Stock Market Update: शेयर बाजार कल की गिरावट से बाहर निकल आया है। आज यानी बुधवार के शुरुआती कारोबार में मार्केट में उछाल देखने को मिला है। सेंसेक्स और निफ्टी दोनों तेजी से कारोबार कर रहे हैं। खबर लिखे जाने तक सेंसेक्स 300 अंकों से ज्यादा की उछाल के साथ 76,144.89 और निफ्टी करीब 60 अंकों की बढ़त के साथ 23,087.40 के लेवल पर पहुंच चुका था।
बाकी बाजारों का हाल
कल अमेरिकी बाजार बढ़त के साथ बंद हुआ था। अमेरिका के प्रमुख इंडेक्स Nasdaq Composite में 0.64%, S&P 500 में 0.88% और Dow Jones में 1.24% की बढ़त देखने को मिली थी। वहीं, एशियाई बाजारों से आज मिलीजुली प्रतिक्रिया मिल रही है। जापान का इंडेक्स Nikkei 1.39% की उछाल के साथ कारोबार कर रहा है। जबकि हांगकांग के हैंगसेंग में गिरावट है। कोरिया कंपोजिट स्टॉक प्राइस इंडेक्स या KOSPI ग्रीन लाइन पर कारोबार कर रहा है। चीन के शंघाई कम्पोजिट में शुरुआती कारोबार में लाली छाई है।
यह भी पढ़ें – Gold Price Today: सोना खरीदने वालों के लिए अच्छी खबर, कीमतों में आई है कमी
Zomato में आज भी गिरावट
ऑनलाइन फूड डिलीवरी कंपनी जोमैटो के शेयरों में आज भी गिरावट है। शुरुआती कारोबार में यह करीब तीन प्रतिशत टूट चुका है। जबकि कल गिरावट के साथ बंद हुए TCS के शेयर 1.42% की बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं। इसी तरह, रिलायंस (0.52%), ITC (0.88%), मारुति सुजुकी इंडिया (0.69%) और महिंद्रा (0.36%) में भी उछाल देखने को मिली है।
संबंधित खबरें
उतार चढ़ाव के बीच करोड़ों का कारोबार, मुहूर्त ट्रेडिंग पर कैसा रहा बाजार?
11 hrs agoबिना स्पीड कंट्रोलर नहीं बिकेंगे कमर्शियल वाहन, रजिस्ट्रेशन पर भी लगेगी रोक
15 hrs agoदिवाली पर कब होगी मुहूर्त ट्रेडिंग? नोट करें समय और छुट्टियों की लिस्ट
1 day agoनोएल टाटा छोड़ेंगे वोल्टास के चेयरमैन का पद, सुनील डिसूजा संभालेंगे कमान
1 day agoरिटायरमेंट के पैसों पर पाएं तगड़ा रिटर्न, ये बैंक दे रहा सबसे ज्यादा ब्याज
1 day agoडॉलर की गिरी बादशाहत! 200 दिनों के सबसे मजबूत स्तर पर पहुंचा भारतीय रुपया
1 day agoवेतन आयोग की साइट पर आया नया अपडेट, जानिए क्या सैलरी से है इसका नाता
1 day agoआज 7 नवंबर से लागू हुए सेबी के नए सेटलमेंट नियम, जानें फीस और प्रक्रिया
1 day agoअमेरिका के शेयर बाजार में मची तबाही, टेक कंपनियों के 2.5 ट्रिलियन डॉलर डूबे
1 day agoआज छोटी दिवाली पर बैंक खुले हैं या रहेंगे बंद, जानें अपने शहर का हाल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines