Stocks in News: शेयर बाजार में कल भी हरियाली छाई रही। सेंसेक्स और निफ्टी दोनों उछाल के साथ बंद हुए। बाजार के लिए यह हफ्ता अब तक अच्छा रहा है। आज मार्केट की चाल कैसी रहेगी सटीक तौर पर कुछ भी कहना मुश्किल है, लेकिन कुछ शेयरों में एक्शन ज़रूर देखने को मिल सकती है, इसकी वजह है संबंधित कंपनियों को लेकर सामने आईं खबरें। आइये उन शेयरों के बारे में जानते हैं।
Sky Gold Limited
गोल्ड मार्केट से जुड़ी कंपनी स्काई गोल्ड लिमिटेड के शेयर निवेशकों के चेहरे पर खुशी की वजह रहे हैं। यह शेयर मल्टीबैगर साबित हुआ है। अब कंपनी अपने शेयरधारकों को 9:1 के अनुपात में बोनस शेयर जारी करने जा रही है। यानी कंपनी के शेयरधारकों को हर एक शेयर के बदले 9 अतिरिक्त शेयर मिलेंगे। बोनस शेयर के लिए कंपनी ने 16 दिसंबर की रिकॉर्ड डेट तय की है। 2022 के बाद से दूसरा मौका है जब Sky Gold ने बोनस शेयर का ऐलान किया है। कंपनी के शेयर कल पांच प्रतिशत की छलांग के साथ 4,203.30 रुपए पर बंद हुए थे।
यह भी पढ़ें – प्रॉफिट से है प्यार, तो इन 5 Banking Stocks से न करें इंकार
Indraprastha Gas Limited
इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (IGL) के शेयर आज फोकस में रह सकते हैं। दरअसल, कंपनी जल्द ही बोनस शेयर का ऐलान कर सकती है। कंपनी के बोर्ड की बैठक 10 दिसंबर को होनी है, जिसमें इस प्रस्ताव पर अंतिम निर्णय लिया जाएगा। यह पहली बार होगा जब 25,242 करोड़ रुपये के मार्केट कैप वाली कंपनी बोनस शेयर जारी करेगी। कंपनी के शेयर कल गिरावट के साथ 360.20 रुपये पर बंद हुए थे। हालांकि, बीते पांच दिनों में यह 11.66% चढ़ा भी है।
Bharat Forge
भारत फोर्ज ने क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशंस प्लेसमेंट (QIP) को मंजूरी दे दी है। कल हुई कंपनी की बैठक में यह निर्णय लिया गया। भारत फोर्ज एक मल्टीनेशनल कंपनी है जो कई सेक्टर्स में काम करती है। कंपनी के शेयर कल दो प्रतिशत से अधिक की तेजी के साथ 1,379 रुपये पर बंद हुए थे। ये शेयर इस साल अब तक अपने निवेशकों को 10.54% का रिटर्न दे चुका है। QIP के ऐलान के बाद कंपनी के शेयरों में हलचल देखने को मिल सकती है।
Lancer Container Lines
शिपिंग कारोबारी से जुड़ी इस कंपनी को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। Lancer ने महासागर यात्रा शिपिंग लाइन के साथ एक समझौता किया है। यह डील जहाजों को किराए पर देने और उनके संचालन में सहयोग से जुड़ी है। कल कंपनी के शेयर करीब तीन प्रतिशत की मजबूती के साथ 36.69 रुपये के लेवल पर पहुंच गए थे। पिछले पांच कारोबारी सत्रों में ही इस शेयर ने शानदार 14.58% का रिटर्न दिया है।
Torrent Pharmaceuticals
टोरेंट फार्मा ने भी एक दूसरी दवा कंपनी के साथ करार किया है। जानकारी के अनुसार, टोरेंट ने Boehringer Ingelheim के साथ 3 एंटी डायबिटिक ब्रांड्स के अधिग्रहण के लिए डील की है। इसका कंपनी के शेयरों पर कुछ न कुछ प्रभाव देखने को मिल सकता है। टोरेंट के शेयर कल भले ही नुकसान के साथ 3,340.35 रुपये पर बंद हुए हों, लेकिन पिछले 5 कारोबारी दिनों से इसमें हरियाली छाई है। इस साल अब तक इसने 45.47% का रिटर्न दिया है।
(डिस्क्लेमर: यहां बताई गई जानकारी शेयर खरीदने की सलाह नहीं है। शेयर बाजार में निवेश सोच-समझकर और अपने विवेक के आधार पर करें)।
संबंधित खबरें
1 नवंबर से लागू होंगे ये बदलाव, आपकी जेब और सफर पर पड़ेगा असर
2 hrs agoअब काउंटर टिकट पर भी मिलेगा 10 लाख रुपये का बीमा, कल से लागू होगा नया नियम
3 hrs agoसोने-चांदी के दाम गिरे, चांदी 2 लाख से नीचे आई; जानें सोने का ताजा भाव
5 hrs agoदिल्ली के इन कर्मचारियों को मिला दिवाली गिफ्ट, बढ़ा महंगाई भत्ता
5 hrs agoनिचले स्तरों से संभला बाजार, सेंसेक्स 73400 और निफ्टी 22700 के पार
5 hrs ago115 डॉलर के पार पहुंचा कच्चा तेल, भारत पर बढ़ेगा 18 हजार करोड़ का बोझ
8 hrs agoड्राइविंग लाइसेंस के नियमों में बड़ा बदलाव, जानें क्या-क्या बदला
8 hrs agoमहर्षि वाल्मीकि जयंती और लक्ष्मी पूजा पर इन शहरों में बंद रहेंगे आज बैंक
9 hrs agoधनतेरस से पहले सोने-चांदी के दामों में बंपर गिरावट, कौन-सा विकल्प बेहतर?
22 hrs agoJio IPO: 1.39 करोड़ आवेदनों के साथ ₹7.4 लाख करोड़ की बिड्स
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines