शेयर बाजार कल पहलगाम आतंकी हमले को लेकर भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ रहे तनाव के चलते दबाव में रहा। हालांकि, बाजार में कोई बड़ी गिरावट नहीं आई, लेकिन पिछले कुछ दिनों की तेजी पर ब्रेक जरूर लग गया। आज भी मार्केट में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। इस बीच, कुछ ऐसी कंपनियों के स्टॉक्स फोकस में रह सकते हैं, जिनकी कारोबारी गतिविधियों को लेकर बड़ी खबरें सामने आई हैं।
LODHA Ltd
मुंबई बेस्ड रियल एस्टेट कंपनी लोढ़ा (LODHA) ने मार्च 2025 में समाप्त तिमाही (Q4) के नतीजों का ऐलान कर दिया है। इस दौरान, कंपनी का मुनाफा 38.5% की बढ़ोतरी के साथ 921.7 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है। कंपनी की आय भी 5.1% बढ़कर 4,224.3 करोड़ रुपये हो गई है। नतीजों से उत्साहित कंपनी ने निवेशकों के लिए 4.25 रुपये के अंतरिम डिविडेंड का भी ऐलान किया है। गुरुवार के गिरावट वाले बाजार में लोढ़ा का शेयर 3% से अधिक गिरकर 1,322 रुपये पर बंद हुआ।
Tech Mahindra
टेक महिंद्रा के चौथी तिमाही के नतीजे अच्छे रहे हैं। इस दौरान, कंपनी के मुनाफे में 18.7% का उछाल देखने को मिला है और यह 1,166.7 करोड़ रुपये हो गया है। इसी तरह, कंपनी की कंसोलिडेटेड इनकम तिमाही दर तिमाही 13,286 करोड़ रुपये से बढ़कर 13,384 करोड़ रुपये पहुंच गई है। टेक महिंद्रा ने 30 रुपये प्रति शेयर के फाइनल डिविडेंड का भी ऐलान किया है. कंपनी का शेयर पिछले सत्र में उछाल के साथ 1,446.60 रुपये पर बंद हुआ था।
L&T Technology Services
इस कंपनी ने अपने इतिहास के सबसे बड़े डिविडेंड का ऐलान किया है। कंपनी ने फाइलिंग में बताया कि वह निवेशकों को 1 शेयर पर 38 रुपये का डिविडेंड देने जा रही है। कंपनी अब तक 18 बार डिविडेंड बांट चुकी है, लेकिन इतने बड़े डिविडेंड का ऐलान पहली बार हुआ है। इससे पहले, 27 अक्टूबर 2023 को कंपनी ने 17 रुपये का डिविडेंड दिया था। इसका शेयर 24 अप्रैल के लाल बाजार में भी हरियाली हासिल करते हुए 4,479.90 रुपये पर बंद हुआ।
Shriram Finance Ltd
नॉन बैंकिंग फाइनेंस कंपनी (NBFC) श्रीराम फाइनेंस के तिमाही नतीजे भी अच्छे रहे हैं। कंपनी ने सालाना आधार पर 60% अधिक मुनाफा कमाया है, यह बढ़कर 99.2 करोड़ रहा है। वहीं, नेट इंटरेस्ट इनकम 52% से अधिक के उछाल के साथ 294.7 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है। 698.90 रुपये के भाव पर मिल रहे कंपनी के शेयर में 24 अप्रैल को भले ही गिरावट आई, लेकिन इससे पहले के 5 सत्रों में यह 4.20% मजबूत हुआ है।
Axis Bank
प्राइवेट सेक्टर के एक्सिस बैंक ने मार्च 2025 में समाप्त तिमाही में 7,117.5 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा कमाया है। हालांकि, यह एक साल पहले इस तिमाही के 7,129.6 रुपये से 0.16% कम है। बैंक की नेट इंटरेस्ट इनकम (NII) 5.5% बढ़कर 13,811 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है। अच्छी बात यह है कि बैंक का नेट NPA तिमाही दर तिमाही 0.35% से घटकर 0.33% पर आ गया। इसी तरह, ग्रॉस NPA 1.46% से घटकर 1.28% रहा है। एक्सिस बैंक का शेयर पिछले सत्र में ग्रीन लाइन पर 1,208.50 रुपये पर बंद हुआ था।
(डिस्क्लेमर: यहां बताई गई जानकारी शेयर खरीदने की सलाह नहीं है। शेयर बाजार में निवेश सोच-समझकर और अपने विवेक के आधार पर करें)।
संबंधित खबरें
दिवाली से पहले सोने-चांदी के दाम धड़ाम, जानें MCX के ताजा भाव
8 hrs agoSBI के धमाकेदार नतीजे, मुनाफा 14% बढ़कर 23,038 करोड़ रुपये पहुंचा
9 hrs agoदिल्ली में 30 नवंबर तक नहीं दिया कर्मचारियों को बोनस, तो होगी कार्रवाई
10 hrs agoUP की 1.9 करोड़ महिलाओं के खाते में आज आएगा मुफ्त सिलेंडर का पैसा
12 hrs agoधनतेरस से पहले सस्ता हुआ सोना और चांदी, चेक करें लेटेस्ट रेट्स
13 hrs agoक्या RBI जारी करेगा 1000 का नया नोट? PIB Fact Check ने बताई सच्चाई
15 hrs agoकच्चे तेल के दाम में बड़ी गिरावट, क्या सस्ता हो गया पेट्रोल-डीजल? चेक करें
16 hrs agoइन कर्मचारियों को मिलेगा 30 दिन का एडहॉक बोनस; खाते में आएंगे 6,908 रुपये
16 hrs agoभारत के इंफ्रास्ट्रक्चर विकास में अदाणी ग्रुप का बड़ा योगदान: जेफरी सैक्स
1 day agoएक सप्ताह में चांदी 13000 और सोना 1576 रुपये सस्ता, जानें आज का नया भाव
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines