Stock Market News: शेयर बाजार के लिए समय अच्छा नहीं चल रहा है। इस सप्ताह के शुरुआती तीन कारोबारी सत्र निराशाजनक रहे हैं। हालांकि, कुछ शेयर ऐसे भी रहे जो गिरावट के बीच भी मजबूती से खड़े रहे। आज भी कुछ कंपनियों के शेयरों में मजबूत एक्शन नजर आ सकता है। वजह है उनकी कारोबारी गतिविधियों से जुड़ीं पॉजिटिव खबरें ।
ABB India
इंजीनियरिंग सर्विस कंपनी ABB इंडिया ने एक अधिग्रहण की जानकारी दी है। कंपनी ने बताया है कि उसने स्पेन की Gamesa Electric के पावर इलेक्ट्रॉनिक्स कारोबार को खरीदने के लिए डील की है। इस खबर का असर आज कंपनी के शेयरों पर दिखाई दे सकता है। कल इसमें करीब 2 प्रतिशत की गिरावट आई थी। 7,663.50 रुपए के भाव वाला शेयर इस साल अब तक 63.67% का रिटर्न दे चुका है।
यह भी पढ़ें- फेमस यूट्यूबर को SEBI का फटका! बैन किया 19 लाख से ज्यादा सब्सक्राइबर्स वाले चैनल्स
Bank of Baroda
सरकारी क्षेत्र के बैंक ऑफ बड़ौदा (BOB) ने फंड जुटाने की जानकारी दी है। बैंक ने कल बाजार बंद होने के बाद बताया कि वह मौजूदा वित्त वर्ष में 10 हजार करोड़ रुपये जुटाएगा। कल बैंक के शेयर करीब 2 प्रतिशत की नरमी के साथ 250.90 रुपये पर बंद हुए थे। इस साल अब तक इस शेयर ने केवल 7.34% का ही रिटर्न दिया है।
ITC Ltd
दिग्गज कंपनी ITC ने हॉस्पिटैलिटी इंडस्ट्री की EIH में हिस्सेदारी खरीदने की जानकारी दी है। आईटीसी ने बताया है कि उसने EIH में 2.4% हिस्सेदारी 111 करोड़ रुपये में खरीदी है। ITC के शेयर कल के गिरावट वाले बाजार में भी बढ़त के साथ 471.25 रुपये पर बंद हुए थे। इस शेयर ने इस साल अब तक अपने निवेशकों को 0.68% का रिटर्न दिया है।
Nitco
टाइल्स और मार्बल बिजनेस से जुड़ी Nitco को रियल एस्टेट के प्रेस्टीज ग्रुप से 105 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला है। कंपनी को प्रेस्टीज ग्रुप के प्रोजेक्ट्स के लिए टाइल्स और मार्बल की सप्लाई करनी है। 143.80 रुपये के भाव पर मिल रहे इस कंपनी के शेयरों में कल जरूर 2.32% की गिरावट आई, लेकिन इस साल अब तक यह 354.34% का धमाकेदार रिटर्न अपने निवेशकों को दे चुका है।
Lloyds Metals And Energy
इस कंपनी ने भी अधिग्रहण की जानकारी दी है। कंपनी की 18 दिसंबर को हुई बैठक में Thriveni Earthmovers & Infra में 79.82% हिस्सेदारी 70 करोड़ रुपये में खरीदने को मंजूरी मिल गई है। इसका आज कंपनी के शेयर पर कुछ न कुछ असर देखने को मिल सकता है। कंपनी के शेयर कल के गिरावट वाले बाजार में भी 2% से अधिक के उछाल के साथ 1,179 रुपए पर बंद हुए थे।
(डिस्क्लेमर: यहां बताई गई जानकारी शेयर खरीदने की सलाह नहीं है। शेयर बाजार में निवेश सोच-समझकर और अपने विवेक के आधार पर करें)।
संबंधित खबरें
$111 के पार पहुंचा कच्चा तेल, बढ़ सकती है पेट्रोल-डीजल की टेंशन
2 hrs agoअब ट्रेन में मिलेगा चार्जर और दवा, रेलवे ने ब्लिंकिट के साथ शुरू की नई सेवा
4 hrs agoपहले ही दिन 3 गुना से ज्यादा भरा Jio का IPO, 23 अक्टूबर तक खुला रहेगा मौका
5 hrs agoकेंद्रीय कर्मचारियों के डीए का इंतजार बढ़ा, जानें कब होगा 3% बढ़ोतरी का ऐलान
8 hrs agoमेटा पर लगा 2.36 लाख करोड़ रुपये का भारी जुर्माना, जानिए पूरा मामला
9 hrs ago100% भरने के बाद भी खुला है मौका, 23 Oct तक ऐसे करें अप्लाई
1 day agoअदाणी ग्रीन ने खावड़ा में बनाया दुनिया का सबसे बड़ा बैटरी स्टोरेज प्लांट
1 day agoJio IPO ने रचा इतिहास, 100 मिनट में फुल हुआ आईपीओ; जानें कैसे पाएं शेयर
1 day agoटोल स्कैन न होने पर क्या लगेगा दोगुना टैक्स? जानें NHAI की नई गाइडलाइन
1 day agoसीनियर सिटीजन सेविंग्स स्कीम में निवेश कर पाएं हर महीने 20500 रुपये, जानें
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines