भारतीय शेयर बाजार ने बुधवार को शानदार वापसी करते हुए पिछले कुछ दिनों की सुस्ती को झटके में धो डाला। अमेरिका और ईरान के बीच शांति वार्ता फिर से शुरू होने की उम्मीदों ने बाजार में रॉकेट जैसी तेजी भर दी है। सुबह के कारोबार में सेंसेक्स करीब 1,400 अंक चढ़ गया, जबकि निफ्टी ने 24,250 के महत्वपूर्ण स्तर को पार कर लिया।
बाजार का ताजा हाल
सेंसेक्स सुबह 10:35 बजे पर 1,396.93 अंक (1.82%) की बढ़त के साथ 78,244.50 पर और निफ्टी 424.25 अंक (1.78%) की तेजी के साथ 24,266.90 पर था। बाजार में चौतरफा खरीदारी देखी जा रही है। करीब 3,263 शेयरों में तेजी है, जबकि सिर्फ 447 शेयर लाल निशान में हैं।
बाजार में आई इस महा-तेजी के 5 कारण
- अमेरिका-ईरान शांति वार्ता की उम्मीद:
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बयान ने वैश्विक बाजारों में जान फूंक दी है। ट्रंप ने संकेत दिए हैं कि ईरान के साथ बातचीत अगले दो दिनों में पाकिस्तान में फिर से शुरू हो सकती है। उन्होंने फॉक्स न्यूज को दिए इंटरव्यू में यहां तक कहा कि यह संघर्ष खत्म होने के करीब है। - कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट:
ईरान के साथ तनाव कम होने की उम्मीद से कच्चा तेल (Brent Crude) $100 प्रति बैरल के मनोवैज्ञानिक स्तर से नीचे गिरकर $95.04 पर आ गया है। भारत के लिए यह सबसे बड़ी राहत की खबर है। - रुपया हुआ मजबूत:
कच्चे तेल के दाम गिरने और डॉलर के कमजोर होने से भारतीय रुपया 20 पैसे मजबूत होकर 93.15 के स्तर पर पहुंच गया है। इससे आयात लागत कम होगी और अर्थव्यवस्था को सहारा मिलेगा। - ग्लोबल मार्केट से अच्छे संकेत:
अमेरिकी बाजारों (Nasdaq, S&P 500) में मंगलवार को आई तेजी का असर एशियाई बाजारों पर भी दिखा। जापान का निक्केई, हांगकांग का हैंगसेंग और चीन के बाजार भी बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं। - इंडिया विक्स (India VIX) में गिरावट:
बाजार में डर को मापने वाला इंडेक्स ‘India VIX’ करीब 10% गिरकर 18.57 पर आ गया है। यह दर्शाता है कि निवेशकों के मन से अनिश्चितता कम हुई है और उनमें जोखिम लेने का भरोसा बढ़ा है।
किन सेक्टरों और शेयरों में रही धूम?
आईटी और मेटल: निफ्टी आईटी इंडेक्स 2.6% और मेटल इंडेक्स 2.2% उछला।
दिग्गज शेयर: एलएंडटी (L&T) 3%, एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank) 2.3% और इंडिगो (IndiGo) में 4.6% की बढ़त रही।
ऑयल मार्केटिंग कंपनियां: कच्चा तेल सस्ता होने से BPCL, HPCL और इंडियन ऑयल के शेयरों में 4.1% तक की तेजी आई।
हालांकि आरबीआई द्वारा यूनिवर्सल बैंकिंग लाइसेंस की अर्जी खारिज होने के बाद उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक 2.5% टूट गया।
संबंधित खबरें
योगी सरकार का बड़ा ऐलान, किसानों को मिलेगा अब बंपर मुआवजा; जानें डिटेल
5 hrs agoहरियाणा में 3% बढ़ा महंगाई भत्ता, 63% हुआ DA; जानें कब मिलेगी सैलरी व एरियर
7 hrs agoइस दिवाली कितना बदला महंगाई का हाल? मिठाई से इलेक्ट्रॉनिक्स तक हुए महंगे
7 hrs agoदुनिया भर के शेयर बाजारों में मचा हाहाकार, पर भारतीय बाजार में आई तेजी
9 hrs agoधनतेरस पर क्या हैं सोने-चांदी के भाव? देखें 24K, 22K और 18K की रेट लिस्ट
10 hrs agoUP के 15 लाख कर्मचारियों को CM योगी ने दिया दिवाली बोनस का तोहफा
11 hrs agoएलन मस्क को ₹7.53 लाख करोड़ का नुकसान; Top-10 अमीरों की लिस्ट में उलटफेर
13 hrs agoधनतेरस से पहले सोना और चांदी के दामों में इजाफा, जानिए- क्या हैं नए रेट
1 day agoअदाणी ग्रुप खरीदेगा यूरोप की Evos B.V. कंपनी, 2.56 अरब यूरो में हुई डील
1 day agoअमूल के बाद अब नंदिनी का घी हुआ बेहद महंगा, 135 रुपये तक बढ़ा भाव
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines