Stock Trading Scam: दुनियाभर से आए दिन ऑनलाइन फ्रॉड के अलग-अलग मामले सामने आते रहते हैं। जहां स्कैमर्स लोगों को अपने जाल में फंसा कर उनकी मेहनत की कमाई उड़ा लेते हैं। हालिया मामला केरल के तिरुवनंतपुरम से सामने आया है जहां एक वरिष्ठ वकील साइबर धोखाधड़ी का शिकार हो गया। स्कैमर्स ने उन्हें शेयर बाजार में निवेश के झांसे में फंसाकर 93 लाख रुपये ठग लिए। चलिए जानें पूरा मामला…
अननोन नंबर से आया कॉल
बता दें कि ये घटना 21 जून से 27 जून के बीच हुई। वकील को सबसे पहले एक अननोन नंबर से कॉल आया, जिसमें उन्हें शेयर बाजार में निवेश करने पर बड़ा मुनाफा होने का लालच दिया गया। उन्हें एक व्हाट्सएप ग्रुप और एक मोबाइल ऐप को डाउनलोड करने के लिए कहा गया, जिसके जरिए उन्होंने पैसे जमा किए। वकील ने धीरे-धीरे 93 लाख रुपये अलग-अलग अकाउंट में ट्रांसफर कर दिए। जब उन्हें कोई रिस्पांस नहीं मिला, तो उन्हें धोखाधड़ी का एहसास हुआ। उन्होंने तुरंत साइबर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।
तुरंत करें रिपोर्ट
यह मामला एक बार फिर साइबर धोखाधड़ी के बढ़ते खतरे को उजागर करता है। लोगों को ऐसे किसी भी कॉल या मैसेज पर विश्वास करने से पहले सावधान रहना चाहिए। अगर आपको भी कोई ऐसे कॉल या मैसेज कर रहा है तो तुरंत इसकी रिपोर्ट करें और बचाव के लिए ये उपाय अपनाएं…
बचाव का तरीका
- आजकल फर्जी ऐप्स के जरिए सबसे ज्यादा स्कैम हो रहे हैं, इसलिए इन्हें डाउनलोड करने से पहले इनकी अच्छे से जांच करें।
- हमेशा निवेश के ऐसे ऑफर्स की दोबारा जांच जरूर करें।
- कंपनी या व्यक्ति के बारे में अच्छी तरह से रिसर्च करें।
- घोटालेबाज अक्सर जल्दी निर्णय लेने के लिए दबाव बनाते हैं। ऐसे में कहीं भी पैसे लगाने से पहले इसकी जांच करें।
- अननोन और unverified सोर्स के साथ पर्सनल और फाइनेंसियल डिटेल्स शेयर करने से बचें।
- अपने ऑनलाइन अकाउंट के लिए एक मजबूत पासवर्ड सेट करें।
- केवल विश्वसनीय और सुरक्षित प्लेटफॉर्म पर ही लेन-देन करें।
- किसी भी सस्पीशियस ऑफर्स और एक्टिविटी की जानकारी तुरंत रिपोर्ट करें।
न करें ये 5 गलतियां
- अननोन नंबर्स से आने वाली कॉल्स का जवाब न दें।
- किसी भी मैसेज में आए अटैचमेंट खोलने से पहले उसकी ऑनलाइन वेबसाइट के जरिए जांच करें।
- सोशल मीडिया पर अपनी पर्सनल डिटेल्स शेयर न करें।
- हमेशा मजबूर पासवर्ड का यूज करें। अकाउंट को ज्यादा सिक्योर करने के लिए Passkey का यूज करें।
- सामने वाले के बारे में अच्छे से जानने के बाद ही लेन-देन करें।
संबंधित खबरें
Infosys, HCL समेत कई भारतीय कंपनियां US के ग्रीन कार्ड प्रोग्राम से सस्पेंड
8 hrs agoGST काउंसिल बैठक में कारोबारियों को राहत, अफसरों की सीमित हुईं शक्तियां
13 hrs agoAmazon ने फिर की छंटनी, भारत में भी कर्मचारियों को नौकरी से निकाला
16 hrs agoअदाणी एंटरप्राइजेज को बड़ी खुशखबरी, CareEdge ने रेटिंग बढ़ाकर AA की
18 hrs agoFIIs की भारी बिकवाली से लाल निशान में शेयर बाजार, सेंसेक्स 350 अंक टूटा
19 hrs ago27 एकड़ का फार्महाउस और करोड़ों का बंगला, कितनी संपत्ति छोड़ गए नाना पाटेकर
22 hrs agoडॉलर में कमाई करने वाले YouTubers हो जाएं Alert! लागू हुआ नया नियम
22 hrs agoGoogle Pay और PhonePe से निकलेगा PF का पैसा, जानें कब लागू होगा नया नियम
23 hrs agoRBI का बड़ा फैसला, शेड्यूल्ड बैंक की लिस्ट से बाहर हुआ Paytm पेमेंट्स बैंक
23 hrs agoRBI के रेपो रेट बढ़ाते ही शेयर बाजार क्यों हुआ धड़ाम? सेंसेक्स 500 अंक टूटा
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines