शेयर बाजार में पिछले कुछ सत्रों से आ रही तेजी पर आज ब्रेक लग गया है। आज मार्केट दबाव के साथ खुला और आखिरी वक्त तक उससे बाहर नहीं निकल पाया। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स 315.06 अंक लुढ़ककर 79,801.43 और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी 82.25 अंक गिरकर 24,246.70 पर बंद हुआ। जबकि पिछले सत्र में मार्केट उछाल हासिल करने में कामयाब रहा था।
तनाव ने रोकी रफ्तार
मार्केट में आज की गिरावट की प्रमुख वजह पाकिस्तान के साथ बढ़ा तनाव है। पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है। सरकार ने सिंधु जल समझौता सस्पेंड कर दिया है। पाकिस्तानियों को वीजा देने पर रोक लगाने के साथ ही अटारी बॉर्डर भी बंद कर दिया गया है। इसके अलावा, यह संभावना भी बनी हुई है कि भारत सर्जिकल स्ट्राइक जैसा कोई बड़ा एक्शन भी ले सकता है। इस वजह से निवेशक फिलहाल के लिए सतर्क हो गए हैं।
लाल रहे ये इंडेक्स
निफ्टी स्मॉल कैप 250 और निफ्टी लार्ज कैप 250 इंडेक्स आज लाल रहे हैं। इसी तरह, निफ्टी ऑटो, आईटी और बैंक इंडेक्स में भी गिरावट देखने को मिली। जबकि फार्मा इंडेक्स बढ़त हासिल करने में कामयाब रहा। जम्मू एंड कश्मीर बैंक का शेयर कल बड़ी गिरावट के साथ बंद हुआ था, लेकिन आज शुरुआती कारोबार में यह ग्रीन जोन में लौट आया। हालांकि, कारोबार की समाप्ति तक इसमें एक बार फिर से नरमी आ गई। इंडियन होटल्स कंपनी का शेयर आज भी लाल ही रहा है। SBI, HDFC बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, कोटक, PNB और यूनियन बैंक जैसे बैंकिंग स्टॉक्स भी गिरावट के साथ बंद हुए हैं।
दूसरे बाजारों का हाल
एशिया के दूसरे बाजारों की बात करें, तो जापान के प्रमुख इंडेक्स Nikkei 225 में मामूली बढ़त दर्ज हुई है। दक्षिण कोरिया का कोस्पी, हांगकांग का हैंग सेंग और ताइवान का TAIEX नुकसान में रहे हैं। अमेरिका और चीन के बीच तनाव घटने के संकेतों का असर चीनी बाजार पर पड़ा है। चीन का SSE Composite इंडेक्स उछाल के साथ कारोबार करता दिखा। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि चीन पर टैरिफ में कमी की जाएगी। हालांकि, उन्होंने यह भी स्पष्ट किया है कि टैरिफ जीरो नहीं होगा।
कल का क्या अनुमान?
मार्केट एक्सपर्ट्स का कहना है कि बाजार में अगले एक-दो सत्रों तक उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव के मद्देनजर निवेशक सतर्क रुख अख्तियार कर रहे हैं। हालांकि, फिर भी किसी बड़ी गिरावट की आशंका तब तक नहीं रहेगी, जब तक कि जंग जैसे हालात न पैदा हो जाएं। उनके मुताबिक, भारत-पाक तनाव को छोड़ दें तो बाजार का मूड बिगाड़ने वाला कोई दूसरा फैक्टर दिखाई नहीं दे रहा है। लिहाजा घबराने वाली कोई बात नहीं है।
पाक में आया भूचाल
उधर, भारत की सख्ती से पाकिस्तानी बाजार में भूचाल आया हुआ है। 23 अप्रैल को कराची स्टॉक एक्सचेंज (KSE-100 इंडेक्स) 1,303.29 अंक (1.10%) टूटकर 1,17,127.06 के स्तर पर बंद हुआ था। आज भी इसमें बड़ी गिरावट देखने को मिली। शुरुआती कारोबार में KSE करीब 1000 पॉइंट्स टूट गया और बाद में गिरावट चौड़ी होती चली गई। कारोबार के दौरान एक समय यह 2,485 अंक गिर गया था। दरअसल, पाकिस्तान में इस बात की चिंता है कि अगर भारत ने सर्जिकल स्ट्राइक जैसा कोई बड़ा कदम उठा लिया, तो मार्केट पूरी तरह बैठ जाएगा। इसी घबराहट में निवेशक बिकवाली कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें – बिना ‘गोली’ दागे पाकिस्तान से लिया बदला, निवेशकों के डूबे करोड़ों रुपये!
संबंधित खबरें
दिवाली पर कब होगी मुहूर्त ट्रेडिंग? नोट करें समय और छुट्टियों की लिस्ट
2 hrs agoनोएल टाटा छोड़ेंगे वोल्टास के चेयरमैन का पद, सुनील डिसूजा संभालेंगे कमान
5 hrs agoरिटायरमेंट के पैसों पर पाएं तगड़ा रिटर्न, ये बैंक दे रहा सबसे ज्यादा ब्याज
6 hrs agoडॉलर की गिरी बादशाहत! 200 दिनों के सबसे मजबूत स्तर पर पहुंचा भारतीय रुपया
7 hrs agoवेतन आयोग की साइट पर आया नया अपडेट, जानिए क्या सैलरी से है इसका नाता
9 hrs agoआज 7 नवंबर से लागू हुए सेबी के नए सेटलमेंट नियम, जानें फीस और प्रक्रिया
9 hrs agoअमेरिका के शेयर बाजार में मची तबाही, टेक कंपनियों के 2.5 ट्रिलियन डॉलर डूबे
10 hrs agoआज छोटी दिवाली पर बैंक खुले हैं या रहेंगे बंद, जानें अपने शहर का हाल
11 hrs agoयोगी सरकार का बड़ा ऐलान, किसानों को मिलेगा अब बंपर मुआवजा; जानें डिटेल
1 day agoहरियाणा में 3% बढ़ा महंगाई भत्ता, 63% हुआ DA; जानें कब मिलेगी सैलरी व एरियर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines