शेयर मार्केट के लिए इस सप्ताह की शुरुआत अच्छी रही है। सोमवार को बाजार उछाल के साथ बंद हुआ। डॉलर के मुकाबले रुपये की मजबूती, विदेशी निवेशकों की खरीदारी सहित कुछ ऐसी वजह रहीं, जिससे बाजार को बूस्ट मिला। कल बाजार बंद होने के बाद कुछ कंपनियों की कारोबारी गतिविधियों से जुड़ी जानकारी सामने आई, जिसका असर आज उनके स्टॉक्स पर दिखाई दे सकता है। चलिए ऐसे शेयरों पर एक नजर डालते हैं।
Coal India
कोल इंडिया ने झारखंड में 16500 करोड़ के अल्ट्रा सुपरक्रिटिकल पावर प्लांट स्थापित करने के लिए दामोदर वैली कॉर्पोरेशन के साथ MoU पर हस्ताक्षर किए हैं। वहीं, कंपनी ने चालू वित्त वर्ष की तिमाही में 8491.2 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ भी दर्ज किया है। इस दौरान कंपनी की आय 35,779.8 करोड़ रुपये रही है। कोल इंडिया का शेयर सोमवार को बढ़त के साथ 400.70 रुपये पर बंद हुआ।
Brigade Enterprises Limited
ब्रिगेड एंटरप्राइजेज एक बड़े प्रोजेक्ट पर काम कर रही है। कंपनी ने बेंगलुरु के पास लगभग 20 एकड़ में फैले डेवलपमेंट प्रोजेक्ट के लिए ज्वाइंट डेवलपमेंट एग्रीमेंट (JDA) पर हस्ताक्षर किए हैं। इस प्रोजेक्ट की ग्रॉस डेवलपमेंट वैल्यू करीब 175 करोड़ रुपये है। कंपनी का शेयर सोमवार को ढाई प्रतिशत चढ़कर 1,010.20 रुपये पर बंद हुआ था।
Himadri Speciality Chemical
हिमाद्री स्पेशलिटी केमिकल ने अपने तिमाही (Q4) नतीजे पेश कर दिए हैं। कंपनी ने कल मार्केट बंद होने के बाद बताया कि उसका मुनाफा 35% से ज्यादा बढ़कर 155.6 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है। जबकि आय हल्की गिरावट के साथ 1134 करोड़ रुपये रही है। हालांकि, इसके बावजूद कंपनी ने अपने निवेशकों के लिए डिविडेंड का ऐलान किया है। हिमाद्री का शेयर सोमवार को करीब साढ़े तीन प्रतिशत की मजबूती हासिल करने में कामयाब रहा। इसका वर्तमान मूल्य 478.50 रुपये है।
Anant Raj Ltd
अनंत राज ने भी सोमवार को बाजार बंद होने के बाद वित्त वर्ष 2025 की चौथी तिमाही (Q4) के नतीजों का ऐलान किया। कंपनी ने बताया कि उसका मुनाफा 51.5% की बढ़ोतरी के साथ 118.6 करोड़ रुपये पहुंच गया है। जबकि आय 22.2% चढ़कर 540.7 करोड़ रुपये पर रही। कंपनी का शेयर कल 5 प्रतिशत से अधिक की शानदार तेजी के साथ 495.50 रुपये पर बंद हुआ।
GNA Axles Ltd
इस कंपनी का शेयर सोमवार को 14% से अधिक की उड़ान हासिल करने में कामयाब रहा और आज भी इसमें एक्शन दिखाई दे सकता है। दरअसल, कंपनी ने तिमाही नतीजे जारी करने के साथ ही अपने निवेशकों को 3 रुपये प्रति इक्विटी शेयर का डिविडेंड देने का ऐलान किया है। कंपनी अब तक 6 बार डिविडेंड दे चुकी है। 12 सितंबर 2022 को उसने 5 रुपये प्रति शेयर डिविडेंड दिया था। GNA का शेयर इस समय 375 रुपये भाव पर मिल रहा है।
(डिस्क्लेमर: यहां बताई गई जानकारी शेयर खरीदने की सलाह नहीं है। शेयर बाजार में निवेश सोच-समझकर और अपने विवेक के आधार पर करें)।
संबंधित खबरें
धीरूभाई-मुकेश अंबानी की विरासत को आगे बढ़ा रहे आकाश अंबानी
3 hrs agoभारत में AI हार्डवेयर बनाएगा अदाणी ग्रुप और अमेरिकी कंपनी जैबिल
5 hrs agoचाय बागान के 10 लाख मजदूरों को CM ने दिया 20% दुर्गा पूजा बोनस
6 hrs ago14 साल बाद मिला जली हुई BMW कार के लिए 70.75 लाख रुपये का इंश्योरेंस क्लेम
8 hrs agoदिवाली तक UPI पर नहीं लगेगा कोई चार्ज, NPCI ने दिया बड़ा अपडेट
12 hrs agoउत्तर प्रदेश में लीज रजिस्ट्री हुई सस्ती, सरकार ने तय की फीस
14 hrs ago62 पैसे की लंबी छलांग लगाकर 95.16 पर पहुंचा रुपया, जानें क्यों आई रिकवरी
15 hrs agoदुनिया में मंदी, भारत में तेजी! IMF ने बढ़ाकर 7% किया देश की GDP का अनुमान
17 hrs ago16 Oct से बदलेगा CRR का नियम, आपकी EMI पर क्या असर होगा? जानें
18 hrs agoजंतर-मंतर पर प्रोटेस्ट बैन से छोटे कारोबारियों की क्यों बढ़ी चिंता?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines