---विज्ञापन---

बिजनेस angle-right

‘सहारा के खिलाफ अपनी लड़ाई जारी रखेंगे’, SEBI ने दिया निवेशकों को भरोसा

SEBI on Sahara Group: सेबी ने सहारा ग्रुप पर अपनी स्थिति साफ की है। जिसके बाद से निवेशक राहत की सांस ले रहे हैं।

---विज्ञापन---

SEBI on Sahara Group: सहारा कंपनी के प्रमुख सुब्रत रॉय का 75 साल की उम्र में देहांत हो गया। आज दोपहर उनके पार्थिव शरीर को मुखाग्नि दे दी गई। अब इसके बाद से एक सवाल लगातार उठ रहा था कि उन लोगों का क्या होगा जिनका पैसा इस कंपनी में फंसा हुआ है। इसी को लेकर सेबी की प्रमुख माधबी पुरी बुच ने स्थिति को साफ किया है। उन्होंने कहा है कि हम अपनी लड़ाई जारी रखेंगे, जब तक सभी निवेशकों के साथ न्याय न हो जाए। दरअसल सहारा ग्रुप के सहारा रिफंड पोर्टल से कंपनी अपने निवेशकों को पैसा वापस दे रही है।

SEBI ने की स्थिति साफ

आपको बता दें कि साल 2011 में SEBI ने सहारा ग्रुप की 2 कंपनियों को आदेश दिया था कि वो निवेशकों का 24 हजार करोड़ रुपए वापस करे। मामला जुड़ा था नियमों में खिलवाड़ था।  इसके लिए सहारा ने अभी तक 138 करोड़ रुपए ही सेबी के पास जमा कराए हैं। जिस पर SEBI ने कहा है कि निवेशक चिंता ना करें, हम अपनी लड़ाई लगातार जारी रखेंगे।

---विज्ञापन---

कोर्ट ने दिया था SEBI का साथ

सेबी के आदेश के बाद सहारा कंपनी साल 2011 में कोर्ट भी गई थी, लेकिन कोर्ट ने भी SEBI के आदेश को बरकरार रखा था। कोर्ट ने भी यही कहा था कि कंपनी निवेशकों के 24 हजार करोड़ रुपए लौटाने के लिए एक पोर्टल बनाए, जिसमें SEBI सीधे तौर पर जुड़ी थी।

यह भी पढ़ें- कोहली, शमी के धांसू खेल ने बचा लिए Disney+Hotstar के 24,789 करोड़ रुपए

---विज्ञापन---

अभी तक 138 करोड़ ही दे पाई है कंपनी

सहारा ग्रुप की फ्रेश एनुअल रिपोर्ट की बात करें तो 138 करोड़ ही कंपनी अभी पोर्टल पर जमा कर पाई है। वहीं दूसरी तरफ 24 हजार करोड़ की राशि को अगर ब्याज के साख देखेंगे तो अब 25 हजार करोड़ तक पहुंच गई है। हालांकि SEBI के इस बयान के बाद से निवेशक का भरोसा जरूर बना होगा।

First published on: Nov 16, 2023 07:26 PM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola