Stock Market में आज बनेगा इन शेयरों का मूड, तेजी के हैं पूरे आसार!
Stocks in Focus: शेयर बाजार से जुड़ी कुछ कंपनियों को लेकर पॉजिटिव खबरें सामने आई हैं, इन खबरों का कुछ न कुछ असर उनके स्टॉक्स पर भी देखने को मिल सकता है।
Edited By News24 हिंदी

Edited By News24 हिंदी

Stock Market News: शेयर बाजार के लिए समय अच्छा नहीं चल रहा है। इस सप्ताह के शुरुआती तीन कारोबारी सत्र निराशाजनक रहे हैं। हालांकि, कुछ शेयर ऐसे भी रहे जो गिरावट के बीच भी मजबूती से खड़े रहे। आज भी कुछ कंपनियों के शेयरों में मजबूत एक्शन नजर आ सकता है। वजह है उनकी कारोबारी गतिविधियों से जुड़ीं पॉजिटिव खबरें ।
इंजीनियरिंग सर्विस कंपनी ABB इंडिया ने एक अधिग्रहण की जानकारी दी है। कंपनी ने बताया है कि उसने स्पेन की Gamesa Electric के पावर इलेक्ट्रॉनिक्स कारोबार को खरीदने के लिए डील की है। इस खबर का असर आज कंपनी के शेयरों पर दिखाई दे सकता है। कल इसमें करीब 2 प्रतिशत की गिरावट आई थी। 7,663.50 रुपए के भाव वाला शेयर इस साल अब तक 63.67% का रिटर्न दे चुका है।
सरकारी क्षेत्र के बैंक ऑफ बड़ौदा (BOB) ने फंड जुटाने की जानकारी दी है। बैंक ने कल बाजार बंद होने के बाद बताया कि वह मौजूदा वित्त वर्ष में 10 हजार करोड़ रुपये जुटाएगा। कल बैंक के शेयर करीब 2 प्रतिशत की नरमी के साथ 250.90 रुपये पर बंद हुए थे। इस साल अब तक इस शेयर ने केवल 7.34% का ही रिटर्न दिया है।
दिग्गज कंपनी ITC ने हॉस्पिटैलिटी इंडस्ट्री की EIH में हिस्सेदारी खरीदने की जानकारी दी है। आईटीसी ने बताया है कि उसने EIH में 2.4% हिस्सेदारी 111 करोड़ रुपये में खरीदी है। ITC के शेयर कल के गिरावट वाले बाजार में भी बढ़त के साथ 471.25 रुपये पर बंद हुए थे। इस शेयर ने इस साल अब तक अपने निवेशकों को 0.68% का रिटर्न दिया है।
टाइल्स और मार्बल बिजनेस से जुड़ी Nitco को रियल एस्टेट के प्रेस्टीज ग्रुप से 105 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला है। कंपनी को प्रेस्टीज ग्रुप के प्रोजेक्ट्स के लिए टाइल्स और मार्बल की सप्लाई करनी है। 143.80 रुपये के भाव पर मिल रहे इस कंपनी के शेयरों में कल जरूर 2.32% की गिरावट आई, लेकिन इस साल अब तक यह 354.34% का धमाकेदार रिटर्न अपने निवेशकों को दे चुका है।
इस कंपनी ने भी अधिग्रहण की जानकारी दी है। कंपनी की 18 दिसंबर को हुई बैठक में Thriveni Earthmovers & Infra में 79.82% हिस्सेदारी 70 करोड़ रुपये में खरीदने को मंजूरी मिल गई है। इसका आज कंपनी के शेयर पर कुछ न कुछ असर देखने को मिल सकता है। कंपनी के शेयर कल के गिरावट वाले बाजार में भी 2% से अधिक के उछाल के साथ 1,179 रुपए पर बंद हुए थे।
(डिस्क्लेमर: यहां बताई गई जानकारी शेयर खरीदने की सलाह नहीं है। शेयर बाजार में निवेश सोच-समझकर और अपने विवेक के आधार पर करें)।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: