूरी डिटेल
4 hrs agoआज नहीं लागू हो रहा UPI मर्चेंट चार्जेस, जानें कब से लागू होगा नया नियम
5 hrs agoकानपुर होकर दौड़ेगी पटना-दिल्ली वंदे भारत, जानिए बुकिंग और स्टेशन टाइमिंग
5 hrs agoकनाडा में कभी बेचे थे बर्तन, अब 52878 करोड़ में बने IDBI बैंक के नए मालिक
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines