Stock Market Today: शेयर बाजार कल मिले सदमे से बाहर निकलता दिखाई दे रहा है। कम से कम मार्केट की शुरुआत ग्रीन लाइन पर हुई है। यह देखने वाली बात होगी कि बाजार इस तेजी को बरकरार रख पाता है या नहीं। आज कुछ कंपनियों के तिमाही नतीजे आ रहे हैं। इसमें वन ग्लोबल सर्विस प्रोवाइडर, BF यूटिलिटीज और एफकॉन्स इन्फ्रास्ट्रक्चर शामिल हैं। इन नतीजों का असर बाजार पर देखने को मिल सकता है। वहीं, कुछ शेयर ऐसे भी हैं, जिनमें आज कमाई का मौका बन सकता है। चलिए बिना देरी किए उन स्टॉक्स पर नजर डालते हैं और यह भी समझते हैं कि आखिर किस वजह से उनके और भागने की संभावना है।
SJVN
SJVN एक हाइड्रोइलेक्ट्रिक पावर जनरेशन कंपनी है, जिसने राजस्थान के ऊर्जा विभाग के साथ रिन्यूएबल एनर्जी के डेवलपमेंट के लिए एक MoU साइन किया है। कंपनी राज्य में 5 GW के पंप्ड स्टोरेज और 2 GW फ्लोटिंग सोलर प्रोजेक्ट्स विकसित करेगी। इस खबर के सामने आते ही कंपनी के शेयर आज तूफानी रफ़्तार से दौड़ रहे हैं। लिहाजा, इनमें इंट्रा डे में भी मुनाफा कमाने की गुंजाइश बन सकती है। खबर लिखे जाने तक ये शेयर 4.66% की बढ़त हासिल करके 108.26 रुपए पर पहुंच गया था। इसने इस साल अब तक अपने निवेशकों को 33.57% का रिटर्न दिया है।
LTI Mindtree
आईटी कंपनी LTIMindtree में देश की सबसे बड़ी बीमा कंपनी LIC ने विश्वास जताया है। एलआईसी ने 20 मार्च से 11 नवंबर 2024 के बीच ओपन मार्केट से LTIMindtree में अतिरिक्त 2.001% हिस्सेदारी खरीदी है। इसी के साथ भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) की कंपनी में हिस्सेदारी बढ़कर 7.034 प्रतिशत हो गई है। इस खबर से LTIMindtree के शेयरों को बूस्ट मिला है। सुबह सवा दस बजे तक ये शेयर 2.14% की बढ़त हासिल कर चुका था। 6,062.25 रुपए के भाव पर मिल रहे इस स्टॉक का 52 वीक का हाई लेवल 6,574.95 रुपए है।
ये भी पढ़ें- FD या दूसरे इन्वेस्टमेंट की तुलना में शेयर बाजार से कैसे कमाएं ज्यादा रिटर्न?
Hyundai Motor India
हुंडई मोटर इंडिया के शेयरों में भी आज हरियाली छाई है। दरअसल, कंपनी तमिलनाडु में दो रिन्यूएबल एनर्जी प्लांट लगाने जा रही है। इसके लिए उसने फोर्थ पार्टनर एनर्जी लिमिटेड (FPEL) के साथ पावर परचेज और शेयरहोल्डर एग्रीमेंट पर साइन किया है। कंपनी की ऊर्जा जरूरतों का 63% हिस्सा रिन्यूएबल सोर्स से आता है, जिसे हुंडई इंडिया बढ़ाकर 100% करना चाहती है। इस प्रोजेक्ट में हुंडई की हिस्सेदारी 26% और FPEL की 74% होगी। हुंडई का शेयर इस समय 1,828.55 रुपए के भाव पर मिल रहा है।
Nippon Life India Asset Management
निप्पॉन लाइफ इंडिया एसेट मैनेजमेंट को लेकर खबर है कि उसने वन प्लेस कॉमर्शियल्स के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किये हैं। इस समझौते के तहत कंपनी मुंबई में 486 करोड़ रुपए की लागत से एक ऑफिस खरीदेगी। कंपनी के शेयर आज बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं। 680.40 रुपए की प्राइज वैल्यू वाले ये शेयर इस साल अपने निवेशकों को 49.24% का रिटर्न दे चुका है। इसी तरह, टाटा पावर के शेयर में भी आज मुनाफा कमाने की गुंजाइश बन सकती है। कंपनी ने एक क्लीन एनर्जी पावर प्रोजेक्ट्स की फंडिंग के लिए एशियाई विकास बैंक के साथ 425 करोड़ डॉलर का MoU साइन किया है। खबर के सामने आते ही कंपनी के शेयर भाग रहे हैं।
ये भी पढ़ें- Penny Stocks: 10 रुपये से कम कीमत वाले ये 5 स्टॉक्स आपको बना सकते हैं मालामाल!
(डिस्क्लेमर: यहां बताई गई जानकारी शेयर खरीदने की सलाह नहीं है। शेयर बाजार में निवेश सोच-समझकर और अपने विवेक के आधार पर करें)।
संबंधित खबरें
क्या बंद हो जाएंगे 10, 20 और 50 के नोट? सोशल मीडिया पर वायरल हुआ सर्कुलर
1 hr agoट्रंप की हार का भारत पर क्या होगा असर? ट्रेड डील से वीजा तक जानें सबकुछ
2 hrs agoमोदी सरकार दे रही है UPI लिंक्ड 30,000 रुपये का क्रेडिट कार्ड, ऐसे उठाएं ला
2 hrs agoसुप्रीम कोर्ट ने बरकरार रखा राज्यों को अतिरिक्त सेल्स टैक्स लगाने का अधिकार
2 hrs agoRBI ने एक्सपोर्ट-इम्पोर्ट के फॉरेक्स नियमों में दी छूट, जानें नए नियम
3 hrs ago8वां वेतन आयोग लागू होने पर कितना मिलेगा एरियर? समझें पूरा कैलकुलेशन
3 hrs agoअमूल घी और मक्खन के बढ़े दाम, जानें 1KG घी का नया रेट
3 hrs agoधनतेरस से 2 दिन पहले सोना 1.40 लाख के पार, चांदी 2 लाख पर; जानें आज का भाव
5 hrs agoपाकिस्तान में 7000 रुपये का हुआ 12KG गैस सिलेंडर! खाने के लाले पड़े
5 hrs agoनवंबर में जरूर निपटा लें यह 1 काम, वरना दिसंबर से रोक दी जाएगी पेंशन
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines