नई दिल्ली: देश में धान, गेहूं, गन्ने जैसी फसलों की खेती बड़े पैमाने पर की जाती है। हालांकि, पिछले कुछ समय से किसान मुनाफेदार पौधों की खेती की ओर भी अपना रूख कर रहे हैं। अन्य चीजों की खेती से वर्तमान में किसान जमकर पैसा भी कमा रहे हैं। इनमें पपीता की खेती भी शामिल है, जो किसानों के लिए एक अच्छा सौदा है।
बीते सालों में किसानों के बीच इसकी खेती का ट्रेंड काफी बढ़ा है। वहीं, अब बिहार सरकार ने राज्य में बागवानी में फलों की खेती को बढ़ावा देने के लिए एक अहम कदम उठाया है। राज्य सरकार बागवानी सेक्टर में पपीता की खेती में अच्छी संभावना को देखते हुए अपने यहां किसानों को इसके लिए प्रोत्साहित कर रही है। इसके तहत किसानों को पपीते के बाग लगाने के लिए सब्सिडी दी जाएगी। कम से कम प्रति हेक्टेयर खेत में पपीता की फसल लगाने पर 60,000 रुपये की लागत के आधार पर 75 प्रतिशत सब्सिडी का लाभ किसानों को दिया जाएगा।
देश में पपीता की खेती छोटे मोटे नहीं बल्कि बड़े पैमाने पर की जा रही है। उन राज्यों की बात करें तो यह तमिलनाडु, बिहार, असम, महाराष्ट्र, गुजरात, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, जम्मू एवं कश्मीर, उत्तरांचल और मिजोरम आदि राज्यों में की जा रही है।
बागवानी विकास मिशन योजना के तहत पपीपा की खेती पर सब्सिडी का लाभ लेने के लिये ऑफिशियल वेबसाइट http://horticulture.bihar.gov.in/HORTMIS/Home.aspx पर जाकर ऑनलाइन आवेदन करना होगा।
संबंधित खबरें
115 डॉलर के पार पहुंचा कच्चा तेल, भारत पर बढ़ेगा 18 हजार करोड़ का बोझ
52 mins agoड्राइविंग लाइसेंस के नियमों में बड़ा बदलाव, जानें क्या-क्या बदला
1 hr agoमहर्षि वाल्मीकि जयंती और लक्ष्मी पूजा पर इन शहरों में बंद रहेंगे आज बैंक
2 hrs agoधनतेरस से पहले सोने-चांदी के दामों में बंपर गिरावट, कौन-सा विकल्प बेहतर?
14 hrs agoJio IPO: 1.39 करोड़ आवेदनों के साथ ₹7.4 लाख करोड़ की बिड्स
15 hrs ago28 अक्टूबर को हो सकता है डीए का ऐलान, 63% तक पहुंचेगा महंगाई भत्ता
1 day agoअब साबुन, बिस्किट, चॉकलेट और तेल खरीदना होगा महंगा, फोन रिचार्ज पर भी असर
1 day agoJK टायर के दाम फिर बढ़ेंगे 5%, जानें क्यों महंगे हो रहे हैं टायर
1 day ago30 अक्टूबर को आएगी पीएम किसान की 24वीं किस्त, जानें किसे मिलेंगे 2000 रुपये
2 days agoसरकार ने किया बड़ा ऐलान, Cancer की दवाएं 70% तक होंगी सस्ती
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines