Stock Market Update: शेयर बाजार के लिए मंगलवार ‘मंगलकारी’ साबित हुआ। कल सेंसेक्स और निफ्टी दोनों उछाल के साथ कारोबार करते रहे। हालांकि, मार्केट की समाप्ति पर उनकी बढ़त सीमित हो गई, लेकिन बाजार लाल रंग का साथ छोड़ने में कामयाब रहा। आज यानी बुधवार को कुछ शेयरों में एक्शन की संभावना नजर आ रही है। चलिए उन पर एक नजर डालते हैं।
Benares Hotels Ltd
बनारस होटल्स के शेयर कल उछाल के साथ 8,288 रुपये पर बंद हुए थे। कल वाली तेजी आज भी देखने को मिल सकती है। इसकी वजह है कंपनी के मजबूत तिमाही नतीजे। बनारस होटल्स का वित्त वर्ष 2024 की तीसरी तिमाही (Q3) में शुद्ध मुनाफा पिछले साल के 11.3 करोड़ से बढ़कर 13.6 करोड़ हो गया है। इस तिमाही में कंपनी की कमाई 33.6 करोड़ से बढ़कर 38.9 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है।
यह भी पढ़ें – Warren Buffett के उत्तराधिकारी Howard Buffett के पास कितनी दौलत?
Shoppers Stop
शॉपर्स स्टॉप ने भी तीसरी तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं। दिसंबर तिमाही में कंपनी का मुनाफा पिछले साल के मुकाबले करीब 42% बढ़ गया है। जबकि इनकम में साल दर साल के आधार पर 11 प्रतिशत की बढ़त आई है। कंपनी का शेयर कल करीब साढ़े तीन प्रतिशत की बढ़त के साथ 625 रुपये पर बंद हुआ था।
Mps Ltd
ई-लर्निंग सॉल्यूशन देने वाली यह कंपनी अंतरिम डिविडेंड की तैयारी कर रही है। Mps के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर की बैठक 23 जनवरी को होनी है, जिसमें दिसंबर तिमाही के नतीजों को पेश करने के साथ ही अंतरिम डिविडेंड पर भी विचार किया जाएगा। कंपनी के शेयर मंगलवार को शानदार 8 प्रतिशत से अधिक की तेजी के साथ 1,992.75 रुपये पर बंद हुए थे।
यह भी पढ़ें – Stress-Free Retirement के लिए इस कपल ने निकाला नायाब तरीका, अब चैन से कट रही जिंदगी
Adani Green Energy
अदाणी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड की एक सब्सिडियरी ने गुजरात के खावड़ा में अपने विंड सोलर हाइब्रिड प्रोजेक्ट के लिए 57.2 मेगावाट का विंड पावर कंपोनेंट शुरू किया है। यह कदम कंपनी की रिन्यूएबल एनर्जी क्षमता को बढ़ाने के लिए महत्वपूर्ण है। कल कंपनी के शेयर तूफानी 13.52% की उछाल हासिल करने में कामयाब रहे। फिलहाल यह शेयर 1,010 रुपये के भाव पर उपलब्ध है।
Emkay Global Financial Services
दिग्गज निवेशक डॉली खन्ना के तीसरी तिमाही के दौरान इस कंपनी में 0.28% हिस्सेदारी बढ़ाने की खबर है। इस खबर से कंपनी के स्टॉक को बूस्ट मिल सकता है। मंगलवार को इसमें करीब पांच प्रतिशत की तेजी देखने को मिली। 297.70 रुपये के भाव पर मिल रहे इस शेयर ने बीते एक साल में 109.28% का रिटर्न दिया है।
(डिस्क्लेमर: यहां बताई गई जानकारी शेयर खरीदने की सलाह नहीं है। शेयर बाजार में निवेश सोच-समझकर और अपने विवेक के आधार पर करें)।
यह भी पढ़ें – कौन हैं 93 वर्षीय Kushal Pal Singh और कैसे Burj Khalifa को दे रहे हैं टक्कर?
यह भी पढ़ें – Success Story: शौक में उगाए Mushroom, आज हर रोज हो रही 40 हजार की कमाई
संबंधित खबरें
एडवांस बुकिंग कराने वाले ध्यान दें, दिसंबर से बदल जाएंगे टिकट के PNR नंबर
13 hrs agoसोने-चांदी पर टैक्स को लेकर बड़ा अपडेट: खत्म हो सकती है GST छूट
15 hrs agoदेश की इकोनॉमी तो रॉकेट बनी, फिर शेयर बाजार के रिटर्न क्यों हैं सुस्त?जानें
15 hrs agoसस्ता हुआ सोना! जानिए दिल्ली से मुंबई तक क्या हैं 22K और 24K गोल्ड का रेट
17 hrs agoक्या अब हर शनिवार को बंद रहेंगे बैंक? वायरल मैसेज की खुली पोल
19 hrs agoEverest जीरा पाउडर में मिले तय सीमा से ज्यादा कीटनाशक, जांच में हुआ खुलासा
20 hrs agoदिल्ली-NCR में घरों की कीमतें 12% बढ़ीं; लेकिन खरीदारी घटी
20 hrs agoRBI MPC Meeting आज से शुरू, त्योहारों पर महंगी हो सकती है लोन EMI
21 hrs agoGST नियमों में बड़े बदलाव की तैयारी, अब सीधे गिरफ्तार नहीं कर सकेंगे अफसर
1 day agoमुंबई एयरपोर्ट के टर्मिनल 1B के एक हिस्से का होगा पुनर्विकास
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines