Stock Market Today: बजट से पहले झूम उठे करोड़ों इन्वेस्टर्स...सेंसेक्स 535 अंक बढ़कर 75901 पर बंद

Stock Market Today: पिछले कुछ दिनों से शेयर मार्केट में लगातार गिरावट देखने को मिल रही थी लेकिन आज दोपहर बीएसई सेंसेक्स 1,112 अंक बढ़त के साथ करोबार करता दिखाई दिया।

Stock Market Today

Stock Market Today: बजट से पहले करोड़ों इंवेटर्स झूम उठे हैं क्योंकि हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन आज यानी 28 जनवरी को शेयर बाजार में सुबह से ही तेजी देखने को मिल रही थी। सेंसेक्स जहां सुबह 500 अंक से ज्यादा की तेजी के साथ 76,000 के लेवल पर कारोबार करता दिखा तो दोपहर 2:37 बजे, बीएसई सेंसेक्स 1,112 अंक बढ़त के साथ 76,477.89 पर पहुंच गया। हालांकि, एंड में मार्केट 535 अंक की बढ़त के साथ 75,901 के लेवल पर क्लोज हुआ। वहीं, निफ्टी में भी 128 अंक की तेजी देखने को मिली और ये 22,957 के लेवल पर क्लोज हुआ।

विज्ञापन

सेंसेक्स और निफ्टी50 में क्यों आई तेजी?

आरबीआई की लिक्विडिटी बढ़ाने की पहल

विज्ञापन

आरबीआई ने बैंकिंग सिस्टम में लिक्विडिटी बढ़ाने के लिए कई उपाय किए हैं, जिसमें 30 जनवरी, 13 फरवरी और 20 फरवरी, 2025 को तीन किस्तों में 60,000 करोड़ रुपये की सरकारी प्रतिभूतियों को खरीदने के लिए ओपन मार्केट ऑपरेशन शामिल हैं।

ब्याज दर में कमी की उम्मीद

विज्ञापन

आरबीआई द्वारा हाल ही में नकदी डालने के बाद, ब्याज दरों में कटौती की डिमांड काफी तेज हो गई है। मॉर्गन स्टेनली का अनुमान है कि केंद्रीय बैंक 7 फरवरी की बैठक से एक मामूली ब्याज दर कटौती चक्र शुरू कर सकता है।

विज्ञापन

फेयर मार्केट वैल्यूएशन

हाल की गिरावट के बाद मौजूदा मार्केट वैल्यूएशन ऐतिहासिक औसत के एनालॉग लेवल्स पर वापस आ गया है।

विज्ञापन

कल भी मार्केट में आई थी गिरावट

बीते दिन कल यानी 27 जनवरी को शेयर मार्केट में गिरावट दर्ज की गई थी। सेंसेक्स 824 अंक की गिरावट के साथ 75,366 के लेवल पर क्लोज हुआ था। जबकि निफ्टी में भी 263 अंक की गिरावट देखने को मिली थी, जिसके बाद ये 22,829 के लेवल पर बंद हुआ था।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ