Stock Market News: शेयर बाजार में लिस्टेड कंपनियों के शेयर कैसा परफॉर्म करेंगे, यह कई फैक्टर्स पर निर्भर करता है। इसमें एक यह भी है कि कंपनी को लेकर कैसे खबरें मार्केट में आ रही हैं। अगर खबर पॉजिटिव है तो शेयर भी पॉजिटिव मूड में दौड़ सकता है। कुछ कंपनियों को लेकर कल बड़ी खबरें सामने आई हैं। किसी को नया ऑर्डर मिला है, तो कोई विस्तार की योजना आगे बढ़ रहा है। ऐसे में उनके शेयरों पर आज कुछ न कुछ एक्शन ज़रूर देखने को मिल सकता है।
Jubilant FoodWorks
इस लिस्ट में पहला नाम है Jubilant FoodWorks का। कंपनी ने एक्सचेंज फाइलिंग में बताया है कि भारत में डोमिनोज पिज्जा (Domino’s Pizza) बचने वाले जुबिलेंट भरतिया समूह की प्रमोटर भरतिया फैमिली ने कोका-कोला इंडिया की पूर्ण स्वामित्व वाली बॉटलिंग शाखा हिंदुस्तान कोका-कोला बेवरेजेस (HCCB) में 40% हिस्सेदारी खरीदने की योजना बनाई है. यह डील 12,500 करोड़ रुपए में हो सकती है। कल Jubilant के शेयर उछाल के साथ 709 रुपए पर बंद हुए थे।
यह भी पढ़ें – ठंडे के बाजार से आई गर्मागरम खबर, Coca-Cola से जुड़ रहा है Bhartia फैमिली का रिश्ता
Reliance Power
अनिल अंबानी ग्रुप की कंपनी रिलायंस एनयू सनटेक को सोलर एनर्जी कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (SECI) से 930 मेगावाट का सोलर और बैटरी स्टोरेज प्रोजेक्ट मिला है। रिलायंस एनयू सनटेक, रिलायंस पावर की सब्सिडियरी कंपनी है। इस प्रोजेक्ट में कंपनी को 465 मेगावॉट/1860 मेगावॉट घंटा (MWh) की न्यूनतम बैटरी स्टोरेज क्षमता स्थापित करनी होगी। ऐसे में आज रिलायंस पावर के शेयरों में हलचल दिखाई दे सकती है। हालांकि, कल कंपनी के शेयर 2 प्रतिशत से अधिक की गिरावट के साथ 43.96 रुपए पर बंद हुए थे।
Sammaan Capital
फाइनेंशियल सर्विसेज कंपनी Sammaan Capital फंड जुटाने जा रही है। कंपनी ने एक्सचेंज को बताया है कि उसके बोर्ड ने QIP (Qualified Intitutional Placement) के जरिये 2500 करोड़ रुपए जुटाने को मंजूरी दे दी है। कंपनी के शेयर कल 1.35% उछलकर 168 रुपए पर बंद हुए थे। इस शेयर ने इस साल अब तक कोई खास बड़ा रिटर्न नहीं दिया है, लेकिन अच्छी बात यह है कि इसका अधिकांश समय ग्रीन जोन में गुजरा है।
Acme Solar Holdings
सोलर सेक्टर से जुड़ी इस कंपनी के हाथ एक प्रोजेक्ट लगा है। Acme Solar Holdings ने बताया है कि उसने 4.56 रुपए प्रति यूनिट की दर से 250 मेगावाट का एक प्रोजेक्ट हासिल किया है। कंपनी के शेयर कल लाल निशान पर 268.95 रुपए पर बंद हुए थे। बीते पांच कारोबारी भी इसके लिए कुछ खास अच्छे नहीं गए हैं। हालांकि, नए प्रोजेक्ट की खबर से इसमें उछाल देखने को मिल सकता है।
Afcons Infrastructure
कंस्ट्रक्शन इंजीनियरिंग कंपनी Afcons के हाथ भी एक बड़ा ऑर्डर लगा है। कंपनी ने बताया है कि उसे 504 करोड़ रुपए की वैल्यू वाला ऑर्डर मिला है। इस खबर का कुछ न कुछ असर आज कंपनी के स्टॉक पर नजर आ सकता है। कल इसके शेयरों में कल करीब 2 प्रतिशत की गिरावट आई और यह 524.85 रुपए पर बंद हुआ था। हालांकि, इस साल अब तक इसने 10.68% का रिटर्न दिया है।
(डिस्क्लेमर: यहां बताई गई जानकारी शेयर खरीदने की सलाह नहीं है। शेयर बाजार में निवेश सोच-समझकर और अपने विवेक के आधार पर करें)।
संबंधित खबरें
एडवांस बुकिंग कराने वाले ध्यान दें, दिसंबर से बदल जाएंगे टिकट के PNR नंबर
10 hrs agoसोने-चांदी पर टैक्स को लेकर बड़ा अपडेट: खत्म हो सकती है GST छूट
12 hrs agoदेश की इकोनॉमी तो रॉकेट बनी, फिर शेयर बाजार के रिटर्न क्यों हैं सुस्त?जानें
12 hrs agoसस्ता हुआ सोना! जानिए दिल्ली से मुंबई तक क्या हैं 22K और 24K गोल्ड का रेट
14 hrs agoक्या अब हर शनिवार को बंद रहेंगे बैंक? वायरल मैसेज की खुली पोल
16 hrs agoEverest जीरा पाउडर में मिले तय सीमा से ज्यादा कीटनाशक, जांच में हुआ खुलासा
17 hrs agoदिल्ली-NCR में घरों की कीमतें 12% बढ़ीं; लेकिन खरीदारी घटी
17 hrs agoRBI MPC Meeting आज से शुरू, त्योहारों पर महंगी हो सकती है लोन EMI
18 hrs agoGST नियमों में बड़े बदलाव की तैयारी, अब सीधे गिरफ्तार नहीं कर सकेंगे अफसर
1 day agoमुंबई एयरपोर्ट के टर्मिनल 1B के एक हिस्से का होगा पुनर्विकास
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines