Stock Market News: शेयर बाजार के लिए इस हफ्ते की शुरुआत खास अच्छी नहीं रही। BSE सेंसेक्स और NSE निफ्टी दोनों सोमवार को गिरावट के साथ बंद हुए। हालांकि, मार्केट में छाई इस लाली के बीच कुछ शेयरों ने हरियाली वाला अहसास भी दिलाया। आज भी कुछ शेयर फोकस में रह सकते हैं। वजह है उनकी कंपनियों को लेकर मार्केट बंद होने के बाद आई खबरें।
LIC
भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) ने बताया है कि उसने फार्मा कंपनी Lupin में अपनी हिस्सेदारी घटाई है। इस के साथ LIC की शेष हिस्सेदारी अब 2.027% रह गई है। एलआईसी के शेयर कल बढ़त के साथ 985.90 रुपए पर बंद हुए थे। इस साल अब तक इस शेयर ने 14.81% का रिटर्न दिया है। वहीं, Lupin के शेयरों में कल गिरावट देखने को मिली। कंपनी का शेयर इस समय 2,110 रुपए के भाव पर उपलब्ध है।
यह भी पढ़ें – Devendra राज में इन कंपनियों को ‘अच्छे दिन’ की आस, 5 दिन में ही इतने चढ़ गए शेयर
Metropolis Healthcare
मेडिकल डायग्नोस्टिक्स कंपनी मेट्रोपोलिस हेल्थकेयर लिमिटेड एक बड़ी डील करने जा रही है। कंपनी ने बताया है कि उसके बोर्ड ने Core Diagnostics को 246.83 करोड़ रुपए में अधिग्रहण करने के प्रस्ताव को मंजूर कर लिया है। इस डील के फाइनल होने से एडवांस कैंसर टेस्टिंग में कंपनी की स्थिति मजबूत होगी। मेट्रोपोलिस हेल्थकेयर के शेयर इस समय 2,210.10 रुपए के भाव पर उपलब्ध हैं और कल के गिरावट वाले बाजार में भी यह स्टॉक 3.49% की बढ़त हासिल करने में कामयाब रहा।
Tata Motors
दिग्गज ऑटो कंपनी टाटा मोटर्स अपनी कारें महंगी कर रही है। कंपनी एक जनवरी यानी नए साल की शुरुआत से अपनी कारों की कीमत में 3% तक का इजाफा कर रही है। इसमें उसके EV प्रोडक्ट्स भी शामिल हैं। इस ऐलान का असर कंपनी के शेयरों पर आज देखने को मिल सकता है। कंपनी के शेयर कल 2% से अधिक के नुकसान के साथ 799.70 रुपए पर बंद हुए थे। इस साल अब तक इसने महज 1.15% का रिटर्न दिया है।
NHPC
हुड्रोपावर सेक्टर की दिग्गज कंपनी NHPC को लेकर भी एक खबर सामने आई है। कंपनी का बोर्ड आज बॉन्ड के जरिए 2600 करोड़ रुपए जुटाने पर विचार करेगा। 100 रुपए से कम कीमत पर मिल रहा कंपनी का शेयर कल 2.22% की बढ़त हासिल करके 86.75 रुपए पर बंद हुआ था। इस स्टॉक ने इस साल अब तक 31.14% का रिटर्न अपने निवेशकों को दिया है।
Vodafone Idea
आज टेलीकॉम कंपनी वोडाफोन आइडिया के शेयर भी फोकस में रह सकते हैं। दरअसल, कंपनी ने बोर्ड ने 1980 करोड़ रुपए जुटाने के प्रस्ताव को मंजूर कर लिया है। कंपनी जुटाए गए फंड में से कुछ राशि कर्ज भुगतान पर खर्च करेगी। कल कंपनी के शेयर गिरावट के साथ 8.11 रुपए पर बंद हुए थे। इस शेयर का 52 वीक का हाई लेवल 19.18 रुपए है, जिससे यह काफी नीचे ट्रेड कर रहा है।
(डिस्क्लेमर: यहां बताई गई जानकारी शेयर खरीदने की सलाह नहीं है। शेयर बाजार में निवेश सोच-समझकर और अपने विवेक के आधार पर करें)।
संबंधित खबरें
GST काउंसिल बैठक में कारोबारियों को राहत, अफसरों की सीमित हुईं शक्तियां
5 hrs agoAmazon ने फिर की छंटनी, भारत में भी कर्मचारियों को नौकरी से निकाला
9 hrs agoअदाणी एंटरप्राइजेज को बड़ी खुशखबरी, CareEdge ने रेटिंग बढ़ाकर AA की
10 hrs agoFIIs की भारी बिकवाली से लाल निशान में शेयर बाजार, सेंसेक्स 350 अंक टूटा
11 hrs ago27 एकड़ का फार्महाउस और करोड़ों का बंगला, कितनी संपत्ति छोड़ गए नाना पाटेकर
14 hrs agoडॉलर में कमाई करने वाले YouTubers हो जाएं Alert! लागू हुआ नया नियम
15 hrs agoGoogle Pay और PhonePe से निकलेगा PF का पैसा, जानें कब लागू होगा नया नियम
15 hrs agoRBI का बड़ा फैसला, शेड्यूल्ड बैंक की लिस्ट से बाहर हुआ Paytm पेमेंट्स बैंक
15 hrs agoRBI के रेपो रेट बढ़ाते ही शेयर बाजार क्यों हुआ धड़ाम? सेंसेक्स 500 अंक टूटा
1 day ago120 रुपये किलो भिंडी, अदरक 280 के पार, आसमान पर पहुंचे सब्जियों के दाम
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines