Payments Software Company Stripe: अमेरिका की दिग्गज पेमेंट कंपनी Stripe अपनी वर्कफोर्स में कटौती कर रही है। कंपनी ने कम से कम 300 कर्मचारियों को ‘पिंक स्लिप’ थमा दी है, जो उसके कुल कर्मचारियों का करीब 3.5% है। स्ट्राइप ने छंटनी की जद में आए कर्मचारियों को ईमेल भेजकर सूचित किया है। इस दौरान कंपनी एक ऐसी गलती कर गई है, जिसकी हर तरफ चर्चा है।
तारीख भी थी गलत
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, स्ट्राइप ने कर्मचारियों को भेजे टर्मिनेशन ईमेल में गलती से कार्टून डक की इमेज अटैच कर दी। जैसे ही कर्मचारियों ने ईमेल खोला उन्हें कार्टून नजर आया। कंपनी ने ईमेल के साथ एक PDF फाइल अटैच की है, जिसमें डार्क पीले रंग की बत्तख दिखाई दे रही है। साथ ही इमेज पर लिखा है, ‘US-नॉन-कैलिफोर्निया डक’। इतना ही नहीं, कुछ कर्मचारियों को जो ईमेल मिले हैं उनमें टर्मिनेशन की तारीख भी गलत है।
यह भी पढ़ें – दुनिया के सबसे बड़े सॉवरेन वेल्थ फंड के सीईओ ने Stock Market पर चेताया, ‘ज्यादा रिटर्न की उम्मीद न रखें’
कंपनी ने मांगी माफी
स्ट्राइप के प्रवक्ता ने कार्टून भेजे जाने की बात स्वीकारते हुए कहा कि टर्मिनेशन ईमेल में कुछ गलतियां थीं, जिन्हें सुधारकर नए ईमेल भेजे गए हैं। कंपनी के चीफ पीपल ऑफिसर रॉब मैकिन्टोश (Rob McIntosh) ने इस पूरे मामले पर माफी मांगते हुए कहा कि सभी प्रभावित कर्मचारियों को नए ईमेल भेजे गए हैं। उन्होंने कहा कि इस गलती के चलते उत्पन्न हुए किसी भी कंफ्यूजन के लिए मैं माफी चाहता हूं।
पहले भी की थी छंटनी
मैकिन्टोश ने कहा कि कंपनी ग्रोथ पर फोकस कर रही है और इस साल के अंत तक कर्मचारियों की संख्या को बढ़ाकर 10,000 तक करने की भी योजना है। स्ट्राइप ने साल 2022 में भी बड़े पैमाने पर छंटनी की थी। कंपनी ने अपनी वर्कफोर्स में करीब 14% की कटौती की थी, जिससे 1120 कर्मचारी प्रभावित हुए थे। अब एक बार फिर उसने 300 कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया है। बता दें कि स्ट्राइप लाखों व्यवसायों को पेमेंट सॉफ्टवेयर प्रदान करती है।
संबंधित खबरें
अदाणी समूह की ACC ने बढ़ाई उत्पादन क्षमता, RMC कारोबार में 19% की ग्रोथ
4 hrs ago20% प्रीमियम पर खुले शेयर तो देश की दूसरी सबसे बड़ी कंपनी बनेगी Jio
5 hrs agoदिवाली से पहले महंगा हुआ घी, मक्खन और दूध प्रोडक्ट्स, जानें नई कीमतें
6 hrs agoनवंबर महीने में इतने दिन बंद रहेंगे बैंक, देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट
8 hrs ago1 नवंबर से टोल प्लाजा के पास रहने वालों को मिलेगा सालाना लोकल पास, जानें
10 hrs agoIT विभाग की FAST-DS 2026 योजना शुरू, छिपी संपत्ति का खुलासा करने का मौका!
10 hrs ago60% से 63% होगा महंगाई भत्ता! जानें कब होगी घोषणा और कितना मिलेगा एरियर
12 hrs agoFD मैच्योर होने के बाद भूल गए पैसा निकालना? जानें आपके पैसों का क्या होगा
12 hrs agoगुजरात के पेंशनर्स की महंगाई राहत बढ़कर हुई 443%, 2021 से मिलेगा एरियर
13 hrs agoदेश भर में LPG हड़ताल की चेतावनी, डिस्ट्रीब्यूटर्स ने दिया 1 महीने का समय
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines