पिछला सप्ताह शेयर बाजार के लिए अच्छा गया। शुक्रवार को बाजार उछाल के साथ बंद हुआ। आज यानी 24 मार्च को भी मार्केट के अच्छा करने की उम्मीद है। खासकर ऐसी कंपनियों के शेयरों में एक्शन दिखाई दे सकता है, जिनकी कारोबारी गतिविधियों को लेकर बड़ी खबरें सामने आई हैं। चलिए ऐसे शेयरों पर नजर डालते हैं।
Power Mech Projects
इस कंस्ट्रक्शन कंपनी ने बड़े ऑर्डर की जानकारी दी है। कंपनी ने बताया है कि उसे भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स (BHEL)से 579 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला है। यह ऑर्डर झारखण्ड में स्थिति थर्मल पावर स्टेशन के कामकाज से जुड़ा है। पिछले सत्र में इसका शेयर छह प्रतिशत से अधिक की उछाल के साथ 2,179 रुपये पर बंद हुआ था। इस साल अब तक यह 19.68% नीचे आया है।
MSTC Ltd
मेटल स्क्रैप ट्रेड कॉरपोरेशन (MSTC) ने भी बड़े ऑर्डर की जानकारी दी है। कंपनी ने बताया है कि उसे कोल इंडिया से कोल एंड कोल प्रोडक्ट्स के लिए ई-नीलामी सर्विसेज प्रदान करने से जुड़ा वर्क ऑर्डर मिला है। यह कॉन्ट्रैक्ट दो साल की अवधि के लिए है। पिछले सत्र में MSTC का शेयर 2% से अधिक की बढ़त के साथ 517.50 रुपये पर बंद हुआ था। इस साल अब तक इसका भाव 23.75% कम हुआ है।
Godrej Properties Ltd
रियल एस्टेट सेक्टर की यह दिग्गज कंपनी बेंगलुरु में रेजिडेंशियल प्रोजेक्ट शुरू करने वाली है और इसके लिए 10 एकड़ जमीन का अधिग्रहण किया है। कंपनी को इस प्रोजेक्ट से 2500 करोड़ रुपये की आय का अनुमान है। गोदरेज प्रॉपर्टीज का शेयर शुक्रवार को 1.69% मजबूत होकर 2,144.15 रुपये पर बंद हुआ। इस साल अब तक यह 22.89% सस्ता हुआ है।
Adani Energy Solutions
अडाणी समूह की कंपनी अडाणी एनर्जी सॉल्यूशंस लिमिटेड (AESL) का शेयर आज भी फोकस में रह सकता है। कंपनी को गुजरात में एक पावर ट्रांसमिशन प्रोजेक्ट मिला है, जो मुंद्रा में ग्रीन हाइड्रोजन और ग्रीन अमोनिया के निर्माण के लिए ग्रीन इलेक्ट्रॉन की आपूर्ति करेगा। इस प्रोजेक्ट की लागत लगभग 2,800 करोड़ रुपये होगी और इसे 36 महीनों में पूरा किया जाएगा। कंपनी का शेयर शुक्रवार को करीब 2% चढ़कर 830 रुपये पर बंद हुआ था।
NCC Ltd
नागार्जुन कंस्ट्रक्शन कंपनी (NCC) को बिहार मेडिकल सर्विसेज एंड इंफ्रास्ट्रक्चर कॉरपोरेशन से 1,480.34 करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट के लिए लेटर ऑफ एक्सेप्टेंस (LoA) मिला है। कंपनी का शेयर पिछले सत्र में 2.24% की तेजी के साथ 206 रुपये पर बंद हुआ और इस साल इसका भाव 25.77% नीचे आया है।
(डिस्क्लेमर: यहां बताई गई जानकारी शेयर खरीदने की सलाह नहीं है। शेयर बाजार में निवेश सोच-समझकर और अपने विवेक के आधार पर करें)।
संबंधित खबरें
धनतेरस से पहले सोना और चांदी के दामों में इजाफा, जानिए- क्या हैं नए रेट
1 hr agoअदाणी ग्रुप खरीदेगा यूरोप की Evos B.V. कंपनी, 2.56 अरब यूरो में हुई डील
4 hrs agoअमूल के बाद अब नंदिनी का घी हुआ बेहद महंगा, 135 रुपये तक बढ़ा भाव
5 hrs ago2 दिन में सोना 6000 रुपये और चांदी 10,000 रुपये चढ़ी; देखें MCX के ताजा भाव
8 hrs agoपंजाब और गुजरात सरकार ने बढ़ाया 3% DA, जानें किसे कितना मिलेगा एरियर
10 hrs agoसेंसेक्स में 1600 अंकों की बंपर छलांग, निफ्टी भी 24,300 के पार
11 hrs agoVisa सिस्टम होगा आसान, गृह मंत्रालय ने 70% तक घटाई फॉर्म की झंझट
12 hrs agoत्योहारों के बीच चीनी ने बिगाड़ा रसोई का बजट! 1 महीने में इतने बढ़े दाम
13 hrs agoGoogle में छंटनी! इन कर्मचारियों को खुद नौकरी छोड़ने का दिया ऑफर
14 hrs agoसस्ता हो गया कच्चा तेल, पेट्रोल डीजल की नई रेट लिस्ट; चेक करें ताजा भाव
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines