धड़ाम! मार्केट खुलते ही 300 पॉइंट नीचे गिरा सेंसेक्स; निफ्टी 24,250 पर पहुंचा

Stock Market Today BSE Nifty50 Update: शेयर मार्केट खुलते ही निवेशकों को आज भी तगड़ा झटका लगा है। सेंसेक्स 300 पॉइंट नीचे गिर चुका है, तो वहीं निफ्टी50 भी 142 पॉइंट लुढ़क गया है।

Stock Market BSE Sensex NSE Nifty Updates 25 October 2024

Stock Market Today BSE Nifty50 Update: शेयर मार्केट में गिरावट लगातार जारी है। BSE सेंसेक्स और निफ्टी50 एक बार फिर नीचे लुढ़क गए हैं। आज सुबह मार्केट खुलते ही निवेशकों को तगड़ा झटका लगा है। सेंसेक्स 300 पॉइंट घटकर 80,000 पर आ गया है, तो वहीं निफ्टी50 का स्तर 24,300 से भी कम हो गया है। यह आंकड़े आज यानी 25 अक्टूबर की सुबह 10:07 बजे के हैं। BSE सेंसेक्स 79,672.17 पर ट्रेड कर रहा है और निफ्टी50 भी 142 पॉइंट लुढ़क कर 24,257 के आसपास पहुंच गया है।

विज्ञापन

मार्केट को कब मिलेगा बूम?

मोतीलाल ओसवाल के हेड ऑफ रिसर्च सिद्धार्थ खेमका का कहना है कि हमें पहले ही शेयर मार्केट में इस गिरावट की उम्मीद थी। अभी किसी भी बड़े बदलाव के आसार नहीं है। HDFC के सिक्योरिटीज नागराज शेट्टी ने बताया कि अगर निफ्टी50 24,600-24,700 से ऊपर जाएगा, तो उसके बाद मार्केट में बूम देखा जा सकता है। हालांकि अगर निफ्टी50 आगे भी 24,300 से कम रहेगा, तो मार्केट और ज्यादा गिरने का डर है।

विज्ञापन

तेल की कीमतों में उछाल का असर

शेयर मार्केट के बढ़ने का एक सबसे बड़ा कारण तेल की कीमतों में उछाल को भी माना जा रहा है। इजराइल और ईरान युद्ध के कारण शुक्रवार को तेल के दाम अचानक से बढ़ गए, जिसका असर दुनिया भर की शेयर बाजारों पर देखने को मिल रहा है।

विज्ञापन

सेंसेक्स की 30 कंपनियां

बता दें सेंसेक्स में लिस्टेड 30 कंपनियों में ज्यादातर कंपनियों के शेयरों में गिरावट दर्ज की गई है। इंडसइंड बैंक का शेयर 15 प्रतिशत लुढ़क गया है। इसके अलावा एनटीपीस, लॉर्सन एंड टूब्रो, टाटा स्टील, महिंद्रा एंड महिंद्रा समेत कई कंपनियों के शेयर घाटे में चल रहे हैं। हालांकि एशियन पेंट्स, एक्सिस बैंक, कोटक महिंद्रा और ICICI बैंक के शेयरों में उछाल देखने को मिला है।

अन्य शेयर बाजारों का हाल क्या?

बता दें कि जहां भारतीय शेयर मार्केट की हालत पस्त है तो वहीं दुनिया की कई बाजारों में सेंसेक्स और निफ्टी50 मजबूती के साथ बंद हुए हैं। दक्षिण कोरिया, हांगकांग और चीन की शेयर बाजार फायदे में बंद हुई, जब कि जापान की शेयर मार्केट नुकसान में रही है। अमेरिकी शेयर बाजार भी फायदे के साथ गुरुवार को बंद हुआ था।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ